लाइव न्यूज़ :

तोक्यो ओलंपिक को लेकर रोमांचित हैं दुनिया के सर्वश्रेष्ठ एथलीट डुप्लांटिस

By भाषा | Updated: January 1, 2021 12:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक जनवरी पिछले कुछ अर्से में अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर दुनिया के सर्वश्रेष्ठ पुरूष एथलीट का पुरस्कार जीतने वाले पोल वॉल्टर अर्मांड मोंडो डुप्लांटिस ने स्वीकार किया कि कोरोना महामारी के बीच तोक्यो ओलंपिक में अपेक्षाओं के दबाव पर खरा उतरना आसान नहीं होगा लेकिन उन्हें अपने पहले ओलंपिक का बेताबी से इंतजार है ।

स्वीडन के 21 वर्षीय डुप्लंटिस को वर्ष 2020 का सर्वश्रेष्ठ पुरूष एथलीट चुना गया । उन्होंने 2019 में दोहा विश्व चैम्पियनशिप में रजत पदक जीता और पिछले साल फरवरी में पोलैंड में 6 . 17 मीटर का विश्व रिकार्ड बनाया । इसके बाद सितंबर में खेल की बहाली पर 6 . 15 मीटर के साथ रोम डायमंड लीग में रजत पदक जीता ।

सर्जेइ बुबका का रिकार्ड तोड़ने वाले इस पोल वॉल्टर ने ‘वियोन’ चैनल से खास बातचीत में कहा ,‘‘ मैने पहले कभी ओलंपिक नहीं खेला है लेकिन मुझे पता है कि दुनिया भर के एथलीटों से मिलना कितना खास होता होगा । इस बार कोरोना महामारी के कारण हालात अलग होंगे लेकिन इसकी आदत डालनी होगी । उम्मीद है कि भले ही प्रतिबंधों के साथ हों, लेकिन ओलंपिक हों ।’’

बुबका का आउटडोर रिकार्ड तोड़ने के अनुभव पर उन्होंने कहा ,‘‘ सर्जेइ बुबका दुनिया के सर्वश्रेष्ठ पोल वॉल्टर हैं । मैं उनसे बेहतर बनना चाहता हूं । उनसे अधिक उपलब्धियां अर्जित करना चाहता हूं जो पहले किसी ने देखी नहीं हो लेकिन अभी मैने सिर्फ शुरूआत की है ।’’

उन्होंने स्वीकार किया कि ओलंपिक में उन पर अपेक्षाओं का काफी दबाव होगा लेकिन उन्हें खुद से भी काफी अपेक्षायें हैं ।

डुप्लांटिस ने कहा ,‘‘ मैं बचपन से यह मानकर चला हूं कि मेरे भीतर विश्व रिकार्ड बनाने की क्षमता है । मुझे विश्वास है कि मैं ओलंपिक स्वर्ण जीत सकता हूं । मैं अपेक्षाओं के बोझ से विचलित नहीं होता लेकिन इस बार अच्छे प्रदर्शन का दबाव पहले से कहीं अधिक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTCS Nashik Case: धर्म परिवर्तन की शिकायतों से कंपनी का इनकार, जांच के लिए निगरानी पैनल तैयार

क्राइम अलर्टCR Park Double Murder: दिल्ली में डबल मर्डर से सनसनी, बाप-बेटे को को उतारा मौत के घाट; पुलिस खंगाल रही डिटेल्स

भारतTamil Nadu Road Accident: कोयंबटूर में टूरिस्ट बस खाई में गिरी, 9 पर्यटकों की मौत; पीएम और राष्ट्रपति ने जताया दुख

भारतपुणे एयरपोर्ट पर हादसा टला, IAF विमान की हार्ड लैंडिंग के बाद रनवे अस्थायी रूप से बंद; कई उड़ानों के रूट बदले गए

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!