लाइव न्यूज़ :

तोक्यो ओलंपिक में शपथ लेने वालों की संख्या तीन से बढ़ाकर छह की गयी

By भाषा | Updated: July 14, 2021 12:16 IST

Open in App

तोक्यो, 14 नवंबर अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) ने कहा कि लैंगिक समानता सुनिश्चित करने के लिये तोक्यो ओलंपिक खेलों के उदघाटन समारोह में शपथ लेने वालों की संख्या तीन से बढ़ाकर छह कर दी गयी है।

इसके साथ ही शपथ में ‘समावेश और समानता’ शब्दों को शामिल करने के लिये थोड़ा बदलाव भी किया गया है।

ओलंपिक शपथ सभी प्रतिभागियों की तरफ से मेजबान देश का एक खिलाड़ी लेता है। इस समारोह में एक कोच और एक जज भी शामिल होता है।

जापान में इस बार इनमें से प्रत्येक समूह से एक पुरुष और एक महिला शपथ लेगी। ओलंपिक में 1920 से ही शपथ लेने का प्रचलन रहा है। इस बार ओलंपिक खेल 23 जुलाई से शुरू होंगे।

आईओसी ने बयान में कहा, ‘‘शपथ लेने वालों में लिंग समानता ओलंपिक चार्टर के अनुसार खेलों में सभी स्तर पर महिलाओं को बढ़ावा देने के आईओसी और आयोजन समिति के कई फैसलों और प्रतिबद्धताओं में से एक है। ’’

शपथ की शुरुआती पंक्ति में दो नये शब्द ‘समावेश और समानता’ जोड़े गये हैं। आईओसी के एथलीट आयोग की सिफारिश पर शपथ में ये दो नये शब्द जोड़े गये हैं। आईओसी कार्यकारी बोर्ड ने अप्रैल 2021 में इन सिफारिशों को मंजूरी दी थी।

आईओसी कार्यकारी बोर्ड के फैसले के बाद सभी भागीदार देशों को इस बार उदघाटन समारोह में एक पुरुष और एक महिला खिलाड़ी को ध्वजवाहक बनाने की अनुमति दी गयी है।

भारत ने महिला मुक्केबाज एम सी मेरीकोम और पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह को उद्घाटन समारोह के लिये ध्वजवाहक चुना है। आठ अगस्त को होने वाले समापन समारोह में पहलवान बजरंग पूनिया ध्वजवाहक होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'बजरंग दल की साज़िश, मनगढ़ंत केस': TCS नासिक विवाद के बीच आरोपी रज़ा मेमन के परिजनों के सनसनीखेज़ दावे

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: 6 लोग जिंदा जले?, यादगिर में टायर फटने से कार और बस में टक्कर, वीडियो

भारतसम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर भाजपा में अंदरूनी खुशी नहीं?, "कमांडर के आदेश" को लेकर सियासी चर्चाओं का बाजार गर्म, विजय सिन्हा हो रहे ट्रोल?

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: गोल्ड के बिना भी आएगी घर में बरकत, अक्षय तृतीया पर जरूर खरीदें ये सस्ती और शुभ चीजें

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!