Lok Sabha Elections 2024: तीसरे चरण में 61% से अधिक मतदान दर्ज, असम में हुई सबसे ज्यादा वोटिंग

By संदीप दाहिमा | Updated: May 7, 2024 20:43 IST2024-05-07T05:58:47+5:302024-05-07T20:43:33+5:30

Phase 3, Lok Sabha Election 2024 Live: तीसरे चरण में 61% से अधिक मतदान दर्ज, असम में हुई सबसे ज्यादा वोटिंग

Lok Sabha Chunav 2024 Live 94 Lok Sabha seats across 12 states and Union Territories Phase 3 Voting Live Updates | Lok Sabha Elections 2024: तीसरे चरण में 61% से अधिक मतदान दर्ज, असम में हुई सबसे ज्यादा वोटिंग

Lok Sabha Elections 2024: तीसरे चरण में 61% से अधिक मतदान दर्ज, असम में हुई सबसे ज्यादा वोटिंग

HighlightsThird Phase Lok Sabha Election 2024: तीसरे चरण में 61% से अधिक मतदान दर्जLok Sabha Election Live: असम में हुई सबसे ज्यादा वोटिंगतीसरे चरण का मतदान, कुल 1331 प्रत्याशी मैदान में

Lok Sabha Election 2024 Live: तीसरे चरण में 61% से अधिक मतदान दर्ज, असम में हुई सबसे ज्यादा वोटिंग

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में लोगों से अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि जनता की सक्रिय भागीदारी से ही लोकतंत्र की रौनक और बढ़ेगी। लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के तहत देश के 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 93 सीट पर मतदान जारी है।

 

07 May, 24 : 07:09 PM

बिहार में तीसरे चरण में औसत 60.00 फीसदी हुआ मतदान, महिलाओं ने बढचढ कर दिया वोट

एस०पी०सिन्हा,पटना।

लोकसभा चुनाव में तीसरे चरण के मतदान के दौरान बिहार की पांच सीटों पर शांतिपूर्ण ढंग से मतदान हुआ। राज्य निर्वाचन आयोग की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक बिहार की पांच लोकसभा सीटों झंझारपुर, सुपौल, अररिया, मधेपुरा और खगड़िया में शाम 6 बजे तक औसत 60.00 फीसदी मतदान हुआ है। चुनाव आयोग की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार, झंझारपुर में शाम 6 बजे तक 55.50 फीसदी वोटिंग हुई है। जबकि सुपौल में 6 बजे तक 62.40 प्रतिशत, अररिया में 6 बजे तक 62.80 फीसदी, मधेपुरा में 61.00 फीसदी और खगड़िया लोकसभा सीट पर 6 बजे तक 58.20 फीसदी वोटिंग हुई है। पांच सीटों पर शाम 6 बजे तक औसत कुल 60.00 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है।

बता दें कि तीसरे चरण में मतदान के दौरान मौसम भी मेहरबान रहा। सुहाने मौसम के बीच बड़ी संख्या में मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी-लंबी कतारें देखने को मिल रही थी। इस दौरान महिला मतदाताओं का उत्साह काफी ज्यादा देखने को मिला।

बड़ी तादाद में महिला मतदाता अपने बूथों पर पहुंचीं और कतार लगातार अपनी बारी का इंतजार किया। वोट डालकर प्रत्याशियों की जीत-हार तय करने में अपनी भूमिका निभाई। वहीं, मतदान के दौरान बिहार के सुपौल जिले चांदपीपर पंचायत के मनरेगा भवन में बने मतदान केंद्र पर ड्यूटी पर तैनात एक शिक्षक की मौत हो गई।

मतदान कर्मी की तबीयत मतदान केंद्र पर ही बिगड़ गयी और वो बेहोश होकर बूथ पर ही गिर गए। आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहाँ उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। मृतक की पहचान शिक्षक शैलेंद्र कुमार के रूप में की गई। वहीं, अररिया में चुनाव ड्यूटी के दौरान होमगार्ड जवान की मौत हो गई।

मृतक होमगार्ड जवान की पहचान सीतामढ़ी के रंजीतपुर गांव निवासी महेंद्र साह 56 के रूप में हुई है। वहीं खगड़िया में दो गांव के ग्रामीणों के बीच झड़प हो जाने से मतदान कार्य बाधित रहा। वहीं कई जगहों पर स्थानीय मुद्दों को लेकर वोटर नाराज भी दिखे और वोट का बहिष्कार किया। इसमें मधेपुरा में सबसे ज्यादा तीन बूथों पर लोगों ने मतदान का बहिष्कार कर दिया।

07 May, 24 : 07:08 PM

बिहार में तीसरे चरण में औसत 60.00 फीसदी हुआ मतदान, महिलाओं ने बढचढ कर दिया वोट

एस०पी०सिन्हा,पटना।

लोकसभा चुनाव में तीसरे चरण के मतदान के दौरान बिहार की पांच सीटों पर शांतिपूर्ण ढंग से मतदान हुआ। राज्य निर्वाचन आयोग की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक बिहार की पांच लोकसभा सीटों झंझारपुर, सुपौल, अररिया, मधेपुरा और खगड़िया में शाम 6 बजे तक औसत 60.00 फीसदी मतदान हुआ है। चुनाव आयोग की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार, झंझारपुर में शाम 6 बजे तक 55.50 फीसदी वोटिंग हुई है। जबकि सुपौल में 6 बजे तक 62.40 प्रतिशत, अररिया में 6 बजे तक 62.80 फीसदी, मधेपुरा में 61.00 फीसदी और खगड़िया लोकसभा सीट पर 6 बजे तक 58.20 फीसदी वोटिंग हुई है। पांच सीटों पर शाम 6 बजे तक औसत कुल 60.00 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है।

बता दें कि तीसरे चरण में मतदान के दौरान मौसम भी मेहरबान रहा। सुहाने मौसम के बीच बड़ी संख्या में मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी-लंबी कतारें देखने को मिल रही थी। इस दौरान महिला मतदाताओं का उत्साह काफी ज्यादा देखने को मिला।

बड़ी तादाद में महिला मतदाता अपने बूथों पर पहुंचीं और कतार लगातार अपनी बारी का इंतजार किया। वोट डालकर प्रत्याशियों की जीत-हार तय करने में अपनी भूमिका निभाई। वहीं, मतदान के दौरान बिहार के सुपौल जिले चांदपीपर पंचायत के मनरेगा भवन में बने मतदान केंद्र पर ड्यूटी पर तैनात एक शिक्षक की मौत हो गई।

मतदान कर्मी की तबीयत मतदान केंद्र पर ही बिगड़ गयी और वो बेहोश होकर बूथ पर ही गिर गए। आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहाँ उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। मृतक की पहचान शिक्षक शैलेंद्र कुमार के रूप में की गई। वहीं, अररिया में चुनाव ड्यूटी के दौरान होमगार्ड जवान की मौत हो गई।

मृतक होमगार्ड जवान की पहचान सीतामढ़ी के रंजीतपुर गांव निवासी महेंद्र साह 56 के रूप में हुई है। वहीं खगड़िया में दो गांव के ग्रामीणों के बीच झड़प हो जाने से मतदान कार्य बाधित रहा। वहीं कई जगहों पर स्थानीय मुद्दों को लेकर वोटर नाराज भी दिखे और वोट का बहिष्कार किया। इसमें मधेपुरा में सबसे ज्यादा तीन बूथों पर लोगों ने मतदान का बहिष्कार कर दिया।

07 May, 24 : 07:08 PM

यूपी की 10 सीटों पर हुई भाजपा इंडिया गठबंधन में सीधी टक्कर!, पांच बजे तक 55.3% वोट पड़े

राजेंद्र कुमार, लखनऊः

यूपी में तीसरे चरण की 10 सीटों पर हुए मतदान में भारतीय जनता पार्टी ( भाजपा) और इंडिया गठबंधन के उम्मीदवारों के बीच सीधा मुक़ाबला होता दिखा. इस चरण में सैफई परिवार के खास चेहरों के साथ ही मोदी-योगी सरकार के मंत्रियों की साख दांव पर लगी है. जिसके चलते ही भाजपा, समाजवादी पार्टी(सपा), कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के उम्मीदवारों ने अपने लिए वोट जुटाने में कोई कोर कसर बाकी नहीं रखी. इसके बाद भी मतदान प्रतिशत में अपेक्षित इजाफा नहीं हुआ. शाम पांच बजे तक प्रदेश में 55.3 प्रतिशत ही वोटिंग हुई. राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिनवा कहना है, मतदान प्रतिशत में अभी और इजाफ़ा होगा. देर रात तक मतदान के वास्तविक आंकड़े जारी किए जाएँगे.

उल्लेखनीय है कि मंगलवार को यूपी की संभल, हाथरस, आगरा, फतेहपुर सीकरी, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदायूं, आंवला और बरेली में मतदान हुआ. बीते लोकसभा चुनाव में भाजपा इन दस सीटों में से आठ पर जीती थी, जबकि मैनपुरी और संभल सीट पर सपा को जीत हासिल हुई थी. इस बार इन दस सीटों पर भाजपा और इंडिया गठबंधन के बीच सीधा चुनावी मुक़ाबला हुआ है.

फिरोजाबाद सीट से प्रोफेसर रामगोपाल यादव के बेटे अक्षय यादव और बदायूं से शिवपाल यादव के बेटे आदित्य यादव उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे. अक्षय पिछली बार फिरोजाबाद सीट से चुनाव हारे थे, जबकि सपा के सीनियर नेता और अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल सिंह यादव के बेटे आदित्य यादव पहली बार बदायूं सीट चुनाव मैदान में उतरे हैं.

वही मैनपुरी सीट में अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव सपा के संस्थापक मुलायम की विरासत आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी निभाते हुए चुनाव लड़ रही हैं. सैफई परिवार की इन तीनों सीटों को पाने पाले में लाने के लिए इस बार मोदी-योगी सरकार ने हर दांव आजमाया है.

जिसके चलते मैनपुरी सीट पर योगी सरकार के पर्यटन व संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह को चुनाव में उतारा गया.इसी तरह आगरा से पूर्व केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल और एटा में कल्याण सिंह के बेटे राजवीर सिंहको चुनाव मैदान में उतार कर सपा नेताओं को चुनौती दी गई.

मतदान प्रतिशत में नहीं हुआ इजाफ़ा :

बताया जा रहा है कि इस सभी सीटों पर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच कड़ी टक्कर हुई है. लेकिन मतदान प्रतिशत में बीते लोकसभा चुनावों की अपेक्षा इजाफा नहीं हुआ. आगरा में शाम पांच बजे तक 51.33 प्रतिशत वोट पड़े. जबकि मैनपुरी सीट पर 55.88 प्रतिशत, फिरोजाबाद में 56.27 प्रतिशत, बदायूं में 52.77 प्रतिशत वोट पड़े थे.

बदायूं में तो सपा नेताओं ने पुलिस प्रशासन पर मतदान को बाधित करने के आरोप भी लगाए हैं. इस इस सीट पर कुछ मतदान केन्द्रों के समीप एकत्र हुए लोगों को हटाने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया. फतेहपुर सीकरी सीट पर जहां भाजपा और कांग्रेस के उम्मीदवार के बीच सीधी चुनावी टक्कर हुई यहाँ पर भी शाम पांच बजे तक 56.27 प्रतिशत मतदान हुआ.

