लाइव न्यूज़ :

तुर्की मुक्केबाजी चैम्पियनशिप स्थगित, नये ट्रायल होंगे : बीएफआई ने अदालत को बताया

By भाषा | Updated: December 7, 2021 19:14 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात दिसंबर भारतीय मुक्केबाजी महासंघ (बीएफआई) ने मंगलवार को दिल्ली उच्च न्यायालय को बताया कि इस्तांबुल में दिसंबर में होने वाली महिला विश्व मुक्केबाजी चैम्पियनशिप कोरोना महामारी के कारण अब अगले साल मई में होगी जिसके लिये नये सिरे से ट्रायल कराये जायेंगे ।

बीएफआई ने राष्ट्रीय चैम्पियन अरूंधति चौधरी की याचिका पर जवाब में यह कहा । चौधरी ने तुर्की में चैम्पियनशिप के लिये चयन नहीं होने पर याचिका दायर की थी ।

न्यायमूर्ति रेखा पल्ली ने बीएफआई को चार सप्ताह का समय देकर यह बताने को कहा है कि ट्रायल में कौन सी प्रक्रिया अपनाई जायेगी । मामले की अगली सुनवाई 31 जनवरी को होगी ।

बीएफआई के वकील ने कहा कि चूंकि अब टूर्नामेंट ही अगले साल के लिये स्थगित हो गया है तो यह शिकायत बेमानी हो गई है चूंकि नये सिरे से ट्रायल कराये जायेंगे ।

19 वर्ष की चौधरी ने कहा था कि ओलंपिक कांस्य पदक विजेता लवलीना बोरगोहेन का चयन ट्रायल के बिना किया गया । बीएफआई के वकील ने कहा कि चौधरी को 70 किलोवर्ग में रिजर्व के तौर पर रखा गया था और हर वर्ग में एक ही मुक्केबाज का नाम भेजा जा सकता है । उन्होंने कहा कि अगर वह लवलीना के चयन से इतनी नाराज हैं तो उन्हें भी पक्ष प्रतिवादी बनाया जाना चाहिये था ।

विश्व युवा चैम्पियन चौधरी ने कहा कि उन्होंने इस साल अक्टूबर में हिसार में महिला राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीता और उन्हें तुर्की में होने वाले टूर्नामेंट में दूसरों पर तरजीह मिलनी चाहिये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटCSK को बड़ा झटका! खलील अहमद बाहर, अब कौन संभालेगा गेंदबाजी?

भारत'जो लोग इस बिल का विरोध करेंगे, उन्हें भारत की महिलाएं नहीं बख्शेंगी': महिला आरक्षण बिल पर विपक्ष को पीएम मोदी की चेतावनी

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

भारतजनगणना देश के विकास की नींव: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

क्रिकेटIPL 2026: मुंबई इंडियंस ने चोटिल अथर्व अंकोलेकर की जगह रिप्लेसमेंट खिलाड़ी की घोषणा की

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!