लाइव न्यूज़ :

कोरोना काल में खेल ठप होने का असर खेल बजट पर भी , आवंटन में कटौती

By भाषा | Updated: February 1, 2021 18:28 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक फरवरी कोरोना महामारी के कारण लगभग साल भर से खेल गतिविधियां ठप होने का असर खेल बजट पर भी पड़ा है और वर्ष 2021 . 22 के बजट में खेल और युवा कार्य मंत्रालय को 2596 . 14 करोड़ रूपये आवंटित किये हैं जो पिछले वर्ष के मूल आवंटन से 230 . 78 करोड़ रूपये कम है ।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को वर्ष 2021 . 22 के लिये बजट संसद में पेश किया ।

पिछले वित्त वर्ष के संशोधित आवंटन से हालांकि यह 795 . 99 करोड़ रूपये अधिक है । वर्ष 2020 . 21 के लिये मूल आवंटन 2826 . 92 करोड़ रूपये था जो बाद में घटाकर 1800 . 15 करोड़ कर दिया गया था ।

कोरोना महामारी के कारण तोक्यो ओलंपिक स्थगित होने के अलावा घरेलू टूर्नामेंट भी नहीं हो इसके और विदेश में अभ्यास या प्रतिस्पर्धा भी संभव नहीं थे । ओलंपिक की तैयारी के लिये विदेश में प्रतिस्पर्धा और अभ्यास का खर्च खेल मंत्रालय वहन करता है ।

मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा ,‘‘ शुरूआत में पिछले साल के बजट में खेलों को 2826 . 92 करोड़ रूपये दिये गए थे जो बाद में घटाकर 1800 . 15 करोड़ कर दिये गए क्योंकि कोरोना महामारी के कारण खेल हो ही नहीं रहे थे । बुनियादी ढांचा बेहतर करने की दिशा में भी कोई काम नहीं हो सका।’’

खेलो इंडिया के लिये वर्ष 2020 . 21 के बजट में 890.42 करोड़ रूपये आवंटित किये गए। संशोधित अनुमानमें इसे 328.77 कर दिया गया है। वर्ष 2021 . 22 में इस मद के लिए परिव्य बढाकर 657.71 करोड़ रूपये कर दिया गया है ।

वहीं राष्ट्रीय खेल महासंघों के लिए आवंटन पिछले बजट में 245 करोड़ रूपये था। इसे संशोधित आवंटन बजट अनुमान में 132 करोड़ रूपये कर दिया गया है। अगले वित्त वर्ष के लिए बढाकर 280 करोड़ रूपये कर दिया गया है । राष्ट्रीय खेल विकास कोष के लिये 25 करोड़ रूपये दिये गए हैं जबकि वर्ष 2020- 21 के बजट में संशोधित आवंटन 7 . 23 करोड़ रूपये है ।

भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) को मिलने वाले आवंटन में भी इजाफा किया गया है । साइ को 660 . 41 करोड़ रूपये आवंटित किये गए हैं जबकि 2020- 21 के बजट अनुमान में आवंटन 500 करोड़ रूपये था जो संशोधित अनुमान में 612 . 21 करोड़ रुपये है।

खिलाड़ियों के लिये प्रोत्साहन का बजट 70 करोड़ रूपये से घटाकर 53 करोड़ रूपये कर दिया गया । वहीं 2010 राष्ट्रमंडल खेल साइ स्टेडियमों की मरम्मत का बजट 75 करोड़ रूपये से घटाकर 30 करोड़ रूपये कर दिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 16 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 16 April 2026: आज इन 6 राशियों के लिए राह आसान, धन प्राप्ति की ढेरों संभावनाएं

विश्ववीआईपी कल्चर के खिलाफ नेपाल की पहल?, मंत्रियों की कारों के काफिले नहीं चलेंगे?

भारतAssembly Election 2026: तमिलनाडु, असम, पश्चिम बंगाल, पुडुचेरी और केरलम के नतीजे तय करेंगे भाजपा की रणनीति

कारोबारIncome Tax 2026: आखिरी तारीख से लेकर सही फॉर्म और कैपिटल गेन पर छूट; जानें सबकुछ एक क्लिक में

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!