संभल में सबसे अधिक मतदान हुआ

एटा सीट पर कल्याण सिंह के पुत्र की हैट्रिक को रोकने के लिए सपा उम्मीदवार ने बहुत ज़ोर लगाया इसके बाद भी शाम पांच बजे तक 57.07 प्रतिशत वोटिंग हुई. आंवला सीट पर 54.73 तथा बरेली सीट पर 54.1 प्रतिशत वोटिंग होने से भाजपा की चिंता बढ़ी है. यह दोनों सीटे भाजपा की गढ़ मानी जाती हैं लेकिन इस बार बरेली सीट से संतोष गंगवार का टिकट काटे जाने से भाजपा नेताओं में जोश नहीं दिखा और लोगों ने भी मतदान करने के लिए उत्साह नहीं दिखाया. फिलहाल बरेली सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी प्रवीण सिंह ऐरन अपनी जीत का दावा कर रहे हैं.

ऐसा ही दावा संभल सीट से चुनाव लड़ रहे सपा प्रत्याशी जियाउर्रहमान बर्क भी कर रहे हैं. इस सीट पर सबसे अधिक 61.7 प्रतिशत मतदान शाम पांच बजे तक हुआ है. जियाउर्रहमान संभल लोकसभा क्षेत्र के कुंदरकी से वर्तमान में सपा के विधायक हैं. वह इस सीट से सांसद रहे डा. शफीकुर्रहमान बर्क के पोते हैं. उनका मुक़ाबला भाजपा प्रत्याशी परमेश्वर लाल सैनी से हुआ है.

07 May, 24 : 06:47 PM

बिहार की पांच लोकसभा सीट पर शाम पांच बजे तक 56.01 प्रतिशत मतदान हुआ

बिहार के पांच लोकसभा क्षेत्रों झंझारपुर, सुपौल, अररिया, मधेपुरा और खगड़िया में 98.6 लाख मतदाताओं में से लगभग 56.01 प्रतिशत ने मंगलवार शाम पांच बजे तक अपने मताधिकार का प्रयोग किया। बिहार के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार शाम पांच बजे तक झंझारपुर, सुपौल, अररिया, मधेपुरा और खगड़िया संसदीय क्षेत्र में क्रमशः 53.29, 58.91, 58.57, 54.92 और 54.35 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया।

इन सीट पर शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सुचारू रूप से मतदान संपन्न कराने के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा 9848 मतदान केंद्र बनाये गए। इन पांच सीट पर कुल 54 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं जिनमें 51 पुरुष और तीन महिला प्रत्याशी शामिल हैं।

इन उम्मीदवारों में बहुजन समाज पार्टी के पांच, जनता दल (यूनाइटेड) और राष्ट्रीय जनता दल के तीन-तीन, भारतीय जनता पार्टी, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा), लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) और विकासशील इंसान पार्टी के एक-एक प्रत्याशी शामिल हैं।

07 May, 24 : 06:42 PM

07 May, 24 : 06:24 PM

07 May, 24 : 06:22 PM

07 May, 24 : 06:22 PM

07 May, 24 : 06:20 PM

तीसरे चरण में देश भर में 93 लोकसभा सीटों पर शाम 5 बजे तक औसत मतदान 60.19% 

असम- 74.86%

बिहार- 56.01%

छत्तीसगढ़ - 66.87%

गोवा - 72.52%

गुजरात - 55.22%

कर्नाटक- 66.05%

मध्य प्रदेश - 62.28%

महाराष्ट्र - 53.40 %

उत्तर प्रदेश - 55.13%

पश्चिम बंगाल - 73.93%

दादरा नगर हवेली और दमन दीव - 65.23%

07 May, 24 : 06:19 PM

तीसरे चरण में देश भर में 93 लोकसभा सीटों पर शाम 5 बजे तक औसत मतदान 60.19%

असम- 74.86%

बिहार- 56.01%

छत्तीसगढ़ - 66.87%

गोवा - 72.52%

गुजरात - 55.22%

कर्नाटक- 66.05%

मध्य प्रदेश - 62.28%

महाराष्ट्र - 53.40 %

उत्तर प्रदेश - 55.13%

पश्चिम बंगाल - 73.93%

दादरा नगर हवेली और दमन दीव - 65.23%

07 May, 24 : 06:15 PM

तीसरे चरण में देश भर में 93 लोकसभा सीटों पर शाम 5 बजे तक औसत मतदान 60.19%

असम- 74.86%

बिहार- 56.01%

छत्तीसगढ़ - 66.87%

गोवा - 72.52%

गुजरात - 55.22%

कर्नाटक- 66.05%

मध्य प्रदेश - 62.28%

महाराष्ट्र - 53.40 %

उत्तर प्रदेश - 55.13%

पश्चिम बंगाल - 73.93%

दादरा नगर हवेली और दमन दीव - 65.23%

07 May, 24 : 06:03 PM

07 May, 24 : 06:03 PM

400 सीट चाहिए ताकि कांग्रेस अनुच्छेद 370 वापस न ला पाए, राम मंदिर पर ‘‘बाबरी ताला’’ न लगा पाए: मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि वह चाहते हैं कि भाजपा के नेतृत्व वाला राजग मौजूदा लोकसभा चुनाव में 400 सीट जीते ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि कांग्रेस कश्मीर में अनुच्छेद 370 वापस न लाए और अयोध्या में राम मंदिर पर "बाबरी ताला" न लगाए।

मध्य प्रदेश के धार में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने मुसलमानों को आरक्षण का लाभ देने के राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद के बयान की भी आलोचना की। उन्होंने कहा कि विपक्षी ‘इंडिया’ गुट की 'साजिश' गहरी है और वह अपने वोट बैंक के लिए एससी, एसटी और ओबीसी का पूरा आरक्षण चाहता है।

उन्होंने कांग्रेस पर डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर को अपमानित करने का भी आरोप लगाया, उन्होंने कहा कि विपक्षी दल ने यह कहना शुरू कर दिया है कि संविधान बनाने में उनकी बहुत कम भूमिका थी। मोदी ने कहा, "सच्चाई यह है कि कांग्रेस परिवार डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर से बेहद नफरत करता है।" प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस अफवाह फैला रही है कि अगर उन्हें 400 लोकसभा सीटे मिलेंगी तो वे संविधान बदल देंगे। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है जैसे कांग्रेस के लोगों की बुद्धि अपने वोट बैंक पर केंद्रित हैं।

07 May, 24 : 06:02 PM

निर्वाचन आयोग ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ को मुस्लिम आरक्षण विवाद पर भाजपा की कर्नाटक इकाई द्वारा साझा किए गए एनिमेटेड वीडियो को हटाने का निर्देश दिया

07 May, 24 : 06:01 PM

07 May, 24 : 06:01 PM

07 May, 24 : 06:01 PM

07 May, 24 : 06:00 PM

07 May, 24 : 06:00 PM

07 May, 24 : 05:50 PM

उद्धव की पार्टी में कोई 'हिंदुत्व' नहीं, उन्होंने सावरकर का अपमान करने वाली कांग्रेस के साथ साझेदारी की, वे बालासाहेब को 'हिंदू हृदय सम्राट' नहीं कहते: शिंदे

07 May, 24 : 05:49 PM

उद्धव ने कुर्सी के लालच में छोड़ी बाला साहेब की विचारधारा, हम उनके हिंदुत्व दृष्टिकोण को आगे बढ़ा रहे हैं: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा

07 May, 24 : 05:49 PM

कांग्रेस की हरियाणा इकाई के प्रमुख उदय भान ने दावा किया कि तीन निर्दलीय विधायकों ने राज्य में भाजपा सरकार से अपना समर्थन वापस ले लिया है

07 May, 24 : 05:48 PM

07 May, 24 : 05:48 PM

07 May, 24 : 05:48 PM

07 May, 24 : 05:48 PM

07 May, 24 : 05:48 PM

07 May, 24 : 05:41 PM

07 May, 24 : 05:41 PM

07 May, 24 : 05:32 PM

लोस चुनाव: महाराष्ट्र में अपराह्न तीन बजे तक 42.63 प्रतिशत मतदान

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में मंगलवार को महाराष्ट्र के 48 लोकसभा क्षेत्रों में से 11 सीट पर अपराह्न तीन बजे तक 42.63 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। निर्वाचन अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, कोल्हापुर में 51.51 प्रतिशत मतदान हुआ, इसके बाद हटकनंगले में 49.94 प्रतिशत, रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग में 44.73 प्रतिशत, लातूर में 44.48 प्रतिशत, सतारा में 42.83 प्रतिशत, रायगढ़ में 41.43 प्रतिशत, सांगली में 41.30, उस्मानाबाद में 40.92 प्रतिशत, सोलापुर में 39.54 प्रतिशत, माधा में 39.11 प्रतिशत और बारामती में 34.96 प्रतिशत मतदान हुआ। इन निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ।

उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख अजित पवार, उनकी पत्नी तथा पुणे जिले के बारामती निर्वाचन क्षेत्र से राकांपा उम्मीदवार सुनेत्रा पवार, और मां आशा पवार ने मतदान किया। उन्होंने बारामती के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला, जहां सुनेत्रा का मुकाबला उनकी ननद और क्षेत्र की मौजूदा सांसद सुप्रिया सुले से है।

अभिनेता रितेश देशमुख और उनकी पत्नी अभिनेत्री जेनेलिया देशमुख ने लातूर में वोट डाला, जबकि केंद्रीय मंत्री नारायण राणे ने सिंधुदुर्ग में मतदान किया। रितेश देशमुख कांग्रेस के नेता रहे राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत विलासराव देशमुख के बेटे हैं।

07 May, 24 : 05:18 PM

केजरीवाल को धन शोधन मामले में उच्चतम न्यायालय से नहीं मिली तत्काल राहत

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को मंगलवार को उच्चतम न्यायालय से कोई राहत नहीं मिली। दो न्यायाधीशों की पीठ ने लोकसभा चुनाव में प्रचार करने के लिए उन्हें अंतरिम जमानत देने पर कोई आदेश नहीं सुनाया। केजरीवाल पर कथित आबकारी नीति घोटाले से जुड़े एक मामले में धन शोधन का आरोप लगाया गया है। न्यायमूर्ति संजीव खन्ना और न्यायमूर्ति दीपांकर दत्ता की पीठ ने सुनवाई के दौरान अंतरिम जमानत देने पर अपना आदेश सुरक्षित रख लिया था।

पीठ ने यह भी कहा था कि वह अपराह्न दो बजे फैसला सुनाएगी, लेकिन फैसला नहीं सुनाया गया। पीठ ने वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक सिंघवी और अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल (एएसजी) एस वी राजू की दलीलें सुनने के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया। सिंघवी केजरीवाल की ओर से और राजू प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से पेश हुए थे।

ईडी की तरफ से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने लोकसभा चुनावों के कारण केजरीवाल के प्रति किसी भी तरह की नरमी दिखाने का कड़ा विरोध किया और कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक को अंतरिम जमानत देना नेताओं के लिए एक अलग श्रेणी बनाने के समान होगा।

पीठ ने केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ याचिका पर सुनवाई को दो हिस्सों में बांटा है। केजरीवाल की मुख्य याचिका में ईडी द्वारा उनकी गिरफ्तारी को चुनौती दी गई है और इसे अवैध घोषित करने का अनुरोध किया गया है, जबकि दूसरा पहलू मौजूदा लोकसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए अंतरिम जमानत देने से संबंधित है। अदालत ने अंतरिम जमानत देने के मुद्दे पर फैसला सुरक्षित रख लिया है।

