सोनम कपूर मां बनीं, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर दी बेटे के जन्म की जानकारी By संदीप दाहिमा | Published: August 20, 2022 5:41 PMOpen in App1 / 6अभिनेत्री सोनम कपूर आहूजा ने बेटे को जन्म दिया है। दिग्गज अभिनेत्री नीतू कपूर और कोरियोग्राफर-फिल्म निर्माता फराह खान ने यह खबर साझा की है। 2 / 6नीतू और फराह को एक संदेश मिला था, जिसे उन्होंने अपनी-अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा किया। 3 / 6संदेश में लिखा है, '20.08.2022 को, हमारे यहां बेटा हुआ है। इस यात्रा में हमारा साथ देने वाले सभी डॉक्टरों, नर्सों, दोस्तों और परिवार को धन्यवाद। 4 / 6हमारी जिंदगी हमेशा के लिए बदल गई है- सोनम और आनंद।' नीतू कपूर और फराह ने सोनम व उनके पति आनंद आहूजा के साथ-साथ सोनम के माता-पिता अनिल कपूर व सुनीता कपूर को भी बधाई दी। 5 / 6'नीरजा', 'रांझणा' और 'दिल्ली 6' जैसी फिल्मों में काम करने वाली सोनम ने मार्च में बताया था कि वह गर्भवती हैं।6 / 637 वर्षीय सोनम ने 2018 में आनंद (39) से शादी की थी। और पढ़ें Subscribe to Notifications