लाइव न्यूज़ :

महिला फुटबॉल लीग को ओडिशा में कोविड-19 मामलों में बढ़ोतरी के कारण टाला गया

By भाषा | Updated: April 6, 2021 18:58 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह अप्रैल इस महीने ओडिशा में प्रस्तावित भारतीय महिला लीग (आईडब्ल्यूएल) फुटबॉल टूर्नामेंट को राज्य में कोविड-19 के बढ़ते मामले के कारण मंगलवार को अनिश्चितकाल के लिए टाल दिया गया।

अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने यह जानकारी देते हुए कहा कि टूर्नामेंट के आयोजन पर बाद में फैसला होगा। इससे पहले एआईएफएफ ने कहा था कि टूर्नामेंट को मई में कराया जायेगा।

एआईएफएफ से जारी बयान के मुताबिक, ‘‘ इस महीने के आखिर में ओडिशा में होने वाली हीरो भारतीय महिला लीग को अगली सूचना तक के लिए टाल दिया गया है।’’

एआईएफएफ ने कहा कि यह फैसला राज्य में कोरोना वायरस महामारी की बढ़ती संख्या के बीच खिलाड़ियों और अधिकारियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ओडिशा स्पोर्ट्स (राज्य खेल विभाग) के साथ चर्चा के बाद लिया गया।

उन्होंने कहा, ‘‘ स्वास्थ्य मानकों में सुधार होने के बाद एआईएफएफ ओडिशा स्पोर्ट्स और भाग लेने वाली टीमों के साथ मिलकर स्थिति का जायजा लेगा।’’

एआईएफएफ ने तीन दिन पहले इस टूर्नामेंट के प्लेऑफ मैचों को भी स्थिगित कर दिया था। प्लेऑफ मुकाबले बुधवार से दिल्ली में खेले जाने थे।

ओडिशा में कोविड-19 के मामले बढ़ रहे है। राज्य में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 573 जबकि मंगलवार को 588 मामले दर्ज किये गये।

भाषा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटBAN vs NZ, 3rd ODI: बांग्लादेश ने न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ 2-1 से ODI सीरीज़ जीती, शांतो का शतक और रहमान ने झटके 5 विकेट

क्राइम अलर्टबिहार के नवगछिया में बहू ने प्रेमी से मिलकर करा दी ससुर की हत्या, करीब एक महीने पहले दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा था

भारतनोटबंदी केस में बड़ा आदेश, आरबीआई को 2 लाख रुपये के नोट बदलने के निर्देश

कारोबारसीएम डॉ. मोहन यादव के प्रयासों का दिखा असर, 100 लाख मीट्रिक टन हुआ गेहूं खरीदी कोटा

क्रिकेटPSL मैच में मोहम्मद आमिर ने पाकिस्तान के स्टार खिलाड़ी को दी गाली, बल्लेबाज़ हाथ में बल्ला लेकर उनकी ओर दौड़ा, WATCH

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!