07 May, 24 : 05:08 PM

लोस चुनाव: कर्नाटक में 14 सीट पर अपराह्न तीन बजे तक 54.20 प्रतिशत मतदान

कर्नाटक में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए मंगलवार को 14 निर्वाचन क्षेत्रों में अपराह्न तीन बजे तक करीब 54.20 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ और शाम 6 बजे समाप्त होगा। चौदह निर्वाचन क्षेत्रों में सबसे अधिक 59.65 प्रतिशत मतदान चिक्कोडी में दर्ज किया गया

 उसके बाद हावेरी में 58.45 प्रतिशत और सबसे कम 47.67 प्रतिशत मतदान गुलबर्गा में दर्ज किया गया। राज्य के उत्तरी जिलों में दूसरे चरण के लिए कुल 227 उम्मीदवार - 206 पुरुष और 21 महिलाएं - मैदान में हैं, जहां 2.59 करोड़ से अधिक मतदाता 28,269 मतदान केंद्रों पर अपने मताधिकार का प्रयोग करने के पात्र हैं।

इन लोकसभा क्षेत्रों में कर्नाटक में सत्तारूढ़ कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच सीधी लड़ाई है। जनता दल (सेक्युलर) इन लोकसभा सीट पर चुनाव नहीं लड़ रही है और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के अपने गठबंधन सहयोगी भाजपा का समर्थन कर रही है। राज्य में कुल 28 लोकसभा क्षेत्र हैं।

07 May, 24 : 05:08 PM

झूठ और नफरत फैलाने वालों को खारिज करें, सभी के उज्जवल भविष्य के लिए कांग्रेस को वोट दें : सोनिया गांधी ने मतदाताओं से अपील की

07 May, 24 : 05:07 PM

कुमारस्वामी ने ‘सेक्स स्कैंडल’ मामले में साजिश का संदेह जताया, कहा- 25,000 पेन ड्राइव बांटी गईं

जनता दल (सेक्युलर) नेता एच.डी. कुमारस्वामी ने दावा किया है कि उनके भतीजे एवं हासन से पार्टी उम्मीदवार प्रज्वल रेवन्ना से जुड़े कथित ‘सेक्स स्कैंडल’ के वीडियो वाली 25,000 पेन ड्राइव चुनाव से पहले वितरित की गई थीं। कुमारस्वामी ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया और उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार पर मामले में साजिश रचने का आरोप लगाया।

पूर्व मुख्यमंत्री ने प्रज्वल के खिलाफ कई महिलाओं के यौन शोषण के आरोपों की जांच के लिए 28 अप्रैल को कांग्रेस सरकार द्वारा गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) पर भी सवाल उठाए। पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी. देवेगौड़ा के बेटे एवं जद (एस) नेता कुमारस्वामी ने आरोप लगाया कि यह विशेष जांच दल नहीं बल्कि ‘‘सिद्धरमैया जांच दल’’ और ‘‘शिवकुमार जांच दल’’ है।

विधायक एच.डी. रेवन्ना और उनके बेटे प्रज्वल पर अपनी घरेलू सहायिका से छेड़छाड़ करने का मामला दर्ज किया गया है। एक अन्य मामले में रेवन्ना पर उस महिला के अपहरण का मामला दर्ज किया गया है, जिसका प्रज्वल ने कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया था।

07 May, 24 : 05:07 PM

कांग्रेस और ‘इंडी’ गठबंधन की खतरनाक साजिश बेनकाब हो चुकी है: मुसलमानों के लिए आरक्षण को लेकर लालू प्रसाद के बयान पर प्रधानमंत्री मोदी

07 May, 24 : 05:06 PM

तीसरे चरण के मतदान ने स्पष्ट कर दिया है कि चार जून ‘इंडी गठबंधन’ की ‘‘एक्सपायरी डेट’’ है: महाराष्ट्र के अहमदनगर में रैली में प्रधानमंत्री मोदी

07 May, 24 : 05:06 PM

कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के घटक दल संविधान, लोकतंत्र की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं : कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने वीडियो संदेश में कहा

07 May, 24 : 05:03 PM

मोदी ने 10 साल में 22 लोगों को अरबपति बनाया, हम करोडों लोगों को लखपति बनाएंगे: राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वह आदिवासियों के जल, जंगल और जमीन को उद्योगपतियों के हवाले करना चाहते हैं। झारखंड के चाईबासा में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए गांधी ने सत्ता में आने पर करोड़ों लोगों को लखपति बनाने का वादा भी किया।

उन्होंने कहा कि यह लोकसभा चुनाव संविधान और आदिवासियों, गरीबों एवं पिछड़ों के अधिकारों को बचाने के लिए है तथा ‘इंडिया’ गठबंधन के नेता संविधान को बचाने के लिए अपने जीवन का बलिदान तक देने के लिए तैयार हैं। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा, “प्रधानमंत्री आदिवासियों के 'जल, जंगल, जमीन' को 14-15 उद्योगपतियों के हवाले करना चाहते हैं...उन्होंने अपने 10 साल के कार्यकाल में 22 लोगों को अरबपति बनाया...सत्ता में आने पर हम करोड़ों लखपति बनाएंगे और गरीब महिलाओं को सालाना एक लाख रुपये देंगे।”

उन्होंने कहा, “भाजपा आदिवासियों की भूमिका घरेलू सहायकों जैसी कर देना चाहती है। वे कभी नहीं चाहते कि आप डॉक्टर, इंजीनियर और वकील बनें। वे जंगलों को उद्योगपतियों को सौंपना चाहते हैं... देश को 90 आईएएस अधिकारी चला रहे हैं और उनमें से केवल एक आदिवासी है जिसे दिल्ली में किनारे कर दिया गया है।

देश में आदिवासियों की आबादी करीब आठ फीसदी है।” उन्होंने कथित पक्षपातपूर्ण भूमिका के लिए प्रेस पर भी निशाना साधा और दावा किया कि अधिकांश मीडिया घरानों को उद्योगपति चला रहे हैं।

07 May, 24 : 05:02 PM

07 May, 24 : 05:01 PM

07 May, 24 : 05:01 PM

07 May, 24 : 05:01 PM

07 May, 24 : 04:50 PM

07 May, 24 : 04:50 PM

07 May, 24 : 04:42 PM

Baramati Lok Sabha seat: अजीत पवार के घर जाकर मां आशाताई से आशीर्वाद,,,

https://www.lokmatnews.in/india/baramati-lok-sabha-seat-supriya-sule-meet-ajit-pawar-mother-ashatai-pawar-said-what-harm-in-meeting-aunty-blessings-from-his-b507/

07 May, 24 : 04:37 PM

उत्तर प्रदेश में अपराह्न तीन बजे तक 46.78 प्रतिशत मतदान

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में उत्तर प्रदेश की 10 सीट पर मंगलवार अपराह्न तीन बजे तक औसतन 46.78 प्रतिशत वोट पड़े। समाजवादी पार्टी (सपा) ने बदायूं और मैनपुरी में कई स्थानों पर प्रशासन पर मतदान में धांधली कराने के गम्भीर आरोप लगाये हैं। ‘वोटर टर्नआउट ऐप’ के मुताबिक अपराह्न तीन बजे तक आगरा में 47.67 प्रतिशत, एटा में 48.93, आंवला में 46.75, फतेहपुर सीकरी में 46.18, फिरोजाबाद में 47.80, बदायूं में 45.44, बरेली में 45.96, मैनपुरी में 46.80, संभल में 52.24 और हाथरस में 44.63 प्रतिशत मतदान हुआ।

राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि तीसरे चरण के तहत उत्तर प्रदेश की 10 लोकसभा सीट- संभल, हाथरस, आगरा, फतेहपुर सीकरी, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदायूं, आंवला और बरेली के लिए मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ जो शाम छह बजे तक होगा। सपा ने बदायूं और मैनपुरी में कई स्थानों पर प्रशासन पर मतदान में धांधली कराने के गम्भीर आरोप लगाये हैं।

07 May, 24 : 04:36 PM

बिहार में पांच लोकसभा सीट पर दोपहर तीन बजे तक 46.69 प्रतिशत मतदान

बिहार के पांच लोकसभा क्षेत्रों--झंझारपुर, सुपौल, अररिया, मधेपुरा और खगड़िया में 98.6 लाख मतदाताओं में से लगभग 46.69 प्रतिशत ने मंगलवार दोपहर तीन बजे तक अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। बिहार के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार दोपहर तीन बजे तक झंझारपुर, सुपौल, अररिया, मधेपुरा और खगड़िया संसदीय क्षेत्रों में क्रमशः 42.94, 48.36, 48.98, 46.59 और 46.65 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाला।

इन सीट पर शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सुचारू मतदान कराने के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा 9848 मतदान केंद्र बनाये गए हैं तथा कुल 11818, बैलेट यूनिट, 11818 कंट्रोल यूनिट और 12861 वीवीपैट की व्यवस्था की गयी है। इन पांच सीट पर कुल 54 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं जिनमें 51 पुरुष और तीन महिलाएं हैं।

इन उम्मीदवारों में बहुजन समाज पार्टी के पांच, जनता दल (यूनाइटेड) और राष्ट्रीय जनता दल के तीन-तीन, भारतीय जनता पार्टी, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) और विकासशील इंसान पार्टी के एक-एक प्रत्याशी शामिल हैं।

07 May, 24 : 04:24 PM

07 May, 24 : 04:24 PM

07 May, 24 : 04:16 PM

लोस चुनाव: उद्योगपति गौतम अडाणी, उप्र की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने गुजरात में मतदान किया

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, उद्योगपति गौतम अडाणी और आध्यात्मिक गुरू मोरारी बापू समेत प्रमुख हस्तियों ने मंगलवार को लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में गुजरात में वोट डाला और लोगों से बड़ी संख्या मे अपने मताधिकार के इस्तेमाल का आग्रह किया।

राज्यपाल के 'एक्स' हैंडल पर एक पोस्ट में कहा गया है, “उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने आज अहमदाबाद के शिलाज में प्राथमिक विद्यालय में अपने परिवार के साथ अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया और सभी मतदाताओं से मतदान करने की अपील की।”

भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवारों और अडाणी समूह के प्रमुख गौतम अडाणी, आध्यात्मिक गुरु मोरारी बापू, राज्यसभा सदस्य शक्तिसिंह गोहिल समेत सामाजिक और कॉरपोरेट क्षेत्रों के नेताओं ने मतदान किया।

07 May, 24 : 04:14 PM

07 May, 24 : 04:14 PM

07 May, 24 : 04:14 PM

भाजपा ने लालू के बयान पर कहा, ‘इंडिया’ गठबंधन संविधान बदलकर मुसलमानों को दे देगा आरक्षण

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को आरोप लगाया कि मुस्लिम आरक्षण पर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद की टिप्पणी से यह स्पष्ट हो गया है कि सत्ता में आने पर विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ संविधान के मौलिक ढांचे में बदलाव करके अल्पसंख्यक समुदाय को आरक्षण प्रदान करेगा।

विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (‘इंडिया’) के खिलाफ भाजपा का आरोप राजद अध्यक्ष के उस बयान के बाद आया है जिसमें उन्होंने कहा था कि वह मुसलमानों को आरक्षण का लाभ देने के पक्ष में हैं।

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने यहां पार्टी मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘लालू प्रसाद यादव ने कहा कि मुसलमानों को पूर्ण आरक्षण दिया जाना चाहिए। उनके द्वारा अपने वक्तव्य में प्रयुक्त यह शब्द ‘पूरा का पूरा’ बहुत गंभीर है। इससे यह स्पष्ट हो जाता है कि वे (इंडिया गठबंधन) एससी, एसटी और ओबीसी के हिस्से से मुसलमानों को आरक्षण प्रदान करना चाहते हैं।’’

