लाइव न्यूज़ :

विश्व चैम्पियनशिप: गत चैम्पियन को पटखनी देने के बाद अंतिम आठ में हारे रविदंर

By भाषा | Updated: October 2, 2021 18:40 IST

Open in App

ओस्लो (नार्वे) दो अक्टूबर  भारतीय पहलवान रविंदर शनिवार को यहां विश्व चैंपियनशिप में 61 किग्रा के क्वालीफिकेशन दौर में  गत चैंपियन बेका लोमताद्जे को शिकस्त  देने के बाद क्वार्टर फाइनल में अमेरिका के डैटन डुएन फिक्स से हारकर टूर्नामेंट के पहले दिन खिताबी दौड़ से बाहर हो गये।

उनके अलावा भारत के तीन अन्य पहलवान यश तुनीर (74 किग्रा), संदीप मान (86 किग्रा) और अनिरुद्ध (125 किग्रा) प्रतियोगिता के क्वालीफिकेशन दौर से आगे नहीं बढ़ सके।

अगस्त में जूनियर विश्व चैम्पियनशिप में रजत पदक जीतने वाले रविन्द्र ने अपने तीनों मुकाबलों में कड़ी चुनौती पेश की।

रविंदर ने कोरिया के किम सुंगवोन पर तकनीकी श्रेष्ठता से जीत के साथ शुरुआत की और फिर 2019 विश्व चैंपियन लोमताद्जे को हराकर उलटफेर किया। जिसमें जोर्जिया के लोमताद्जे भारतीय पहलवान के खिलाफ जल्दी हार मान गये।

पहले पीरियड में दोनों पहलवानों के नाम एक-एक अंक था लेकिन इसके बाद लोमताद्जे थकान में दिखने लगे। रविन्द्र ने इसका फायदा उठाते हुए अपनी बढ़त को और  बढ़ाया।

वह हालांकि अगले मुकाबले में अमेरिका के पहलवान डैटन डुएन फिक्स से हार गये।

यश को 74 किग्रा वर्ग में रूस के तिमुर बिझोएव ने 7-0 से हराया जबकि 125 किग्रा वर्ग में अनिरुद्ध को मिस्र के हेमिदा यौस्सिफ ने 9-3 से मात दी।

राष्ट्रीय चैम्पियन संदीप मान (86 किग्रा) ने कोरिया के किम ग्वानुक को कड़ी टक्कर दी लेकिन 4-5 से हार गये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतTTAADC Election Results: कुल 28 सीट, टिपरा मोथा पार्टी को 24 और बीजेपी को 4 सीट?, 0 पर ढेर सीपीआई, कांग्रेस, आईपीएफटी?

भारत"उन्हें सुनना सिरदर्द जैसा था..वह अपने बचपन के ट्रॉमा से गुजर रहे हैं", लोकसभा में राहुल गांधी के भाषण पर BJP सांसद कंगना रनौत ने कहा, VIDEO

भारत1 अणे मार्ग से सुनहरी बाग रोड स्थित टाइप-8 श्रेणी का 9 नंबर बंगला?, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा

क्राइम अलर्ट60 दिन बैन?, सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर सांप्रदायिक, भड़काऊ और गुमराह करने वाली सामग्री को पोस्ट और शेयर करने पर रोक

भारतप्रधानमंत्री और मेरे बीच पत्नी को लेकर कोई समस्या नहीं?, लोकसभा में अलग मूड में दिखे राहुल गांधी, वीडियो

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!