लाइव न्यूज़ :

वेस्टइंडीज चैम्पियन बनेगी, मेरे लिए इसमें दिमाग लगाने की जरूरत नहीं है: सैमी ने टी20 विश्व कप पर कहा

By भाषा | Updated: August 22, 2021 17:25 IST

Open in App

टी20 प्रारूप में परिस्थितियों से सामंजस्य बैठने की क्षमता को देखते हुए पूर्व कप्तान डेरेन सैमी का मानना है कि मौजूदा चैंपियन वेस्टइंडीज आगामी विश्व कप (टी20) में अपने खिताब को बरकरार रखने में सफल रहेगा। वेस्टइंडीज ने 2016 में भारत में हुए टी20 विश्व कप के फाइनल के आखिरी ओवर में कार्लोस ब्रेथवेट के लगाये चार छक्के के दम पर इंग्लैंड को हराया था।सैमी ने आईसीसी (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) के डिजिटल कार्यक्रम में कहा, ‘‘ मेरे लिए इसमें दिमाग लगाने जैसा कुछ नहीं है, वेस्टइंडीज की टीम चैंपियन बनेगी।’’उन्होंने कहा, ‘‘जब आप वेस्टइंडीज को देखते हैं तो लोग कह सकते हैं कि मैं पक्षपाती लग रहा हूं, लेकिन पिछले चार (तीन) टूर्नामेंटों में हम अंतिम चार में पहुंचने में सफल रहे हैं, जिसमें से दो में जीत हासिल की है।’’उन्होंने कहा, ‘‘ हमारे खिलाड़ियों की क्षमता को आप देख सकते हैं। कप्तान कीरोन पोलार्ड  वापस आ गए हैं, यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल, आंद्रे रसेल, जेसन होल्डर, फैबियन एलन, एविन लुईस, मैं उन लोगों की लंबी सूची बना सकता हूं तो बस अपने दम पर मैच का रुख बदल सकते है।’’वेस्टइंडीज की टीम सैमी के नेतृत्व में 2012 और 2016 में इस प्रारूप की विश्व चैंपियन बनी थी।इस 37 साल के खिलाड़ी ने कहा कि इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया की टीमें भी यूएई और ओमान में अच्छा प्रदर्शन कर सकती हैं। उन्होंने कहा, ‘‘जब आप इंग्लैंड की टीम को देखते है तो वे टी20 क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर रहे है। विश्व कप के दो स्थल ऐसे है जहां पिचें भारत और कैरेबियाई देशों की तरह होगी। ऐसी परिस्थितियों में वे एक बार चैम्पियन बने है और एक बार उपविजेता रहे है। उनके खिलाड़ी इन परिस्थितियों से अच्छे से सामंजस्य बैठाते है।’’उन्होंने कहा, ‘‘ ऑस्ट्रेलिया की टीम अब तक इस खिताब को हासिल करने में नाकाम रही है। वे इसे जीतने के लिए आतुर होंगे। उनके खिलाड़ियों के पास क्षमता है, बहुत सारे खिलाड़ी है जो आईपीएल में खेलते हैं । वे इन परिस्थितियों को समझते हैं।’’पुरुष टी20 विश्व कप का आयोजन 17 अक्टूबर से 14 नवंबर तक ओमान और यूएई में होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटआईपीएल प्लेऑफ से बाहर मुंबई इंडियंस, कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के साथ मैच, टीम से बाहर क्विंटन डिकॉक और-राज अंगद बावा

क्रिकेटIPL 2026 Playoffs Scenarios: प्लेऑफ में RCB, एमआई-एलसीजी बाहर?, 7 टीम और 3 सीट, कौन मारेगा बाजी?

क्रिकेटमिचेल स्टार्क से सीखें युवा प्लेयर?, दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच हेमांग बदानी ने कहा- 4 विकेट लेकर आईपीएल प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद जीवंत रखी

क्रिकेटआईपीएल के 100 मैचों में कप्तानी करने वाले 5वें खिलाड़ी, खास क्लब में श्रेयस अय्यर?, देखिए लिस्ट में कौन-कौन शामिल?

क्रिकेटकौन हैं आकाश सिंह?, विकेट लेने के बाद बाएं हाथ के तेज गेंदबाज निकालते हैं कागज का टुकड़ा, जानें क्या लिखा होता?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'महाराष्ट्र टेनिस क्रिकेट चैंपियंस लीग' का भव्य शुभारंभ?, सुनील गावस्कर, करसन घावरी और अमोल मजूमदार रहे मौजूद

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!