07 May, 24 : 04:07 PM

असम की चार लोकसभा सीट पर दोपहर एक बजे तक 45.88 प्रतिशत मतदान

असम की चार लोकसभा सीट पर मंगलवार को दोपहर एक बजे तक 45.88 प्रतिशत मतदान हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि धुबरी में सबसे अधिक 47.73 प्रतिशत मतदान हुआ जबकि बारपेटा में 46.83 प्रतिशत, कोकराझार में 46.43 प्रतिशत और गुवाहाटी में 42.13 प्रतिशत मतदान हुआ।

मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और शाम पांच बजे तक जारी रहेगा। असम में तीसरे तथा अंतिम चरण के मतदान में 47 उम्मीदवार मैदान में हैं और 81,49,091 लोग मताधिकार के योग्य हैं। गुवाहाटी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार बिजली कलिता मेधी और कांग्रेस की मीरा बोरठाकुर गोस्वामी ने सुबह वोट डाला।

निवर्तमान सांसद क्वीन ओजा ने भी अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। कोकराझार में कांग्रेस उम्मीदवार गर्जेन मुशहरी और बीपीएफ उम्मीदवार कंपा बोर्ग्यारी ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया। राज्य के मंत्री रंजीत दास और जयंत मल्ला बरुआ के साथ-साथ राज्यसभा सदस्य रंग्वरा नारजारी ने भी वोट डाला।

07 May, 24 : 04:06 PM

मुसलमानों को आरक्षण देने संबंधी लालू का बयान मंडल आयोग की भावना का उल्लंघन : जद (यू) नेता त्यागी

मुसलमानों को आरक्षण देने के पक्ष में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू यादव के बयान की आलोचना करते हुए जनता दल (यूनाइटेड) ने मंगलवार को कहा कि उनका रुख संविधान की मूल भावना के साथ-साथ मंडल आयोग की रिपोर्ट का भी उल्लंघन है। जद (यू) प्रवक्ता के. सी. त्यागी ने कहा कि इस तरह का बयान सामाजिक और शैक्षिक पिछड़ेपन के आधार पर आरक्षण का लाभ ले रहे पिछड़े वर्गों के खिलाफ साजिश के समान है। उन्होंने कहा, ‘‘प्रसाद का बयान निंदनीय है।’’

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री प्रसाद जैसे शख्स जो मंडल आयोग की रिपोर्ट को लागू करने के लिए आंदोलन का हिस्सा रहे, ऐसा बयान दे रहे हैं। त्यागी ने कहा कि आयोग ने हिंदुओं के साथ-साथ मुसलमानों के सामाजिक और शैक्षिक रूप से पिछड़े वर्गों के लिए आरक्षण की सिफारिश की थी।

उन्होंने इस बात पर बल दिया कि आरक्षण का लाभ देने के लिए धर्म कभी भी मानदंड नहीं हो सकता। प्रसाद ने पटना में संवाददाताओं से कहा कि वह मुसलमानों को आरक्षण का लाभ देने के पक्ष में हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) संविधान को खत्म कर आरक्षण भी समाप्त करना चाहती है।

07 May, 24 : 04:01 PM

07 May, 24 : 04:01 PM

07 May, 24 : 04:00 PM

07 May, 24 : 03:55 PM

महाराष्ट्र : अभिनेता रितेश देशमुख और उनकी पत्नी जेनेलिया ने लातूर में वोट डाला

अभिनेता रितेश देशमुख और उनकी पत्नी और अभिनेत्री जेनेलिया डिसूजा ने मंगलवार को लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में महाराष्ट्र के लातूर में अपने मताधिकार का उपयोग किया। रितेश की मां वैशाली देशमुख के साथ दोनों सुबह नौ बज कर करीब 15 मिनट पर बभलगांव गांव के एक मतदान केंद्र पर पहुंचे।

रितेश देशमुख कांग्रेस नेता और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत विलासराव देशमुख के बेटे हैं। पत्रकारों से बात करते हुए दंपति ने लोगों से अपील की कि वे अपने मताधिकार का उपयोग करें। रितेश देशमुख ने कहा, "परिवार के सदस्यों को उन बुजुर्ग लोगों की मदद करनी चाहिए जो खुद मतदान केंद्र तक नहीं जा सकते। मैं अपना वोट डालने के लिए मुंबई से लातूर आया हूं।"

उन्होंने कहा, "तापमान अधिक है, लेकिन हम अपने देश के लिए इसे एक दिन तक सहन कर सकते हैं।" रितेश के भाई और पूर्व मंत्री अमित देशमुख और उनकी पत्नी ने भी वोट डाला। अमित रितेश देशमुख के भाई और विधायक हैं।

उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा, "मतदाताओं को अपने लोकतांत्रिक अधिकार का उपयोग करना चाहिए और इस चुनावी प्रक्रिया में भाग लेना चाहिए। हमारे देश का लोकतंत्र दुनिया में सबसे अच्छा है, मतदान करें और लोकतंत्र को मजबूत करें।" महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीटों में से 11 पर मतदान जारी है।

07 May, 24 : 03:53 PM

लोकसभा चुनाव का तीसरा चरणः दोपहर एक बजे तक 39 प्रतिशत से अधिक मतदान

देश में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में मंगलवार को 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 93 निर्वाचन क्षेत्रों में दोपहर एक बजे तक 39 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ। पश्चिम बंगाल में कुछ हिस्सों में छिटपुट हिंसा होने और उत्तर प्रदेश के कुछ गांवों में चुनाव बहिष्कार की सूचना मिली हैं। निर्वाचन आयोग के मुताबिक दोपहर एक बजे तक 39.92 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। सुबह सात बजे शुरू हुआ मतदान शाम छह बजे समाप्त होगा। महाराष्ट्र में सबसे कम मतदान प्रतिशत देखा गया, जहां एक बजे तक 31.55 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया जबकि पश्चिम बंगाल में 49.27 प्रतिशत के साथ सबसे अधिक मतदान हुआ।

निर्वाचन आयोग के अनुसार अन्य राज्यों में, असम में 45.88 प्रतिशत, बिहार में 36.69 प्रतिशत, छत्तीसगढ़ में 46.14 प्रतिशत, दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव में 39.94 प्रतिशत, गोवा में 49.04 प्रतिशत, गुजरात में 37.83 प्रतिशत, कर्नाटक में 31.55 प्रतिशत, मध्य प्रदेश में 44.67 प्रतिशत और उत्तर प्रदेश में 38.12 प्रतिशत मतदान हुआ। उत्तर प्रदेश के बदायूं में ढोरनपुर के ग्रामीणों ने सड़क की मांग पर ध्यान न देने पर नेताओं के विरोध में मतदान का बहिष्कार किया।

07 May, 24 : 03:33 PM

07 May, 24 : 03:33 PM

07 May, 24 : 03:32 PM

चंडीगढ़ से शिअद प्रत्याशी ने उम्मीदवारी वापस ली, पार्टी छोड़ी

चंडीगढ़ से शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के उम्मीदवार हरदीप सिंह ने चुनावी मुकाबले से हटते हुए पार्टी छोड़ दी है। इसे सुखबीर सिंह बादल की अगुवाई वाली शिअद के लिए एक झटका माना जा रहा है। सिंह ने अपने इस फैसले के पीछे चंडीगढ़ के प्रति पार्टी की ‘बेरुखी’ को वजह बताया है। शिअद ने सिंह को चंडीगढ़ लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाया था।

सिंह चंडीगढ़ नगर निगम में बटरेला से पार्षद हैं। सिंह ने कहा, ‘‘ यह (उम्मीदवारी वापस लेना और पार्टी छोड़ना) चंडीगढ़ और हमारे प्रति पार्टी की बेरूखी की वजह है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ मैं चुनाव प्रचार कर रहा था। मैंने पार्टी अध्यक्ष से कहा था कि उन्हें मेरे साथ खड़ा रहना चाहिए।

लेकिन हमें उनसे समर्थन नहीं मिल पाया।’’ सिंह के साथ पार्टी के कई पदाधिकारियों ने भी शिअद छोड़ दिया। शिअद ने पहली बार चंडीगढ़ संसदीय क्षेत्र से अपना उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतारा था। चंडीगढ़ लोकसभा क्षेत्र में भाजपा ने संजय टंडन तथा कांग्रेस ने मनीष तिवारी को अपना प्रत्याशी बनाया है।

07 May, 24 : 03:13 PM

करण जौहर, रणबीर कपूर, सिद्धार्थ मल्होत्रा समेत कई सितारों ने लोगों को मतदान के लिए किया प्रेरित...

करण जौहर, रणबीर कपूर, सिद्धार्थ मल्होत्रा और विक्रांत मेस्सी समेत मशहूर हस्तियों ने अपने प्रशंसकों से लोकसभा चुनाव में मतदान के लिए प्रेरित किया है। जौहर ने सोमवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो जारी किया जिसमें मशहूर हस्तियों ने अपने प्रशंसकों को मतदान में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने को कहा।

वीडियो में बोमन ईरानी, राशि खन्ना, अहसास चन्ना, संगीतकार शंकर महादेवन, प्रीतम चक्रवर्ती, गायक नेहा कक्कड़ और क्रिकेटर ऋषभ पंत भी नजर आये। वर्तमान लोकसभा चुनाव सात चरणों में हो रहा जिसकी शुरुआत 19 अप्रैल से हुई। मतों की गिनती चार जून को होगी।

07 May, 24 : 03:12 PM

पंजाब : कांग्रेस ने फिरोजपुर लोकसभा सीट से शेर सिंह घुबाया को उम्मीदवार बनाया

कांग्रेस ने मंगलवार को पूर्व सांसद शेर सिंह घुबाया को पंजाब की फिरोजपुर लोकसभा सीट से अपना उम्मीदवार घोषित किया। इसके साथ ही कांग्रेस ने पंजाब की सभी 13 संसदीय सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने कहा कि केंद्रीय चुनाव समिति ने फिरोजपुर संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ने के लिए कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में शेर सिंह घुबाया की उम्मीदवारी को मंजूरी दे दी है। घुबाया ने 2009 और 2014 का लोकसभा चुनाव शिरोमणि अकाली दल के टिकट पर जीता था। वह 2019 में कांग्रेस में शामिल हो गए थे।

07 May, 24 : 03:10 PM

07 May, 24 : 03:10 PM

07 May, 24 : 03:10 PM

07 May, 24 : 03:09 PM

कर्नाटक के 14 निर्वाचन क्षेत्रों में दोपहर एक बजे तक लगभग 42 प्रतिशत मतदान    

कर्नाटक में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए मंगलवार को दोपहर एक बजे तक 14 निर्वाचन क्षेत्रों में 41.59 प्रतिशत मतदान होने का अनुमान है। मतदान आज सुबह सात बजे शुरू हुआ और शाम 6 बजे समाप्त होगा। 14 निर्वाचन क्षेत्रों में सबसे अधिक 45.69 प्रतिशत मतदान चिक्कोडी में दर्ज किया गया। उसके बाद शिमोगा में 44.98 प्रतिशत दर्ज किया गया।

वहीं गुलबर्ग में सबसे कम 37.48 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। दूसरे चरण के लिए कुल 227 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इनमें 206 पुरुष और 21 महिलाएं हैं। इन सीटों पर 2.59 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करने के पात्र हैं। उनके लिए 28,269 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। कर्नाटक में एक पखवाड़े से भी कम समय में कांग्रेस और भाजपा एक बार फिर चुनावी मैदान में आमने-सामने हैं।

