लाइव न्यूज़ :

थोड़ी मनोवैज्ञानिक बढ़त होगी, लेकिन पिछले मैचों के बारे में नहीं सोच सकते: रोहित

By भाषा | Updated: November 9, 2020 19:46 IST

Open in App

दुबई, नौ नवंबर पांचवें इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) खिताब से एक कदम दूर मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने इस बात से इनकार नहीं किया कि दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मंगलवार को होने वाले फाइनल में उनकी टीम को ‘मामूली मनोवैज्ञानिक बढ़त’ होगी लेकिन उन्होंने पिछली शानदार जीत पर ध्यान देने से इनकार कर दिया।

मुंबई इंडियंस ने इस सत्र के दौरान पिछली तीन भिड़ंत में दिल्ली कैपिटल्स को पराजित किया। पहले चरण के मैच में पांच विकेट से और दूसरे चरण में नौ विकेट से जीत हासिल की और फिर क्वालीफायर में उसे 57 रन से शिकस्त दी।

रोहित ने सोमवार को कहा, ‘‘हां, थोड़ा मनोवैज्ञानिक लाभ होगा। लेकिन हमने आईपीएल में देखा है कि प्रत्येक दिन नया दिन होता है, हर दिन नया दबाव होता है और हर मैच नया मैच होता है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘इसलिये आप उसके बारे में ज्यादा नहीं सोच सकते जो बीते समय में हुआ है। ’’

फाइनल मुकाबले की पूर्व संध्या पर मुंबई इंडियंस के कप्तान ने हालांकि इस बात से इनकार नहीं किया कि कोई भी जीत टीम का आत्मविश्वास बढ़ा देती है।

आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों में से एक रोहित ने कहा, ‘‘ईमानदारी से कहूं तो हम इन खिलाड़ियों से पहले कैसा खेले और हमने उन्हें हरा दिया था। हमें सिर्फ यह सोचने की जरूरत होगी कि वे नयी टीम है और हम इस प्रतिद्वंद्वी टीम के खिलाफ बतौर टीम क्या करेंगे। ’’

रोहित ने कहा, ‘‘यह हमारे लिये इतना ही सरल है और हम मैदान पर सही चीजें करना जारी रखेंगे, तो मुझे भरोसा है कि हम पांचवां खिताब भी अपनी झोली में डाल लेंगे। ’’

ट्रेंट बोल्ट को पहले क्वालीफायर में ग्रोइन की मामूली चोट थी लेकिन कप्तान को भरोसा है कि वह टीम के सबसे अहम मैच के लिये उपलब्ध होंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘ट्रेंट काफी अच्छा दिख रहा है। वह हम सभी के साथ आज सत्र में हिस्सा लेगा और हम देखेंगे कि वह कैसा करता है। उसने पिछले कुछ दिनों में अच्छा सुधार किया है इसलिये उम्मीद करते हैं कि वह खेले।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटCSK को बड़ा झटका! खलील अहमद बाहर, अब कौन संभालेगा गेंदबाजी?

भारत'जो लोग इस बिल का विरोध करेंगे, उन्हें भारत की महिलाएं नहीं बख्शेंगी': महिला आरक्षण बिल पर विपक्ष को पीएम मोदी की चेतावनी

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

भारतजनगणना देश के विकास की नींव: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

क्रिकेटIPL 2026: मुंबई इंडियंस ने चोटिल अथर्व अंकोलेकर की जगह रिप्लेसमेंट खिलाड़ी की घोषणा की

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!