लाइव न्यूज़ :

ओलंपिक क्वालीफायर के लिये कतर के रास्ते मलेशिया जायेंगे शीर्ष बैडमिंटन खिलाड़ी

By भाषा | Updated: April 29, 2021 19:55 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 अप्रैल भारत में कोरोना महामारी के बढते मामलों के कारण यात्रा प्रतिबंधों के चलते साइना नेहवाल और किदाम्बी श्रीकांत समेत भारत के शीर्ष बैडमिंटन खिलाड़ी अगले महीने मलेशिया और सिंगापुर में होने वाले आखिरी दो ओलंपिक क्वालीफायर खेलने कतर के रास्ते जायेंगे ।

दुनिया की पूर्व नंबर एक खिलाड़ी साइना और श्रीकांत अभी तक तोक्यो ओलंपिक के लिये क्वालीफाई नहीं कर सके हैं । इंडिया ओपन सुपर 500 टूर्नामेंट स्थगित होने के बाद उनके पास क्वालीफाई करने के लिये बहुत कम समय बचा है ।

अब तोक्यो ओलंपिक के लिये सिर्फ दो क्वालीफायर मलेशिया ओपन (25 से 30 मई) और सिंगापुर ओपन (एक से छह जून) बचे हैं । क्वालीफाई करने की आखिरी तारीख 15 जून है । वहीं सिंगापुर और मलेशिया ने भारत से यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया है ।

भारतीय ओलंपिक संघ (बाइ) ने कहा कि वह विकल्प तलाश रहा है क्योंकि मलेशिया और सिंगापुर सीधे उड़ान लेना संभव नहीं है ।

बाइ ने एक बयान में कहा ,‘‘ मौजूदा यात्रा प्रतिबंधों के कारण भारतीय खिलाड़ी सीधे नहीं जा सकेंगे । हमने वैकल्पिक उड़ानों की पड़ताल की है ।अब वे श्रीलंका या दोहा के जरिये जायेंगे । हमने वीजा के लिये दस्तावेज दे दिये हैं । खेल संबंधी यात्रा को छोड़कर भारतीयों को वीजा जारी करने पर भी प्रतिबंध है लेकिन कुछ नियम और शर्तों के साथ वीजा मिल रहा है ।’’

भारत से पी वी सिंधु, बी साइ प्रणीत और पुरूष युगल टीम के चिराग शेट्टी तथा सात्विक साइराज रंकीरेड्डी ओलंपिक के लिये क्वालीफाई कर चुके हैं ।

श्रीकांत और साइना के अलावा महिला युगल टीम एन सिक्की रेड्डी और अश्विनी पोनप्पा भी क्वालीफायर खेल सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIsrael-Hezbollah War: हिजबुल्लाह का भीषण प्रहार, 24 घंटों में इजरायली ठिकानों पर 39 बार किया हमला

क्राइम अलर्टपुलिस के खुफिया तंत्र को क्या हो गया है...?

कारोबारयुद्ध के दौर में बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण पाने की चुनौती

क्रिकेटघुटना पूरी तरह से ठीक नहीं?, क्या अगले मैच में नहीं खेलेंगे विराट कोहली, जानें क्या कहा?

पूजा पाठPanchang 16 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!