07 May, 24 : 03:00 PM

07 May, 24 : 02:59 PM

07 May, 24 : 02:59 PM

आबकारी घोटाला: दिल्ली की अदालत ने केजरीवाल की न्यायिक हिरासत 20 मई तक बढ़ाई

दिल्ली की एक अदालत ने मंगलवार को कथित आबकारी घोटाले से जुड़े एक धनशोधन मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत 20 मई तक बढ़ा दी। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के लिए विशेष न्यायाधीश कावेरी बावेजा ने केजरीवाल की हिरासत 20 मई तक बढ़ा दी।

इससे पहले आम आदमी पार्टी (आप) के नेता की हिरासत समाप्त होने पर उन्हें वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से अदालत में पेश किया गया था। न्यायाधीश ने सह-आरोपी चनप्रीत सिंह की न्यायिक हिरासत भी 20 मई तक बढ़ा दी।

07 May, 24 : 02:58 PM

क्रेमलिन में एक भव्य उद्घाटन समारोह में व्लादिमीर पुतिन ने रूसी राष्ट्रपति के रूप में अपना पांचवां कार्यकाल शुरू किया

07 May, 24 : 02:58 PM

दिल्ली की अदालत ने धन शोधन मामले में बीआरएस की विधान पार्षद के. कविता की न्यायिक हिरासत 14 मई तक बढ़ाई

07 May, 24 : 02:46 PM

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में महाराष्ट्र की 11 सीट पर मंगलवार को अपराह्न एक बजे तक 31.55 प्रतिशत मतदान हुआ। प्राधिकारियों की ओर से साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, लातूर में 32.71 प्रतिशत, सांगली में 29.65 प्रतिशत, बारामती में 27.55 प्रतिशत, हातकणंगले में 36.17 प्रतिशत, कोल्हापुर में 38.42 प्रतिशत, माधा में 26.61 प्रतिशत, उस्मानाबाद में 30.54 प्रतिशत, रायगढ़ में 31.34 प्रतिशत, रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग में 33.91 प्रतिशत, सतारा में 32.78 प्रतिशत और सोलापुर में 29.32 प्रतिशत मतदान हुआ।

उप मुख्यमंत्री अजीत पवार, उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार और उनकी मां आशा पवार सबसे पहले मतदान करने वालों में शामिल रहे। अजीत पवार की पत्नी बारामती से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की उम्मीदवार हैं। उन्होंने पुणे जिले के बारामती लोकसभा क्षेत्र के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। सुनेत्रा पवार का मुकाबला बारामती से निवर्तमान सांसद एवं शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले से है।

07 May, 24 : 02:42 PM

दिल्ली की अदालत ने आबकारी घोटाले से जुड़े धनशोधन मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत 20 मई तक बढ़ाई

07 May, 24 : 02:39 PM

लोकसभा चुनाव: छत्तीसगढ़ में अपराह्न एक बजे तक 46.14 फीसदी मतदान, एक व्यक्ति की मौत

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में छत्तीसगढ़ की शेष सात सीट पर मंगलवार अपराह्न एक बजे तक 46.14 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इस चरण में कुल 168 उम्मीदवार मैदान में हैं, लेकिन सीधा मुकाबला सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और विपक्षी कांग्रेस के बीच है।

मतदान के दौरान रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र के जशपुर जिले में मतदान करने पहुंचे बुजुर्ग की मतदान केंद्र में मौत हो गई। निर्वाचन कार्य से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि तीसरे चरण के तहत रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, कोरबा, जांजगीर-चांपा (अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित), सरगुजा (अनुसूचित जनजाति के लिए सुरक्षित) और रायगढ़ (अनुसूचित जनजाति के लिए सुरक्षित) सीट पर सुबह सात बजे मतदान प्रारंभ हुआ। मतदान शाम छह बजे तक जारी रहेगा।

उन्होंने बताया कि राज्य की सात सीट पर जारी मतदान में दोपहर बाद एक बजे तक 46.14 फीसदी मतदाताओं ने मतदान किया है। अधिकारियों ने बताया कि कोरबा सीट में 48.10 फीसदी, जांजगीर-चांपा में 43.14 फीसदी, दुर्ग में 46.68 फीसदी, बिलासपुर में 39.93 फीसदी, रायगढ़ में 55.87 फीसदी, रायपुर में 40.59 फीसदी और सरगुजा में 51.72 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। उन्होंने बताया कि राज्य में भीषण गर्मी के कारण सुबह मतदान प्रारंभ होने से पहले ही मतदाता मतदान केंद्र तक पहुंचने लगे।

मतदान केंद्रों में लंबी कतारें देखी जा रही हैं। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने गृह ग्राम बगिया के मतदान केंद्र में अपने परिवार के साथ मतदान किया। मतदान के बाद मुख्यमंत्री साय ने कहा, ''जन-जन में प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा के प्रति उत्साह है। विकसित भारत-विकसित छत्तीसगढ़ के लिए लोग कमल छाप पर जम कर मतदान कर रहे हैं। आगामी चार जून को 400 पार होगा और हम प्रदेश की सभी 11 सीटें जीतेंगे।''

07 May, 24 : 02:31 PM

असम 45.88%

बिहार 36.69%

छत्तीसगढ़ 46.14%

दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव 39.94%

गोवा 49.04%

गुजरात 37.83%

कर्नाटक 41.59%

मध्य प्रदेश 44.67%

महाराष्ट्र 31.55%

उत्तर प्रदेश 38.12%

पश्चिम बंगाल 49.27%

07 May, 24 : 02:31 PM

07 May, 24 : 02:28 PM

07 May, 24 : 02:24 PM

07 May, 24 : 02:24 PM

07 May, 24 : 02:23 PM

Rajnath Singh interview: राहुल गांधी और अखिलेश यादव के खिलाफ प्रचार करने जाएंगे, जानें राजनाथ सिंह ने क्या दिया जवाब...

https://www.lokmatnews.in/india/rajnath-singh-interview-will-go-campaign-against-rahul-gandhi-and-akhilesh-yadav-know-what-rajnath-singh-replied-b507/

07 May, 24 : 02:15 PM

Bihar Legislative Council: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पूर्व सीएम राबड़ी देवी सहित 11 नव निर्वाचित विधान पार्षदों ने ली शपथ...

https://www.lokmatnews.in/india/bihar-legislative-council-11-newly-elected-mlcs-including-cm-nitish-kumar-and-former-cm-rabri-devi-took-oath-b507/

07 May, 24 : 02:09 PM

उप्र : लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में अपराह्न एक बजे तक 38.12 प्रतिशत मतदान

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में उत्तर प्रदेश की 10 सीट के लिए मंगलवार अपराह्न एक बजे तक औसतन 38.12 प्रतिशत मतदान हुआ। समाजवादी पार्टी (सपा) ने बदायूं और मैनपुरी में कई स्थानों पर प्रशासन द्वारा मतदान में धांधली किए जाने के गंभीर आरोप लगाये हैं।

अपराह्न एक बजे तक आगरा में 36.89 प्रतिशत, एटा में 39.87 प्रतिशत, आंवला में 36.95 प्रतिशत, फतेहपुर सीकरी में 39.09 प्रतिशत, फिरोजाबाद में 40.06 प्रतिशत, बदायूं में 34.97 प्रतिशत, बरेली में 34.93 प्रतिशत, मैनपुरी में 38.32 प्रतिशत, संभल में 42.97 प्रतिशत और हाथरस में 37.73 प्रतिशत मतदान हुआ।

प्रदेश में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के तहत 10 सीट के लिए मतदान मंगलवार सुबह सात बजे शुरू हुआ जो कि शाम छह बजे तक जारी रहेगा। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा, ‘‘भाजपा के लोगों ने पिछले चुनाव में भी बूथ लूटा था तब भी बुरी तरह हारे थे। ये फिर बूथ लूटने की साजिश रच रहे हैं।

आप लोग चार-पांच बजे मैनपुरी चले जाना। ये फिर बूथ लूटने जा रहे हैं।’’ उन्होंने मतदान में धांधली कराने का आरोप लगाते हुए कहा, ‘‘कुछ जगहों से सूचनाएं आ रही हैं कि सरकार जबरदस्ती कर रही है। सुनने में आ रहा है कि बाहर अधिकारी लगाए गए हैं।’’

बदायूं से समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रत्याशी एवं सपा महासचिव शिवपाल सिंह यादव के बेटे आदित्य यादव ने प्रशासन पर सहसवान विधानसभा के शहबाजपुर बूथ पर सपा समर्थकों को मतदान नहीं करने देने का आरोप लगाया है।

07 May, 24 : 02:05 PM

Maharashtra LS polls 2024: चुनाव में महाराष्ट्र में सभी दल मुस्लिम वोट तो चाहते हैं, लेकिन टिकट नहीं देते...

https://www.lokmatnews.in/india/maharashtra-ls-polls-2024-asaduddin-owaisi-said-all-parties-want-muslim-votes-but-do-not-give-tickets-ncp-and-congress-not-candidates-any-seat-b507/

07 May, 24 : 01:49 PM

07 May, 24 : 01:49 PM

07 May, 24 : 01:28 PM

07 May, 24 : 01:28 PM

07 May, 24 : 01:28 PM

07 May, 24 : 01:09 PM

बिहार की पांच लोकसभा सीट पर सुबह 11 बजे तक 24.41 प्रतिशत मतदान

बिहार के पांच लोकसभा क्षेत्र के 98.6 लाख से अधिक मतदाताओं में से लगभग 24.41 प्रतिशत ने मंगलवार सुबह 11 बजे तक अपने मताधिकार का प्रयोग किया। बिहार के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह 11 बजे बजे तक झंझारपुर, सुपौल, अररिया, मधेपुरा और खगड़िया संसदीय क्षेत्र में क्रमशः 22.39 प्रतिशत, 25.98 प्रतिशत, 25.97 प्रतिशत, 23.31 प्रतिशत और 24.49 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

इन सीट पर शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सुचारू रूप से मतदान संपन्न कराने के लिए निर्वाचन आयोग ने 9,848 मतदान केंद्र बनाये गए हैं। इन पांच सीट पर कुल 54 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं जिनमें 51 पुरुष और तीन महिला प्रत्याशी शामिल हैं। अररिया सीट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के निवर्तमान सांसद प्रदीप सिंह का राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के शाहनवाज से सीधा मुकाबला है। मधेपुरा और सुपौल में राजद की सीधी टक्कर जनता दल-यूनाइटेड (जद-यू) से है।

मधेपुरा में जद-यू सांसद दिनेश चंद्र यादव को राजद के कुमार चंद्रदीप चुनौती दे रहे हैं। सुपौल में राजद के चंद्रहास चौपाल का मुकाबला जद-यू के निवर्तमान सांसद दिलेश्वर कामत से है। झंझारपुर में जद-यू के निवर्तमान सांसद राम प्रीत मंडल, राज्य के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी की अध्यक्षता वाली विकासशील इंसान पार्टी के उम्मीदवार सुमन कुमार महासेठ और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रत्याशी गुलाब यादव के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है ।

खगड़िया में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रत्याशी राजेश वर्मा और विपक्षी महागठबंधन में शामिल मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) उम्मीदवार संजय कुमार कुशवाहा के बीच मुख्य मुकाबला है।

