लाइव न्यूज़ :

विश्व मुक्केबाजी चैम्पियनशिप: आकाश , नरेंदर क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

By भाषा | Updated: October 31, 2021 20:40 IST

Open in App

बेलग्रेड, 31 अक्टूबर भारतीय मुक्केबाज आकाश कुमार (54 किग्रा) और नरेंदर बरवाल (प्लस 92 किलो) ने रविवार को यहां एआईबीए पुरुष विश्व चैम्पियनशिप के अंतिम 16 मुकाबले में अलग अलग अंदाज में जीत दर्ज करके क्वार्टर फाइनल जगह पक्की की।

पिछले दौर में वॉकओवर हासिल करने वाले आकाश को पुअर्तो रिको के कालेब तिराडो ने कड़ी चुनौती दी लेकिन जजों ने सर्वसम्मति से भारतीय मुक्केबाज के पक्ष में फैसला दिया। उन्होंने 5-0 से जीत दर्ज की। वहीं नरेंदर ने ताजिकिस्तान के जाखोन कुरबोनोव को हराया ।

तिराडो ने शुरुआती दौर में आकाश के शरीर पर प्रभावशाली पंच लगाये लेकिन आकाश ने शानदार तरीके से पलटवार करते हुए ज्यादा सटीक पंच लगाये, जिसे जजों का समर्थन मिला।

पुअर्तो रिको के खिलाड़ी को दूसरे दौर में एक अंक की कटौती का भी सामना करना पड़ा। उन्हें सिर झुकाकर रखने पर चेतावनी दी गयी थी। आकाश का सामना अब रियो ओलंपिक के रजत पदक विजेता योएल फिनोल से होगा ।

भारत के 10 मुक्केबाजों ने प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की की थी, जिसमें शनिवार को गोविंद साहनी (48 किग्रा) को हार का सामना करना पड़ा।

विश्व चैम्पियनशिप के स्वर्ण पदक विजेता को 100,000 डॉलर की पुरस्कार राशि मिलेगी जबकि रजत और कांस्य पदक जीतने वालों को क्रमश: 50,000 डॉलर और 25,000 डॉलर दिये जायेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटCSK को बड़ा झटका! खलील अहमद बाहर, अब कौन संभालेगा गेंदबाजी?

भारत'जो लोग इस बिल का विरोध करेंगे, उन्हें भारत की महिलाएं नहीं बख्शेंगी': महिला आरक्षण बिल पर विपक्ष को पीएम मोदी की चेतावनी

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

भारतजनगणना देश के विकास की नींव: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

क्रिकेटIPL 2026: मुंबई इंडियंस ने चोटिल अथर्व अंकोलेकर की जगह रिप्लेसमेंट खिलाड़ी की घोषणा की

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!