14 अक्टूबर: आज सोने का भाव क्या है, सोने और चांदी की कीमत में गिरावट, जानें आज का रेट

By संदीप दाहिमा | Published: October 14, 2022 03:39 PM2022-10-14T15:39:55+5:302022-10-14T15:45:22+5:30

Next

अंतरराष्ट्रीय बाजार में पीली धातु की कीमतों में आई नरमी के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 261 रुपये गिरकर 51,098 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 51,359 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था।

चांदी में भी 692 रुपये की बड़ी गिरावट दर्ज की गई और यह 57,477 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई।

पिछले कारोबारी सत्र में यह 58,169 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना नरमी के साथ 1,665.2 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह चांदी भी 18.95 डॉलर प्रति औंस पर थी। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक दिलीप परमार ने कहा, ‘‘सोने की कीमतों पर बॉन्ड प्रतिफल में तेजी और महंगे होते डॉलर का दबाव देखा जा रहा है।’’