07 May, 24 : 01:08 PM

हमने बहुमत का इस्तेमाल अनुच्छेद 370 को समाप्त करने, एससी-एसटी आरक्षण 10 साल के लिए बढ़ाने और एक आदिवासी महिला को देश की राष्ट्रपति बनाने में किया: मोदी

07 May, 24 : 01:07 PM

07 May, 24 : 01:07 PM

07 May, 24 : 01:07 PM

07 May, 24 : 01:07 PM

07 May, 24 : 01:05 PM

07 May, 24 : 01:05 PM

07 May, 24 : 01:05 PM

07 May, 24 : 01:05 PM

07 May, 24 : 01:05 PM

07 May, 24 : 01:05 PM

07 May, 24 : 12:44 PM

लोकसभा चुनाव: कर्नाटक की 14 सीटों पर सुबह 11 बजे तक हुआ लगभग 25 प्रतिशत मतदान

देश में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में कर्नाटक की 14 लोकसभा सीट पर मंगलवार को सुबह सात बजे से मतदान जारी हैं, और पूर्वाह्न 11 बजे तक करीब 24.48 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। मतदान आज सुबह सात बजे से जारी है और यह शाम छह बजे समाप्त होगा।

चुनाव अधिकारियों ने कहा कि मतदान के पहले चार घंटों में लगभग 24.48 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सबसे अधिक 27.65 प्रतिशत मतदान उत्तर कन्नड़ में दर्ज किया गया, उसके बाद शिमोगा में 27.22 प्रतिशत और सबसे कम 22.05 प्रतिशत मतदान रायचूर में दर्ज किया गया।

इस चरण में राज्य में कुल 227 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें 206 पुरुष और 21 महिलाएं शामिल हैं। इन 14 सीट पर 2.59 करोड़ से अधिक मतदाता 28,269 मतदान केंद्रों पर अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए पात्र हैं। जिन क्षेत्रों में आज मतदान हो रहा है उनमें चिक्कोडी, बेलगाम, बागलकोट, बीजापुर, गुलबर्गा, रायचूर, बीदर, कोप्पल, बेल्लारी, हावेरी, धारवाड़, उत्तर कन्नड़, दावनगेरे और शिमोगा शामिल हैं।

निवर्तमान सांसद उमेश जाधव गुलबर्गा से कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के दामाद राधाकृष्ण डोड्डामणि के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस की उम्मीदवार - अंजलि निबालकर, प्रभा मल्लिकार्जुन और संयुक्ता पाटिल क्रमशः उत्तर कन्नड़, दावनगेरे और बागलकोट लोकसभा क्षेत्रों से चुनाव लड़ रही हैं। ये सभी लोग एवं पूर्व मंत्री और भाजपा नेता जी जनार्दन रेड्डी सुबह मतदान करने वाले प्रमुख नेताओं में से थे।

07 May, 24 : 12:37 PM

07 May, 24 : 12:36 PM

07 May, 24 : 12:36 PM

07 May, 24 : 12:35 PM

मध्य प्रदेश की नौ लोकसभा सीटों पर सुबह 11 बजे तक 30.21 प्रतिशत मतदान हुआ

मध्य प्रदेश में नौ लोकसभा सीटों पर मंगलवार को सुबह 11 बजे तक कुल 30.21 प्रतिशत मतदान हुआ। एक चुनाव अधिकारी ने यह जानकारी दी। शुरुआती मतदाताओं में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा शामिल हैं। पार्टी सूत्रों ने कहा कि दिग्विजय सिंह और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया दोनों क्रमश: राजगढ़ और गुना से लोकसभा चुनाव लड़ने के बावजूद अपने लिए वोट नहीं डाल पाएंगे क्योंकि सिंह भोपाल के और सिंधिया ग्वालियर के पंजीकृत मतदाता हैं।

मप्र की विदिशा सीट से भाजपा उम्मीदवार और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर जिले के अपने पैतृक गांव जैत में एक मतदान केंद्र पर अपनी पत्नी साधना सिंह और दो बेटों के साथ अपने मताधिकार का उपयोग किया। इससे पहले आम चुनाव के तीसरे चरण में मध्य प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों में से नौ सीटों पर सुबह मतदान शुरू हो गया।

नौ सीटों में से बैतूल में 32.65 प्रतिशत, भिंड में 25.46 प्रतिशत, भोपाल में 27.46 प्रतिशत, गुना में 34.53 प्रतिशत, ग्वालियर में 28.55 प्रतिशत, मुरैना में 26.62 प्रतिशत, राजगढ़ में 34.81 प्रतिशत, सागर में 30.31 प्रतिशत और विदिशा में 32.64 प्रतिशत मतदान हुआ।

एक निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और शाम छह बजे 20,456 मतदान केंद्रों पर समाप्त होगा, जिनमें 1,043 केंद्र महिलाओं द्वारा प्रबंधित हैं। मध्य प्रदेश के संवेदनशील क्षेत्रों में से एक लोकसभा सीट ग्वालियर-चंबल क्षेत्र है। इस क्षेत्र के तहत आने वाले मुरैना में प्रशासन ने प्रत्याशियों को पुलिस कंट्रोल रूम में बैठा दिया है।

पुलिस ने भाजपा प्रत्याशी शिवमंगल सिंह तोमर, बसपा के रमेश चंद्र गर्ग और कांग्रेस प्रत्याशी सत्यपाल सिकरवार को पुलिस कंट्रोल रूम में बैठाया है। पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि ये सभी प्रत्याशी आपसी समझ के साथ मतदान के दौरान एक साथ बैठे हैं, जैसा कि पिछले चुनावों में यहां होता रहा है।

उन्होंने कहा, वे सहमति से यहां आते हैं। कुल मिलाकर 1.77 करोड़ मतदाता मुरैना, भिंड (एससी-आरक्षित), ग्वालियर, गुना, सागर, विदिशा, भोपाल, राजगढ़ और बैतूल (एसटी-आरक्षित) सीटों से चुनाव लड़ रहे 127 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। ये नौ लोकसभा क्षेत्र 19 जिलों में फैले हुए हैं।

बैतूल (एसटी) निर्वाचन क्षेत्र में मतदान पहले 26 अप्रैल को, लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में होना था, लेकिन एक उम्मीदवार की मृत्यु होने के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था। भोपाल में सबसे ज्यादा 22 उम्मीदवार हैं, जबकि भिंड में सबसे कम सात उम्मीदवार हैं। मध्य प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों में से 12 सीटों के लिए मतदान 19 और 26 अप्रैल को दो चरणों में संपन्न हुआ। शेष आठ सीटों पर 13 मई को चौथे चरण में मतदान होगा।

07 May, 24 : 12:34 PM

गोवा की दो लोकसभा सीटों पर सुबह 11 बजे तक हुआ 30.94 प्रतिशत मतदान

गोवा की दो लोकसभा सीटों पर मंगलवार को सुबह 11 बजे तक औसतन 30.94 प्रतिशत मतदान हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। तटीय राज्य गोवा में उत्तरी गोवा और दक्षिण गोवा दोनों संसदीय क्षेत्रों में सुबह सात बजे से मतदान जारी है। सुबह 11 बजे तक 30.94 फीसदी मतदान हुआ। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, उत्तरी गोवा में यह 30.31 प्रतिशत और दक्षिण गोवा में 31.56 प्रतिशत था। दोनों निर्वाचन क्षेत्रों में 1,725 मतदान केंद्रों पर मतदान हो रहा है।

मतदान के शुरुआती घंटों में उत्तरी गोवा से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के निवर्तमान सांसद श्रीपद नाइक, भाजपा की दक्षिणी गोवा से उम्मीदवार पल्लवी डेम्पो और कांग्रेस के उम्मीदवार क्रमशः उत्तरी गोवा और दक्षिणी गोवा से रमाकांत खलप और विरियाटो फर्नांडीस ने अपने मताधिकार का उपयोग किया।

रिवोल्यूशनरी गोअन्स पार्टी के उत्तरी गोवा के उम्मीदवार मनोज परब और दक्षिण गोवा के उम्मीदवार रूबर्ट परेरा ने भी मतदान के शुरुआती घंटों में मतदान किया। मतदान के शुरुआती घंटों में मतदान केंद्रों के बाहर लंबी कतारें नहीं थीं। एक निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि दिन के अंत में मतदाताओं के बड़ी संख्या में आने की उम्मीद है।

राज्य में 1,725 मतदान केंद्र हैं जिसमें 863 उत्तरी गोवा सीट पर और 862 दक्षिण गोवा निर्वाचन क्षेत्र में हैं। गोवा की दो लोकसभा सीटों पर चुनाव के लिए 11 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करने के पात्र हैं। उत्तर और दक्षिण गोवा लोकसभा क्षेत्रों में कुल 16 उम्मीदवार मैदान में हैं।

07 May, 24 : 12:34 PM

पश्चिम बंगाल: लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के मतदान के दौरान हिंसा की छिटपुट घटनाएं सामने आईं

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के मतदान के दौरान पश्चिम बंगाल में हिंसा की छिटपुट घटनाएं सामने आईं। इस दौरान मुर्शिदाबाद और जंगीपुर सीट पर विभिन्न हिस्सों में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी), भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस के कार्यकर्ता एक दूसरे से भिड़ गए। पार्टियों के सूत्रों ने कहा कि टीएमसी, भाजपा और कांग्रेस-माकपा गठबंधन ने मतदान के शुरुआती कुछ घंटों में चुनावी हिंसा, मतदाताओं को धमकाने और पोलिंग एजेंटों पर हमलों को लेकर अलग-अलग शिकायतें दर्ज कराईं।

निर्वाचन आयोग (ईसी) को सुबह नौ बजे तक 182 शिकायतें मिली, जिनमें से अधिकतर मुर्शिदाबाद और जंगीपुर संसदीय क्षेत्रों से थीं। अधिकारियों के अनुसार, पूर्वाह्न 11 बजे तक लगभग 32.82 प्रतिशत मतदान हुआ, जिसमें जंगीपुर में सबसे अधिक 33.81 प्रतिशत, मालदा दक्षिण में 33.09, मुर्शिदाबाद में 32.72 और मालदा उत्तर में 31.73 वोटिंग हुई।

इसके अलावा मुर्शिदाबाद के भागवानगोला में विधानसभा उपचुनाव में 29.39 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। सभी चार सीटें अल्पसंख्यक बहुल हैं। मुर्शिदाबाद और जंगीपुर पर पिछला चुनाव तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने जीता था, जबकि मालदा उत्तर पर भाजपा को जीत मिली थी और मालदा दक्षिण सीट कांग्रेस के खाते में गई थी।

मुर्शिदाबाद सीट पर वाम-कांग्रेस गठबंधन के उम्मीदवार मोहम्मद सलीम ने दावा किया कि उन्होंने निर्वाचन क्षेत्र के रबीनगर इलाके में एक "फर्जी बूथ एजेंट" को पकड़ लिया। रबीनगर क्षेत्र में, जब सलीम ने कथित टीएमसी गुंडों द्वारा माकपा के बूथ एजेंटों को घेरने के आरोपों के बाद एक बूथ में प्रवेश करने की कोशिश की, तो उनके लिए "वापस जाओ" के नारे लगाए गए।

क्षेत्र में मतदाताओं को डराने-धमकाने के आरोप सामने आने के बाद सलीम को एक बूथ से दूसरे बूथ पर घूमते देखा गया। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के प्रवक्ता रिजु दत्ता ने कहा, "मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) कांग्रेस के गुंडों के साथ मिलकर मतदाताओं को डराने की कोशिश कर रही है। जनता ने इसका विरोध किया है।"

