नया साल सेलिब्रेट करने अपने होमटाउन मनाली पहुंची पंगा एक्ट्रेस कंगना रनौत, देखिए मस्ती करती तस्वीरें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: December 29, 2019 11:17 AM2019-12-29T11:17:38+5:302019-12-29T11:17:38+5:30

Next

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अपने होम टाउन मनाली में मस्ती करते नजर आई।

कंगना ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों के साथ क्रिसमस और न्यू ईयर 2020 सेलिब्रेट करने के लिए वहां पहुंची हैं।

कंगना ने अपने सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें और वीडियो पोस्ट किए हैं तस्वीरों में कंगना को अपने परिवार के साथ ताजा बर्फ से खेलती नजर आ रही हैं।

तस्वीरों में कंगना को अपने परिवार के साथ ताजा बर्फ में आनंद लेते देखा जा सकता है।

उन्होंने क्रिसमस सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर की थी। जिसमे कंगना अपनी बहन रंगोली चंदेल के बेटे पृथ्वीराज के साथ सेलिब्रेट करते नजर आ रही हैं।

हाल ही में कंगना की फिल्म 'पंगा’ का ट्रेलर रिलीज हुआ है, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया है। फिल्म में कंगना कब्बड़ी खेलती नजर आ रही हैं। इस फिल्म का निर्देशन अश्विनी अय्यर तिवारी ने किया हैं। फिल्म 24 जनवरी 2020 को रिलीज होगी।