लाइव न्यूज़ :

अबुधाबी में गलत हुआ, हैमिल्टन जीत का हकदार था : कार्तिकेयन

By भाषा | Updated: December 13, 2021 13:46 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 दिसंबर इस सत्र के फॉर्मूला वन खिताब की दौड़ का विवादास्पद अंत भारत के पहले एफवन ड्राइवर नरेन कार्तिकेयन को पसंद नहीं आया और उनका मानना है कि अबुधाबी ग्रां प्री में लुईस हैमिल्टन जीत के हकदार थे ।

अबुधाबी में रविवार को सत्र की आखिरी रेस में कई विवादास्पद रेस कंट्रोल कॉल किये गए और आखिरी लैप में रेडबुल के मैक्स वेरस्टाप्पेन ने हैमिल्टन को पछाड़कर जीत दर्ज की । हैमिल्टन का माइकल शूमाकर का सात विश्व खिताब का रिकॉर्ड तोड़ने का सपना फिलहाल अधूरा रह गया ।

कार्तिकेयन ने पीटीआई से कहा ,‘‘ ऐसा लग रहा था मानों वे मैक्स को जिताना चाहते थे ।यह रोमांचक मुकाबला था लेकिन कल जो हुआ, वह खेल नहीं था । एफवन में करीबी मुकाबले होने चाहिये लेकिन स्वस्थ प्रतिस्पर्धा होनी चाहिये ।’’

हैमिल्टन जीत की तरफ बढ रहे थे जब 58 लैप की रेस के 53वें लैप में निकोलस लतीफी की कार दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद सुरक्षा कार ट्रैक पर आई । वेरस्टाप्पेन के नये टायर हैमिल्टन के पुराने टायरों पर भारी पड़े ।

नियमों के तहत सुरक्षा कार को अगली लैप में चले जाना चाहिये था लेकिन ऐसा हुआ नहीं ।

कार्तिकेयन ने कहा ,‘‘ अगर सुरक्षा कार का वहां रहना जरूरी नहीं हो तो आखिरी कार के गुजरने के बाद उसे पिट में अगली लैप में ही लौट जाना चाहिये था ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ इस विवाद को अलग रखकर भी देखें तो लुईस जीत का हकदार था । यह उसकी रेस थी । यह नतीजा सही नहीं रहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतऐसे तो उद्योगों का भला नहीं होने वाला है...!  

विश्वआर्टेमिस-2 : चांद पर नासा की नई उड़ान से जुड़े हैं कई मकसद

क्रिकेट35 में से 18 मैच जीते, आईपीएल में MI के खिलाफ सबसे अधिक जीत, देखिए लिस्ट

क्रिकेट2025 से लेकर अब तक लक्ष्य का पीछा करते हुए 11 में से 9 मैच जीते, मुंबई इंडियन्स के खिलाफ लगातार 3 मैच में मारी बाजी, पंजाब किंग्स ने घर में घुसकर मारा?

पूजा पाठPanchang 17 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!