लाइव न्यूज़ :

महिला शतरंज विश्व चैम्पियनशिप : भारत ने तीसरे दौर में आर्मेनिया को हराया

By भाषा | Updated: September 28, 2021 22:07 IST

Open in App

सिटगेस (स्पेन), 28 सितंबर भारतीय टीम ने मंगलवार को यहां आर्मेनिया को तीसरे दौर में 2.5 . 1.5 से हराकर फिडे विश्व महिला टीम शतरंज चैम्पियनशिप के पूल ए में लगातार दूसरी जीत दर्ज की।

भारत ने सोमवार देर रात दूसरे दौर के मुकाबले में स्पेन को भी 2.5 . 1.5 से हराया था।

पहले दौर में अजरबैजान से 2 . 2 से ड्रॉ खेलने के बाद भारतीय महिला टीम ने पूल ए में दूसरा और तीसरा मुकाबला जीता ।

तीसरे दौर में जीत से भारत सात बोर्ड अंक और पांच मैच अंक के साथ रूस के बाद दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। रूस के 11 बोर्ड अंक और छह मैच अंक हैं।

आर्मेनिया के खिलाफ तानिया सचदेव और भक्ति कुलकर्णी ने अपने मुकाबले जीते। डी हरिका ने एलिना डेनियलियन से ड्रॉ खेला जबकि युवा आर वैशाली को लिलित मकरतचियान के खिलाफ शिकस्त झेलनी पड़ी।

तानिया ने अन्ना एम सागस्यान को 40 चाल में हराया जबकि भक्ति ने सुसाना गेबोयान को 30 चाल में शिकस्त दी।

इससे पहले दूसरे दौर में भारत की आर वैशाली ने स्पेन की सबरीना वेगा गुटिरेज को हराया ।

टीम की नंबर एक खिलाड़ी हरिका ने अन्ना एम के खिलाफ ड्रॉ खेला । वहीं भक्ति कुलकर्णी और मैरी अन गोम्स के मुकाबले भी ड्रॉ रहे । भक्ति ने मारिया फ्लोरिस और गोम्स ने मार्ता गार्शिया मार्टिन से ड्रॉ खेला।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 18 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 18 April 2026: आज मीन, कर्क और कन्या राशिवाले रहें सावधान, धन हानि की होने की संभावना

बॉलीवुड चुस्कीदु:ख-दर्द को जिया और खुशियों को बांटा!

भारतAcharya Vinoba Bhave: भूदान: भूमि, न्याय और नैतिकता की पुकार

कारोबारआधार कार्ड की सुरक्षा है आपके हाथ! जानें अपने आधार को ऑनलाइन लॉक और अनलॉक कैसे करें?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!