लाइव न्यूज़ :

ITR भरना है तो न भूलें ये तारीख, नहीं तो देनी पड़ेगी भारी पेनल्टी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 19, 2019 15:01 IST

केंद्र सरकार ने बिना जुर्माने के आईटीआर फाइल करने की लास्ट डेट को एक जुलाई से आगे बढ़ाने पर विचार कर रही है। फॉर्म 16 जारी करने की तारीख को 30 जून से बढ़ाकर 10 जुलाई करने के केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) के फैसले के बाद इस बात की संभावना बढ़ गई है।

Open in App
ठळक मुद्देकंपनी और फर्म के लिए रिटर्न भरने की लास्ट डेट 30 सितंबर है।अगर 31 मार्च तक भी आपने रिटर्न फाइल नहीं किया तो आईटीआर विभाग आपको नोटिस भेज देगा। फॉर्म 16 टीडीएस प्रमाणपत्र होता है, जो नियोक्ता कंपनी द्वारा कर्मचारी को जारी किया जाता है।

इनकम टैक्स रिटर्न भरने का समय स्टार्ट हो गया है। आम टैक्सपेयर्स के लिए इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने की लास्ट डेट 31 जुलाई 2019 तक थी। सरकार ने आयकर रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तिथि एक महीने बढ़ाकर 31 अगस्त कर दी है। 

अगर आपने 31 अगस्त की डेडलाइन मिस कर दी तो पेनल्टी देनी पड़ेगी। आईटीआर भरने की लास्ट डेट है तो 31 मार्च 2020 तक है लेकिन इतनी देर से भरने के लिए आपको पेनाल्टी देनी होती है। अगर 31 मार्च तक भी आपने रिटर्न फाइल नहीं किया तो आईटीआर विभाग आपको नोटिस भेज देगा। 

कितनी होती है जुर्माना राशि31 अगस्त 2019 के बाद और 31 दिसंबर 2019 से पहले आईटीआर फाइल करने पर 5 हजार रुपए जुर्माना देना होता है। वहीं 1 जनवरी 2020 से 31 मार्च 2020 तक रिटर्न फाइल करने पर 10 हजार रुपये जुर्माना भरना पड़ता है।

छोटे टैक्सपेयर्स जिनकी इनकम 5 लाख से ज्यादा नहीं है उनके लिए लेट फीस 1 हजार रुपए रखी गई है। 60 साल से ऊपर के लोगों के लिए यह राशि 3 लाख रुपए तय की गई है और 80 साल से ऊपर के लोगों के लिए राशि की सीमा 5 लाख रुपए है।

कंपनी और फर्म के लिए रिटर्न के नियमकंपनी और फर्म के लिए रिटर्न भरने की लास्ट डेट 30 सितंबर है। जिन लोगों को सेक्शन 92ई के तहत रिपोर्ट जमा करनी होती है उनके लिए आखिरी तारीख 30 नवंबर 2019 है।

केंद्र के इस फैसले से बच सकते हैं जुर्माना भरने सेकेंद्र सरकार ने बिना जुर्माने के आईटीआर फाइल करने की लास्ट डेट को एक जुलाई से आगे बढ़ाने पर विचार कर रही है। फॉर्म 16 जारी करने की तारीख को 30 जून से बढ़ाकर 10 जुलाई करने के केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) के फैसले के बाद इस बात की संभावना बढ़ गई है। आईटीआर में हुए ये बदलावक्लियर टैक्स के सीईओ अर्चित गुप्ता का कहना है कि फॉर्म 16 और आईटीआर फॉर्म में हुए नए बदलावों को देखते हुए करदाताओं को पर्याप्त समय मिलना जरूरी है। इससे नियोक्ता कंपनी, कर्मचारियों और आयकर विभाग के लिए भी रिटर्न की प्रोसेसिंग में आसानी होगी। फॉर्म 16 टीडीएस प्रमाणपत्र होता है, जो नियोक्ता कंपनी द्वारा कर्मचारी को जारी किया जाता है। इसमें पूरे साल में दी गई रकम और टैक्स कटौती का उल्लेख होता है। इसमें पार्ट ए में कर कटौती और पार्ट बी में वेतन के तमाम मदों का जिक्र होता है।

टॅग्स :इनकम टैक्स रिटर्नआयकर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारTDS Rules Change 2026: सीनियर सिटीजन्स के लिए अब जरूरी हुआ नया फॉर्म, जानें क्या है खास

कारोबारNew Income Tax Act: बैंक ब्याज पर कब और कितना कटेगा TDS? जानें पूरी डिटेल

कारोबारTax Deadline 2026: कहीं छूट न जाए डेडलाइन! 31 मार्च तक हर करदाता के लिए जरूरी हैं ये 3 काम

पर्सनल फाइनेंस अधिक खबरें

पर्सनल फाइनेंसLIC New Schemes: LIC ने शुरू की 2 नई योजनाएं, पूरे परिवार के लिए मिलेगी ये सुविधा, यहां करें चेक

पर्सनल फाइनेंसPPO Number: रिटायर पेंशनभोगियों के लिए जरूर है PPO नंबर, जानें क्या है ये और ऑनलाइन कैसे करें पता

पर्सनल फाइनेंसLIC Amrit Bal Policy: बच्चों के भविष्य के लिए जरूर कराए LIC की ये पॉलिसी, जानें पूरी पॉलिसी डिटेल्स

पर्सनल फाइनेंसस्टार्टअप कंपनीज को आईपीओ बनाने की मुहिम में जुटे मोटिवेशनल स्पीकर डॉ विवेक बिंद्रा

पर्सनल फाइनेंसRBI ने Mastercard पर लगाया बैन,22 जुलाई से बैंक नहीं जारी कर पाएंगे नए मास्टर डेबिट और क्रेडिट कार्ड