तैमूर अली खान के नए हेयरस्टाइल पर टिकी सभी की नजरें, क्यूट स्माइल कर देगी आपको भी घायल!

By ललित कुमार | Published: March 16, 2019 03:49 PM2019-03-16T15:49:37+5:302019-03-16T15:49:37+5:30

Next

सैफ अली खान और करीना कपूर के बेटे तैमूर अली खान ज्यादातर अपने लुक्स और पर्सनालिटी को लेकर चर्चा में रहते हैं। हाल ही मुंबई के बांद्रा में तैमूर एक बार कैमरे में कैद हुए। इस दौरान तैमूर का बेहद स्टाइलिश हेयरस्टाइल भी देखने को मिला। जिसमे तैमूर का लुक एक बदला बदला नजर आ रहा है।

तैमूर की ये सभी तस्वीरें सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रही हैं।

ब्लू कलर की टी शर्ट के साथ ऑरेंज कलर की शॉर्ट्स में तैमूर काफी स्मार्ट और स्टाइलिश लग रहे हैं।

तैमूर 2 साल के हो चुके हैं, उनकी एक झलक पाने के लिए मीडिया हमेशा तैयार रहती है।

तैमूर का जन्म 20 दिसम्बर 2016 मुंबई, महाराष्ट्रमें हुआ था।

इस दौरान तैमूर खूब मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं।