लाइव न्यूज़ :

Euro 2020 Final: इंग्लैंड को पेनल्टी शूटआउट में हराकर इटली 52 साल बाद बना चैम्पियन

By विनीत कुमार | Updated: July 12, 2021 08:34 IST

Euro Cup 2020 Final: इटली ने इंग्लैंड को हराकर यूरो कप-2020 जीत लिया है। इटली ने 1968 के बाद पहली बार ये खिताब जीता है।

Open in App
ठळक मुद्देयूरो कप के फाइनल में इटली ने इंग्लैंड को 3-2 से हराया, पेनल्टी शूटआउट से फैसलाइंग्लैंड की टीम 1966 के वर्ल्ड कप फाइनल के बाद पहली बार किसी बड़े टूर्नामेंट का फाइनल खेल रही थीइटली के गियानल्यूगी डोन्नारुमा की जीत में अहम भूमिका, पेनल्टी शूटआउट में बचाए दो गोल

Euro Cup 2020 Final: इटली ने एक बेहद रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड को हराकर यूरोपियन चैम्पियनशिप का खिताब जीत लिया है। इटली ने 1968 के बाद ये खिताब जीता है। रविवार रात खेले गए खिताबी मुकाबले का फैसला पेनल्टी शूटआउट से हुआ और गियानल्यूगी डोन्नारुमा के बचाए दो गोल की बदौलत इटली ने 3-2 से जीत दर्ज की।

इंग्लैंड के वेंबले में हुए इस मुकाबले में इससे पहले दोनों टीमों ने निर्धारित 90 मिनट और फिर अतिरिक्त समय में 1-1 गोल किया था। इटली की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले गोलकीपर गियानल्यूगी डोन्नारुमा ने इंग्लैंड के जैडन सांचो और बुकायो साकाया के शॉट को गोल में तब्दील होने से बचाया।

इंग्लैंड की मैच में शानदार रही थी शुरुआत

खिताबी मुकाबले में इंग्लैंड का आगाज शानदार रहा और मैच के दूसरे ही मिनट में ल्यूक शॉ ने गोल कर इटली को सकते में डाल दिया। पहले हाफ में इटली ने बराबरी के लिए कड़ा संघर्ष किया लेकिन मौके हाथ से जाते रहे।

इसके बाद दूसरे हाफ में इटली की ओर से लियोनार्डो बोनुची ने 67वें मिनट में गोल कर मैच को बराबरी पर ला दिया। यूरो कप में 1976 के बाद ये पहला फाइनल मैच रहा जिसका मुकाबला पेनल्टी शूटआउट से हुआ। 1976 में तब चेकोस्लोवाकिया ने वेस्ट जर्मनी को मात दी थी।

वहीं बात इटली की करें तो टीम इससे पहले 2000 और 2012 के फाइनल में भी पहुंची थी लेकिन उसे हार का सामना करना पड़ा था।

इंग्लैंड के फुटबॉल फैंस का टूटा सपना

इंग्लैंड के फुटबॉल प्रेमियों के लिए ये हार 55 साल पुराना सपना टूटने जैसा रहा। इंग्लैंड की टीम 1966 के वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची थी और चैम्पियन बनी थी। उसके बाद ये पहला मौका था जब इंग्लिश टीम किसी बड़े टूर्नामेंट का फाइनल खेल रही थी।

पेनल्टी शूटआउट में इंग्लैंड की ओर से मार्कस रैशफोर्ड और हैरी केन ने गोल किया। वहीं इटली की ओर से फेडेरिको बर्नार्डेशी, लियोनार्डो बोनुची और डेमेनिको बेराडी ने गोल दागे।

टॅग्स :इंग्लैंडइटली
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटENG vs NZ: कौन हैं रेहान अहमद? टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपने डेब्यू मैच के पहले ओवर की पहली गेंद पर रचिन रवींद्र को किया आउट

क्रिकेटWI vs ITA: जोसेफ के चार विकेट की मदद से वेस्टइंडीज ने इटली को 42 रन से हराया

क्रिकेटENG vs ITA: इटली को हराकर इंग्लैंड ने सुपर-8 में मारी एंट्री, रोमांचक मुकाबले में 24 रनों से मिली जीत

क्रिकेटNepal vs Italy T20 World Cup 2026: 124 नाबाद रन, तीसरी बड़ी साझेदारी, मोस्का भाई की पारी, 76 गेंद, 124 रन, 8 चौके और 9 छक्के

क्रिकेटNepal vs Italy: 123 पर ढेर नेपाल, इटली ने दर्ज की पहली जीत, 10 विकेट से हराया, पहले विकेट के लिए जस्टिन और एंथनी ने 124 रन की साझेदारी की

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!