दीपिका पादुकोण हुईं प्रेगनेंट, रणवीर सिंह और अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर किया ऐलान, बधाई देने वालों का लगा तांता
By आकाश चौरसिया | Published: February 29, 2024 10:48 AM2024-02-29T10:48:10+5:302024-02-29T13:20:51+5:30
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'इंस्टाग्राम' पर ऐलान किया कि एक्ट्रेस मां बन चुकी हैं और आने वाले बच्चे के जन्म की तारीख भी बता दी। दोनों ने कहा ये शुभ घड़ी सितंबर 2024 को रहेगी, जब उनके घर किलकारियां गूंजेगी।
Deepika Padukone Pregnancy News:दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'इंस्टाग्राम' पर ऐलान किया कि एक्ट्रेस मां बन चुकी हैं और आने वाले बच्चे के जन्म की तारीख भी बता दी। दोनों ने कहा ये शुभ घड़ी सितंबर 2024 को रहेगी, जब उनके घर किलकारियां गूंजेगी। दोनों ने अपने फैंस को ये भी बता दिया कि दीपिका अभी प्रेगनेंट हैं। लेकिन, इस बीच इस पोस्ट पर उन्होंने कोई कमेंट और न ही कोई इमोजी शेयर की है। लेकिन, अब बधाई देने वालों का तांता लग गया है।
फिल्म 'छपाक' में उनके को-स्टार विक्रांत मेस्सी ने कहा, "बहुत-बहुत शुभकामनाएं"। इनके अलावा सोनाक्षी सिन्हा ने भी बधाई देते हुए कहा, "आपका अब तक का सर्वश्रेष्ठ और सही समय है"।
वहीं, कृति सेनन भी इस रेस में पीछे नहीं रही उन्होंने ने कहा आप दोनों को बधाई। वहीं, सोनम कपूर ने भी शुभकामनाएं दे दी और वरुण धवन ने भी कई इमोजी के साथ एक दिल शेयर किया। वहीं, नेहा धूपिया ने भी कहा अब तक का सबसे सुनहरा पल साबित होगा।
यह घोषणा उन अटकलों की पुष्टि करती है कि जब दीपिका बाफ्टा अवॉर्ड शो में शामिल होनी गई थीं, तब ऐसा माना जा रहा था कि वो गर्भवती हैं। अवॉर्ड शो में दीपिका साड़ी पहनी थीं और इस दौराना एक्ट्रेस अपने पेट को ढकने की कोशिश करती नजर आईं।
दोनों की कब हुई थी शादी..
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने कुछ सालों तक डेटिंग के बाद 2018 में शादी की थी। शादी के लिए दोनों ने इटली में डेस्टिनेशन वेडिंग प्लैन किया था, जिसके बाद मुंबई और दीपिका के होमटाउन बेंगलुरु में रिसेप्शन हुआ था। दीपिका और रणवीर 'गोलियों का रासलीला राम-लीला', 'बाजीराव मस्तानी' और 'पद्मावत' जैसी फिल्मों में साथ काम करते दिखे थे। वे हाल ही में करण जौहर के शो कॉफी विद करण के बहुचर्चित एपिसोड में भी एक साथ नजर आए थे।