संसदीय सीट के तहत करीमपुर इलाके में कुछ बूथों के बाहर टीएमसी और माकपा समर्थकों के बीच झड़प की खबर है। डोमकोल इलाके में टीएमसी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प की सूचना मिली है। जंगीपुर क्षेत्र में, भाजपा उम्मीदवार धनजॉय घोष ने जब निर्वाचन क्षेत्र के कुछ बूथों में प्रवेश करने की कोशिश की तो उन्हें टीएमसी कार्यकर्ताओं के विरोध का सामना करना पड़ा।

उन्होंने कहा, "अगर ऐसी गुंडागर्दी जारी रही, तो कूचबिहार की सीतलकुची घटना की पुनरावृत्ति हो सकती है।" घोष 2021 के विधानसभा चुनावों में सीतलकुची गोलीबारी की घटना का जिक्र कर रहे थे, जब भीड़ को नियंत्रित करने के लिए केंद्रीय बलों द्वारा की गई गोलीबारी में चार लोगों की मौत हो गई थी।

07 May, 24 : 12:32 PM

North-East Delhi LS seat: कांग्रेस उम्मीदवार कन्हैया कुमार के पास 10.65 लाख रुपये की संपत्ति, बीजेपी के मनोज तिवारी से टक्कर...

https://www.lokmatnews.in/india/north-east-delhi-parliamentary-seat-congress-candidate-kanhaiya-kumar-assets-worth-rs-10-65-lakh-faces-bjps-manoj-tiwari-b507/

07 May, 24 : 12:24 PM

कहां कितने फीसदी मतदान 

बैतूल- 15.97
भिंड- 12.23
भोपाल-13.61
गुना- 16.43 
ग्वालियर-12.75
मुरैना-12.43
राजगढ़-16.57
सागर-14.58
विदिशा-15.85

07 May, 24 : 12:24 PM

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में अभी  तक एमपी में 14.43 फीसदी मतदान हुआ है। राजगढ़ सीट पर सबसे ज्यादा 16.57 फीसदी वोटिंग हुई है, जबकि सबसे कम 12.23 फीसदी मतदान भिंड में हुआ है।  

 

07 May, 24 : 12:18 PM

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मंगलवार को ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) के घटक दलों के नेताओं को पत्र लिखा और निर्वाचन आयोग (ईसी) द्वारा जारी मतदान आंकड़ों में कथित ‘‘विसंगतियों’’ पर सवाल उठाए

07 May, 24 : 12:17 PM

Karnataka LS polls 2024: 28 में से 25 सीट जीतेंगे, पूर्व मुख्यमंत्री येदियुरप्पा ने कहा...

https://www.lokmatnews.in/india/karnataka-ls-polls-2024-former-cm-bs-yediyurappa-said-will-win-25-out-of-28-seats-atmosphere-very-good-wherever-he-goes-people-say-modi-modi-b507/

07 May, 24 : 12:16 PM

07 May, 24 : 12:16 PM

07 May, 24 : 12:16 PM

07 May, 24 : 12:16 PM

07 May, 24 : 12:16 PM

07 May, 24 : 12:16 PM

07 May, 24 : 12:15 PM

07 May, 24 : 12:09 PM

उत्तर प्रदेश की 10 सीटों पर पूर्वाह्न 11 बजे तक औसतन 26.12 प्रतिशत मतदान

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में हाई-प्रोफाइल मैनपुरी सहित उत्तर प्रदेश की 10 सीटों के लिए मंगलवार को पूर्वाह्न 11 बजे तक औसतन 26.12 प्रतिशत वोट पड़े। शुरुआती दो घंटों में नौ बजे तक संभल में 29.55 फीसद, हाथरस में 26.05, आगरा में 25.87, फतेहपुर सीकरी में 27.63, फिरोजाबाद में 24.42, मैनपुरी में 25.13, एटा में 27.17, बदायूं में 26.02, आंवला में 25.98 और बरेली में 23.60 प्रतिशत वोट पड़े। प्रदेश में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के तहत 10 सीटों के लिए मतदान मंगलवार सुबह सात बजे शुरू हो गया।

वोट शाम छह बजे तक पड़ेंगे। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि तीसरे चरण के तहत उत्तर प्रदेश की 10 लोकसभा सीटों- संभल, हाथरस, आगरा, फतेहपुर सीकरी, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदायूं, आंवला और बरेली के लिए मतदान सुबह सात बजे शुरू हो गया जो शाम छह बजे तक होगा।

उन्होंने बताया कि मतदान शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है। बदायूं में धोरणपुर गांव के लोगों ने मतदान का बहिष्कार किया। उन्होंने अपने गांव को मुख्य सड़क से जोड़ने के लिए सड़क निर्माण की अपनी मांग पर ध्यान नहीं देने का आरोप लगाते हुए राजनेताओं के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

जिलाधिकारी मनोज कुमार ने कहा कि यह उनके संज्ञान में आया है और सम्बन्धित उपजिलाधिकारी को गांव में भेजा गया है और उम्मीद है कि वहां मतदान शुरू हो जाएगा। संभल में सपा प्रत्याशी जिया-उर-रहमान बर्क ने आरोप लगाया कि एक पुलिस क्षेत्राधिकारी भाजपा कार्यकर्ता के रूप में काम कर रहे हैं और उन्होंने सपा कार्यकर्ताओं से बैग और मतदाता पर्चियां छीनकर उन्हें हिरासत में ले लिया। उन्होंने चुनाव आयोग से आरोपी अधिकारी को तुरंत हटाने का अनुरोध किया।

उधर, फ़िरोज़ाबाद में नगला जवाहर, नीम खेरिया और नगला उमर गांवों में स्थानीय लोगों ने अपने-अपने गाँव की समस्याओं की ओर ध्यान आकर्षित करने के लिए मतदान का बहिष्कार किया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी रिणवा ने बताया कि मतदान स्थलों पर मतदाताओं एवं मतदान कार्मिंकों को गर्मी और लू से बचाने के लिए आवश्यक प्रबन्ध सुनिश्चित किए गए हैं।

मतदान केन्द्रों पर जहां तक मतदाताओं की कतार होगी, वहां तक छाया की व्यवस्था तथा निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की गई है। मतदाताओं के लिए मतदेय स्थलों पर छाया हेतु अलग से टेंट लगाया गया है। रिणवा ने बताया कि मतदेय स्थलों पर मेडिकल किट (ओआरएस पैकेट सहित) का प्रबन्ध किया गया है।

इसके साथ ही सहयोग के लिए बूथों पर एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ पैरामेडिकल कर्मी की तैनाती की गयी है। इस चरण में 100 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला 1.88 करोड़ मतदाता करेंगे। इनमें एक करोड़ से अधिक पुरुष मतदाता और 87 लाख से अधिक महिला मतदाता शामिल हैं।

तीसरे चरण में केंद्रीय मंत्री एस. पी. सिंह बघेल (आगरा), उत्तर प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह (मैनपुरी) और राजस्व राज्य मंत्री अनूप प्रधान वाल्मीकि (हाथरस) की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। लोकसभा चुनाव का यह दौर समाजवादी पार्टी के यादव परिवार के लिए भी महत्वपूर्ण है।

डिंपल यादव मैनपुरी लोकसभा सीट को बरकरार रखने के लिये प्रयास कर रही हैं, जिसे उन्होंने अपने ससुर और सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद हुए उपचुनाव में जीता था। सपा के मुख्य राष्ट्रीय महासचिव राम गोपाल यादव के बेटे अक्षय यादव फिरोजाबाद सीट को फिर से हासिल करने की कोशिश करेंगे।

इस सीट को उन्होंने 2014 में जीता था। बदायूं लोकसभा सीट से चुनावी शुरुआत कर रहे आदित्य यादव सपा का गढ़ मानी जाने वाली इस सीट को जीतना चाहेंगे। वर्ष 2014 में बदायूं सीट पर आदित्य के चचेरे भाई धर्मेंद्र यादव ने जीत हासिल की थी।

तीसरे चरण के चुनाव में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के दिग्गज नेता रहे कल्याण सिंह के बेटे राजवीर सिंह एटा संसदीय क्षेत्र से हैट्रिक बनाने की उम्मीद कर रहे हैं। बरेली में मुख्य मुकाबला भाजपा के छत्रपाल सिंह गंगवार और सपा के प्रवीण सिंह ऐरन के बीच है। इस सीट पर बसपा उम्मीदवार मास्टर छोटे लाल गंगवार का नामांकन पत्र खारिज हो गया है।

07 May, 24 : 11:53 AM

गुजरात में 25 लोकसभा सीटों के लिए मतदान जारी

गुजरात की 26 लोकसभा सीटों में से 25 और राज्य की पांच विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मंगलवार सुबह सात बजे से मतदान जारी है। एक अधिकारी ने बताया कि राज्य में 50,788 मतदान केंद्रों पर सुबह सात बजे से मतदान जारी है और यह शाम छह बजे समाप्त होगा।

प्रस्तावकों के हस्ताक्षर में अनियमितता के कारण कांग्रेस के नीलेश कुंभानी का नामांकन खारिज होने और अन्य उम्मीदवारों के नामांकन वापस लेने के बाद सूरत लोकसभा सीट पर मुकेश दलाल के निर्विरोध जीतने के साथ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पहले ही इस सीट पर जीत हासिल कर ली है। चुनाव अधिकारियों के अनुसार कुल 4.97 करोड़ मतदाता राज्य में एक चरण में होने वाले लोकसभा चुनाव में 50,788 मतदान केंद्रों पर मतदान करने के पात्र हैं।

07 May, 24 : 11:51 AM

07 May, 24 : 11:51 AM

07 May, 24 : 11:49 AM

07 May, 24 : 11:46 AM

07 May, 24 : 11:46 AM

07 May, 24 : 11:46 AM

07 May, 24 : 11:46 AM

07 May, 24 : 11:45 AM

अमित शाह ने गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र में मतदान किया, लोगों से स्थिर सरकार चुनने की अपील की

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र के तहत अहमदाबाद के एक मतदान केंद्र पर मंगलवार को सुबह अपने मताधिकार का उपयोग किया और मतदाताओं से देश को समृद्ध बनाने के लिए समर्पित स्थिर सरकार चुनने की अपील की। गांधीनगर लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार शाह ने यहां नारणपुरा इलाके में मतदान केंद्र पर जाते हुए लोगों का अभिवादन किया, उनसे बातचीत की और ऑटोग्राफ दिए। शाह के साथ उनकी पत्नी सोनल शाह, पुत्र जय शाह और परिवार के अन्य सदस्य भी थे।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता शाह ने मतदान केंद्र से बाहर निकलकर लोगों के सामने अपनी स्याही लगी उंगली दिखाई। केंद्रीय मंत्री ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैं देश के और गुजरात के सभी मतदाताओं से अपील करना चाहूंगा कि लोकतंत्र के इस उत्सव में उत्साह से भाग लें।

एक स्थिर सरकार चुनें जो देश को सुरक्षित और समृद्ध बनाने के लिए समर्पित हो, जो गरीबों के कल्याण के लिए तथा भारत के गौरव के लिए काम करती हो।’’ उन्होंने लोगों से ऐसी सरकार चुनने की भी अपील की जो भ्रष्टाचार के खिलाफ हो और गरीबी समाप्त करना चाहती हो, देश को आत्म-निर्भर, विकसित तथा दुनिया में हर क्षेत्र में अव्वल बनाना चाहती हो।

