लाइव न्यूज़ :

चोट से वापसी करने के बाद बहुत अच्छा महसूस नहीं कर रहा था : कैंफर

By भाषा | Updated: October 18, 2021 20:19 IST

Open in App

अबुधाबी, 18 अक्टूबर चोटों से जूझने के बाद वापसी करने वाले आयरलैंड के तेज गेंदबाज कर्टिस कैंफर खुद को पूरी तरह से फिट महसूस नहीं कर रहे थे लेकिन इसके बावजूद उन्होंने नीदरलैंड के खिलाफ सोमवार को टी20 विश्व कप में चार गेंदों में चार विकेट लेकर कीर्तिमान बनाया।

जोहानिसबर्ग में जन्में कैंफर केवल तीसरे गेंदबाज हैं जिन्होंने टी20 में चार गेंदों पर चार विकेट लिये। उनके इस प्रदर्शन से आयरलैंड ने पहले दौर के ग्रुप ए मैच में नीदरलैंड को सात विकेट से हराया।

कैंफर ने मैच के बाद कहा, ‘‘ईमानदारी से कहूं तो चोट से वापसी करने के बाद मैं बहुत अच्छा महसूस नहीं कर रहा रहा था।’’

कंधे की चोट के कारण कैंफर सितंबर में जिम्बाब्वे के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला में नहीं खेल पाये थे। उन्होंने अपने दूसरे और नीदरलैंड की पारी के 10वें ओवर में चार विकेट लिये।

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने सही लेंथ से गेंद करने पर ध्यान दिया। मेरा पहला ओवर अच्छा नहीं रहा लेकिन कप्तान ने मुझ पर भरोसा दिखाया और यह फैसला सही रहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'बजरंग दल की साज़िश, मनगढ़ंत केस': TCS नासिक विवाद के बीच आरोपी रज़ा मेमन के परिजनों के सनसनीखेज़ दावे

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: 6 लोग जिंदा जले?, यादगिर में टायर फटने से कार और बस में टक्कर, वीडियो

भारतसम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर भाजपा में अंदरूनी खुशी नहीं?, "कमांडर के आदेश" को लेकर सियासी चर्चाओं का बाजार गर्म, विजय सिन्हा हो रहे ट्रोल?

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: गोल्ड के बिना भी आएगी घर में बरकत, अक्षय तृतीया पर जरूर खरीदें ये सस्ती और शुभ चीजें

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!