लाइव न्यूज़ :

तेजिंदर तूर ने गोला फेंक में रिकार्ड के साथ तोक्यो ओलंपिक का टिकट पक्का किया

By भाषा | Updated: June 21, 2021 20:36 IST

Open in App

पटियाला, 21 जून गोला फेंक खिलाड़ी तेजिंदर सिंह तूर ने इंडियन ग्रां प्री चार में सोमवार को यहां राष्ट्रीय रिकार्ड के साथ तोक्यो ओलंपिक का टिकट पक्का किया।

इस दौरान चार गुणा 100 मीटर की रिले टीम और फर्राटा धाविका दुती चंद ने भी नये राष्ट्रीय रिकार्ड कायम किये।

तूर ने 21.49 मीटर की दूरी के साथ ओलंपिक क्वालीफिकेशन हासिल किया और अपने राष्ट्रीय रिकार्ड में सुधार किया। गोल फेंक में ओलंपिक क्वालीफाई करने के लिए 21.10 मीटर दूरी को मानक रखा गया है।

इस खेल का पिछला भारतीय रिकार्ड भी तूर के नाम ही था जिन्होंने 2019 में 20.92 मीटर की दूरी तय की थी।

महिला रिले टीम नया राष्ट्रीय रिकार्ड बनाने के बाद भी ओलंपिक क्वालीफिकेशन मानक को हासिल नहीं कर सकी। हिमा दास, दुती चंद, एस धनलक्ष्मी और अर्चना सुसींद्रन ने 43.37 सेकेंड के साथ भारत ‘बी’ (48.02 सेकेंड) टीम को पछाड़ते हुए दौड़ अपने नाम की। मालदीव (50.74 सेकेंड) की टीम तीसरे स्थान पर रही।

इससे पहले यह रिकार्ड मर्लिन के जोसेफ, एच एम ज्योति, सरबनी नंदा और दुती की चौकड़ी के नाम था जिन्होंने 2016 में अल्माटी में 43.42 सेकेंड का समय लिया था।

तोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने के लिए भारतीय टीम को 43.05 सेकेंड से कम समय में रेस पूरी करनी थी।

महिलाओं के चक्का फेंक में कमलप्रीत कौर ने अपने पिछले राष्ट्रीय रिकार्ड में सुधार करते हुए 66.59 मीटर की दूरी तय की। उनका प्रदर्शन हालांकि राष्ट्रीय रिकार्ड की श्रेणी में नहीं आयेगा क्योंकि अपने वर्ग में वह इकलौती प्रतिस्पर्धी थी।

फर्राटा धाविका दुती ने महिलाओं के 100 मीटर स्पर्धा में 11.17 सेकेंड के साथ अपने राष्ट्रीय रिकार्ड में सुधार किया। वह हालांकि ओलंपिक के लिए क्वालीफाई नहीं कर सकीं जिसके लिए मानक 11.15 सेकेंड था।

दुती का पिछला राष्ट्रीय रिकार्ड 11.21 सेकेंड का था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!