लाइव न्यूज़ :

फ्रैंकफर्ट की बायर्न म्यूनिख पर जीत में पीड़ितों को याद किया गया

By भाषा | Updated: February 21, 2021 11:20 IST

Open in App

बर्लिन, 21 फरवरी (एपी) अमीन यूनुस ने आइंटरैच्ट फ्रैंकफर्ट की जर्मन फुटबॉल टूर्नामेंट बुंदेसलीगा में शीर्ष पर चल रहे बायर्न म्यूनिख पर 2-1 से जीत में विजयी गोल दागने के बाद नस्ली हमले के पीड़ितों को याद किया।

यह 27 वर्षीय खिलाड़ी गोल करने के तुरंत बाद मैदान के किनारे पर गया और उन्होंने वह शर्ट हवा में लहरायी जिस पर एक साल पहले हनाउ में एक बंदूकधारी के गोली का शिकार बने फतीह सराकोग्लु का चित्र और नाम छपा था।

फ्रैंकफर्ट के खिलाड़ियों ने इस तरह की शर्ट पहन रखी थी जिन पर उस घटना में मारे गये नौ लोगों के नाम और चित्र छपे थे।

फ्रैंकफर्ट के अध्यक्ष पीटर फिशर ने मैच से पहले कहा, ‘‘हम पीड़ितों के चेहरे दिखाना चाहते हैं। हम लोगों को याद दिलाना चाहते हैं कि न भूलने का मतलब ऐसा दोबारा न होने देना है। ’’

फ्रैंकफर्ट ने शानदार शुरुआत की। दाइची कमादा ने यूनुस और फिलिप कोस्तिच की मदद से 12वें मिनट में गोल किया। यूनुस ने इसके बाद 31वें मिनट में स्कोर 2-0 कर दिया। राबर्ट लेवानडोवस्की ने 53वें मिनट में गोल करके बायर्न को वापसी दिलाने की कोशिश की लेकिन इससे हार का अंतर ही कम हो पाया। लीग में उनके कुल गोल की संख्या 26 हो गयी है।

अन्य मैचों में बोरुसिया डोर्टमंड ने शाल्के को 4-0 से करारी शिकस्त दी। दूसरे डिवीजन में खिसकने की कगार पर पहुंचे मेंज ने बोरुसिया मोशेंगलाबाख को 2-1 से हराकर उलटफेर किया। स्टुटगार्ट ने कोलोन पर 1-0 से जीत दर्ज की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटBAN vs NZ, 3rd ODI: बांग्लादेश ने न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ 2-1 से ODI सीरीज़ जीती, शांतो का शतक और रहमान ने झटके 5 विकेट

क्राइम अलर्टबिहार के नवगछिया में बहू ने प्रेमी से मिलकर करा दी ससुर की हत्या, करीब एक महीने पहले दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा था

भारतनोटबंदी केस में बड़ा आदेश, आरबीआई को 2 लाख रुपये के नोट बदलने के निर्देश

कारोबारसीएम डॉ. मोहन यादव के प्रयासों का दिखा असर, 100 लाख मीट्रिक टन हुआ गेहूं खरीदी कोटा

क्रिकेटPSL मैच में मोहम्मद आमिर ने पाकिस्तान के स्टार खिलाड़ी को दी गाली, बल्लेबाज़ हाथ में बल्ला लेकर उनकी ओर दौड़ा, WATCH

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!