शाह ने कहा कि गुजरात में आज सुबह मतदान की रफ्तार बहुत उत्साहजनक थी। उन्होंने विश्वास जताया कि लोग ऐसी सरकार चुनेंगे जो स्थिरता और सुरक्षा प्रदान करेगी तथा भारत को गरीबी से मुक्त बनाएगी। गृह मंत्री ने कहा, ‘‘मैं लोकतंत्र के इस उत्सव पर समस्त देशवासियों को शुभकामनाएं देता हूं।

और मैं एक बार फिर उनसे उत्साह के साथ मतदान करके लोकतंत्र के इस उत्सव में सहभागी होने की अपील करता हूं।’’ शाह ने मतदान केंद्र से बाहर आकर लोगों का अभिवादन किया और पास के एक मंदिर में अपने परिजनों के साथ पूजा-अर्चना की। वह हर बार मतदान के बाद इस तरह की परंपरा का पालन करते हैं। गुजरात की 25 लोकसभा सीट के लिए मतदान आज सुबह सात बजे से जारी है।

07 May, 24 : 11:09 AM

आपके वोट ने भारत में 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है: प्रधानमंत्री मोदी ने मध्य प्रदेश के खरगोन में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा

07 May, 24 : 11:09 AM

लोगों के प्रयासों से देश आगे बढ़ रहा है: प्रधानमंत्री मोदी ने खरगोन की रैली में कहा

07 May, 24 : 11:08 AM

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मध्य प्रदेश के खरगोन में रैली को संबोधित करते हुए लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के पहले दो घंटे में हुए मतदान की रफ्तार पर संतोष जताया

07 May, 24 : 11:08 AM

असम की चार लोकसभा सीट पर सुबह नौ बजे तक 10.12 प्रतिशत मतदान

असम के चार लोकसभा क्षेत्रों में मंगलवार को मतदान के पहले दो घंटों में 81.49 लाख मतदाताओं में से करीब 10.12 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। एक चुनाव अधिकारी ने यह जानकारी दी। सुबह नौ बजे तक धुबरी में सबसे अधिक 10.75 प्रतिशत मतदान हुआ। गुवाहाटी में 10.38 प्रतिशत, कोकराझार में 9.77 प्रतिशत और बारपेटा में 9.26 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। अधिकारी ने बताया कि सोमवार रात को भारी बारिश होने से आज सुबह मतदान के शुरुआती घंटों में 9,516 मतदान केंद्रों के बाहर कम मतदाता दिखे।

हालांकि दिन में मतदान में तेजी आने की उम्मीद है। मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और शाम पांच बजे तक जारी रहेगा। असम में तीसरे तथा अंतिम चरण के मतदान में 47 उम्मीदवार मैदान में हैं। यहां 41,00,544 पुरुष, 40,48,436 महिलाएं और 111 ट्रांसजेंडर सहित कुल 81,49,091 लोगों के पास मताधिकार है।

इस चरण में धुबरी में सबसे अधिक 26,63,987 मतदाता और कोकराझार में सबसे कम 14,94,404 मतदाता हैं। भाजपा ने इस चरण में सिर्फ गुवाहाटी सीट पर अपना उम्मीदवार खड़ा किया है जबकि उसकी गठबंधन सहयोगी अगप दो सीट धुबरी और बारपेटा तथा यूपीपीएल कोकराझार में चुनाव लड़ रही है।

कांग्रेस और वोटर्स पार्टी इंटरनेशनल (वीपीआई) सभी चार सीट पर चुनाव लड़ रही हैं, जबकि बीपीएफ, तृणमूल कांग्रेस, भारतीय गण परिषद, एसयूसीआई (सी) और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले) दो-दो सीट पर चुनाव लड़ रही हैं।

07 May, 24 : 10:36 AM

बारामती, महाराष्ट्र: वोट डालने के बाद NCP-SCP सांसद और बारामती लोकसभा सीट से उम्मीदवार सुप्रिया सुले ने कहा, "देश में एक सशक्त लोकतंत्र में संवधान को केंद्र में रखकर पारदर्शी तरीके से, सच को सामने रखकर चुनाव होने चाहिए। तीसरे चरण का मतदान जारी है। शांतिपूर्ण तरीके से मतदान होने चाहिए यह हमारी मांग है।"

07 May, 24 : 10:36 AM

कर्नाटक: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जु खरगे अपनी पत्नी राधाबाई खरगे के साथ कलबुर्गी के कीर्ति प्राथमिक विद्यालय मतदान केंद्र में लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण में वोट डाला।

07 May, 24 : 09:19 AM

मध्य प्रदेश में तीसरे चरण के मतदान

https://www.lokmatnews.in/india/madhya-pradesh-lok-sabha-election-2024-third-phase-of-voting-on-9-seats-of-madhya-pradesh-the-fate-of-these-big-leaders-including-former-cm-shivraj-singh-chouhan-jyotiraditya-scindia-will-be-sealed-in-evm-b668/

07 May, 24 : 09:18 AM

एनसीपी-एससीपी प्रमुख शरद पवार अपना वोट डालने के बाद बारामती के एक मतदान केंद्र से निकलते हुए।

07 May, 24 : 09:18 AM

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और उनके परिवार के सदस्य गुजरात के अहमदाबाद में एक मतदान केंद्र पर वोट डाला

07 May, 24 : 09:17 AM

पीएम मोदी ने वोट डाला

https://www.lokmatnews.in/india/pm-modi-casts-his-vote-in-home-state-gujarat-urges-people-to-exercise-their-franchise-b555/

07 May, 24 : 08:56 AM

07 May, 24 : 08:55 AM

स्टार्स के वोट की झलक देखें

07 May, 24 : 08:55 AM

अभिनेत्री जेनेलिया देशमुख ने मतदान किया

07 May, 24 : 08:54 AM

असम में धुबरी घाट के मतदाता तीसरे चरण के दौरान वोट डालने के लिए मतदान केंद्र तक पहुंचने के लिए नावों का उपयोग करते हैं

07 May, 24 : 08:54 AM

पश्चिम बंगाल लोकसभा चुनाव

07 May, 24 : 08:53 AM

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के मतदान के दौरान जंगीपुर के एक मतदान केंद्र पर टीएमसी बूथ अध्यक्ष की बीजेपी उम्मीदवार धनंजय घोष से झड़प हो गई

07 May, 24 : 08:53 AM

अभिनेता रितेश देशमुख कहते हैं, "मैं अपना वोट डालने के लिए मुंबई से लातूर आया।"

07 May, 24 : 08:52 AM

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और पोरबंदर से भाजपा उम्मीदवार मनसुख मंडाविया ने पोरबंदर के हनोल प्राइमरी स्कूल, बूथ नंबर 12 पर अपना वोट डाला।

07 May, 24 : 08:52 AM

महाराष्ट्र कांग्रेस विधायक और अभिनेता रितेश देशमुख के भाई धीरज देशमुख का कहना है, "हर किसी को अपने वोट के अधिकार का प्रयोग करना चाहिए।"

07 May, 24 : 08:51 AM

शिवराज सिंह चौहान ने मतदान किया

07 May, 24 : 08:51 AM

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल के बेटे अनुज पटेल ने गुजरात के अहमदाबाद में एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।

07 May, 24 : 08:50 AM

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल अहमदाबाद में वोट डाला

07 May, 24 : 08:49 AM

लोकसभा चुनाव के चरण तीन की मुख्य बातें

https://www.lokmatnews.in/india/lok-sabha-polls-2024-phase-3-these-facts-make-the-third-phase-of-voting-special-know-10-important-things-related-to-todays-voting-b668/

07 May, 24 : 08:07 AM

पीएम मोदी और अमित शाह एक साथ पहुंचे

07 May, 24 : 08:06 AM

Pm Modi ने वोटिंग की

07 May, 24 : 08:05 AM

बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन कहते हैं, "तीसरे चरण का मतदान शुरू हो गया है और मैंने अपना वोट डाल दिया है। 'पहले मतदान फिर जलपान'। यह वोट देश को मजबूत करेगा और मजबूत करेगा।"

07 May, 24 : 07:55 AM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के अहमदाबाद में निशान हायर सेकेंडरी स्कूल में वोट डाला

07 May, 24 : 07:53 AM

Lok Sabha Election 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के अहमदाबाद में एक मतदान केंद्र पर पहुंचे

07 May, 24 : 07:17 AM

पीएम मोदी अमित शाह आज डालेैंगे वोट

https://www.lokmatnews.in/india/lok-sabha-election-stakes-high-for-bjp-in-3rd-phase-pm-modi-amit-shah-to-cast-vote-in-gandhinagar-b555/

07 May, 24 : 07:16 AM

Lok Sabha Elections 2024: अहमदाबाद के इस स्कूल में पीएम मोदी डालेंगे वोट, बैंड-बाजे से स्वागत की तैयारी; देखें वीडियो

https://www.lokmatnews.in/india/lok-sabha-elections-2024-pm-narendra-modi-will-cast-his-vote-in-nishan-higher-secondary-school-school-of-ahmedabad-preparations-are-being-made-to-welcome-him-with-a-band-watch-video-b668/

07 May, 24 : 07:16 AM

कर्नाटक समेत अन्य राज्यों में हो रहा मतदान

07 May, 24 : 07:07 AM

17.24 करोड़ मतदाता आज वोट डाल रहे हैं

07 May, 24 : 07:07 AM

Lok Sabha Election 2024 Live

07 May, 24 : 06:56 AM

07 May, 24 : 06:55 AM

07 May, 24 : 06:55 AM

07 May, 24 : 06:55 AM

07 May, 24 : 06:54 AM

07 May, 24 : 06:54 AM

07 May, 24 : 06:54 AM

07 May, 24 : 06:54 AM

07 May, 24 : 06:53 AM

07 May, 24 : 06:53 AM

07 May, 24 : 06:50 AM

Lok Sabha Election 2024 Live: तीसरे चरण में 93 सीटों पर मतदान जारी

07 May, 24 : 06:49 AM

कर्नाटक के 14 निर्वाचन क्षेत्रों में 2024 के आम चुनाव के तीसरे चरण में मतदान होगा।

07 May, 24 : 06:49 AM

पूर्व कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम का कहना है, ''पूरे देश में नरेंद्र मोदी के लिए लहर है"

07 May, 24 : 06:48 AM

Lok Sabha Election 2024: पीएम मोदी आज अहमदाबाद के इस स्कूल में वोट डालेंगे

07 May, 24 : 06:41 AM

Delhi LS polls 2024: भोजपुरी गायक से नेता बने 53 वर्षीय मनोज तिवारी सबसे अमीर प्रत्याशी, 28.05 करोड़ के मालिक...

https://www.lokmatnews.in/india/delhi-ls-polls-2024-bhojpuri-singer-politician-53-year-old-manoj-tiwari-richest-candidate-owner-rs-28-05-crore-command-kanhaiya-kumar-sachin-pilot-b507/

07 May, 24 : 06:40 AM

Lok Sabha Elections 2024 Phase 3: 12 राज्य, 1351 उम्मीदवार और 93 सीट...

https://www.lokmatnews.in/india/lok-sabha-elections-2024-phase-3-live-up-bihar-mp-wb-maharashtra-gujarat-pm-modi-chunav-full-list-93-seats-dimple-yadav-amit-shah-supriya-sule-candidates-polling-date-timings-key-candidates-b507/

English summary :
Lok Sabha Chunav 2024 Live 94 Lok Sabha seats across 12 states and Union Territories Phase 3 Voting Live Updates


Web Title: Lok Sabha Chunav 2024 Live 94 Lok Sabha seats across 12 states and Union Territories Phase 3 Voting Live Updates