लाइव न्यूज़ :

इंग्लिश प्रीमियर लीग की शीर्ष तीन टीमें जीती, खिताब की जंग तेज हुई

By भाषा | Updated: December 12, 2021 10:49 IST

Open in App

लंदन, 12 दिसंबर (एपी) इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) फुटबॉल टूर्नामेंट की शीर्ष तीन टीमों ने शनिवार को दूसरे हाफ में पेनल्टी की बदौलत अपने मुकाबले जीते जिससे खिताब की जंग तेज हो गई है।

रहीम स्टर्लिंग ने 66वें मिनट में पेनल्टी पर लीग का अपना 100वां गोल दागा जिससे मैनचेस्टर सिटी ने घरेलू मैदान पर वोल्वरहैम्पटन को 1-0 से हराकर अंक तालिका के शीर्ष पर एक अंक की बढ़त बरकरार रखी है।

दूसरे स्थान पर मौजूद लीवरपूल ने भी 67वें मिनट में मोहम्मद सालाह के पेनल्टी पर दागे गोल की मदद से एस्टन विला को 1-0 से शिकस्त दी।

तीसरे स्थान पर चल रहे चेल्सी ने लीड्स यूनाईटेड को रोमांचक मुकाबले में 3-2 से हराया। जोर्गिन्हो ने दूसरे हाफ के इंजरी टाइम के चौथे मिनट में पेनल्टी पर गोल दागकर चेल्सी की जीत सुनिश्चित की। इससे पहले राफिन्हा ने 28वें मिनट में पेनल्टी पर गोल दागकर लीड्स को बढ़त दिलाई थी लेकिन मेसन माउंट ने 42वें मिनट में स्कोर 1-1 कर दिया।

जोर्गिन्हो ने 58वें मिनट में पेनल्टी पर गोल करके चेल्सी को बढ़त दिलाई लेकिन 83वें मिनट में जो गेलहार्ट ने स्कोर 2-2 कर दिया। जोर्गिन्हो ने अंतिम लम्हों में पेनल्टी पर एक और गोल करके चेल्सी को जीत दिलाई।

सिटी के 16 मैचों में 38 अंक हैं और वह शीर्ष पर है। लीवरपूल और चेल्सी के भी इतने ही मैचों में क्रमश: 37 और 36 अंक हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTCS Nashik Case: धर्म परिवर्तन की शिकायतों से कंपनी का इनकार, जांच के लिए निगरानी पैनल तैयार

क्राइम अलर्टCR Park Double Murder: दिल्ली में डबल मर्डर से सनसनी, बाप-बेटे को को उतारा मौत के घाट; पुलिस खंगाल रही डिटेल्स

भारतTamil Nadu Road Accident: कोयंबटूर में टूरिस्ट बस खाई में गिरी, 9 पर्यटकों की मौत; पीएम और राष्ट्रपति ने जताया दुख

भारतपुणे एयरपोर्ट पर हादसा टला, IAF विमान की हार्ड लैंडिंग के बाद रनवे अस्थायी रूप से बंद; कई उड़ानों के रूट बदले गए

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!