लाइव न्यूज़ :

युवाओं ने आस्ट्रेलिया में दिखाया कि जब हम संन्यास लेंगे तो बदलाव आसानी से होगा: शमी

By भाषा | Updated: March 31, 2021 17:02 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 31 मार्च भारत के सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने कहा कि आस्ट्रेलिया में ऐतिहासिक जीत में टीम के ‘नेट’ गेंदबाजों के प्रदर्शन ने दिखा दिया कि जब मौजूदा आक्रमण के खिलाड़ी संन्यास लेंगे तो बदलाव का दौर काफी आसान रहेगा।

शमी, ईशांत शर्मा, जसप्रीत बुमराह और उमेश यादव की तेज गेंदबाजों की चौकड़ी यकीनन भारत का सर्वश्रेष्ठ आक्रमण है जो टीम की विदेश में सफलता में काफी अहम रहा है।

भारत ने जब गाबा में जीत से आस्ट्रेलिया में लगातार दूसरी टेस्ट श्रृंखला अपने नाम की तो हालांकि इनमें से कोई भी उपलब्ध नहीं था।

लेकिन मोहम्मद सिराज जैसा युवा अपनी पदार्पण श्रृंखला में आक्रमण का अगुआ बना और चोटिल गेंदबाजों की अनुपस्थिति में नेट गेंदबाज जैसे शारदुल ठाकुर, टी नटराजन और वाशिंगटन सुंदर को मौके मिले जिसका उन्होंने पूरा फायदा उठाया।

शमी कलाई की चोट के कारण एडीलेड टेस्ट के बाद श्रृंखला से बाहर हो गये थे, उन्होंने पीटीआई से कहा, ‘‘जब हमारा संन्यास लेने का समय आयेगा तो युवा हमारी जगह लेने के लिये तैयार होंगे। वे जितना अधिक खेलेंगे, उतना ही बेहतर होंगे। मुझे लगता है कि जब हम संन्यास लेंगे तो बदलाव का दौर काफी आसान रहेगा। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘अगर एक बड़ा खिलाड़ी संन्यास लेगा तो टीम को कोई परेशानी नहीं होगी। बेंच तैयार है। अनुभव हमेशा ही जरूरी होता है और युवा इस दौरान अनुभव हासिल कर लेंगे। ’’

शमी ने कहा, ‘‘नेट गेंदबाजों को ‘बायो बबल’ के माहौल में ले जाने से उन्हें काफी फायदा मिला और उन्हें काफी अहम मौके मिले। ’’

कार्तिक त्यागी को छोड़कर आस्ट्रेलिया गयी भारत की विशाल टीम के सभी गेंदबाजों को मुश्किल परिस्थितियों में खेलने का मौका मिला क्योंकि शमी, बुमराह और उमेश श्रृंखला के दौरान चोटिल हो गये थे जबकि ईशांत दौरे पर गये ही नहीं थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटघुटना पूरी तरह से ठीक नहीं?, क्या अगले मैच में नहीं खेलेंगे विराट कोहली, जानें क्या कहा?

पूजा पाठPanchang 16 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 16 April 2026: आज इन 6 राशियों के लिए राह आसान, धन प्राप्ति की ढेरों संभावनाएं

विश्ववीआईपी कल्चर के खिलाफ नेपाल की पहल?, मंत्रियों की कारों के काफिले नहीं चलेंगे?

भारतAssembly Election 2026: तमिलनाडु, असम, पश्चिम बंगाल, पुडुचेरी और केरलम के नतीजे तय करेंगे भाजपा की रणनीति

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!