लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु बड़ी जीत से क्वार्टर फाइनल में, महाराष्ट्र ने बनायी प्री क्वार्टर में जगह

By भाषा | Updated: November 9, 2021 18:22 IST

Open in App

लखनऊ, नौ नवंबर कप्तान विजय शंकर और नारायण जगदीशन के अर्धशतकों की मदद से तमिलनाडु ने मंगलवार को यहां पंजाब को 17 गेंद शेष रहते हुए सात विकेट से हराकर सैयद मुश्ताक अली ट्राफी टी20 टूर्नामेंट के एलीट ग्रुप ए से क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

ग्रुप ए के ही एक अन्य मैच में महाराष्ट्र ने गोवा पर 73 रन से बड़ी जीत दर्ज की। यह महाराष्ट्र की भी तमिलनाडु की तरह चौथी जीत थी। इन दोनों टीमों के समान 16 अंक रहे लेकिन आपस में खेले गये मैच में तमिलनाडु ने महाराष्ट्र को 12 रन से हराया था जिससे वह क्वार्टर फाइनल में पहुंच गया। महाराष्ट्र प्री क्वार्टर फाइनल में प्लेट ग्रुप से शीर्ष पर रहे विदर्भ से भिड़ेगा।

पंजाब ने तमिलनाडु के खिलाफ पहले बल्लेबाजी का फैसला किया लेकिन उसकी टीम गुरकीरत सिंह मान के नाबाद 43 और शुभमन गिल के 34 रन के बावजूद छह विकेट पर 145 रन ही बना पायी।

तमिलनाडु की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही। उसका स्कोर एक समय दो विकेट पर 31 रन था लेकिन जगदीशन (47 गेंदों पर 67 रन) और विजय शंकर (40 गेंदों पर नाबाद 59 रन) के बीच तीसरे विकेट के लिये 105 रन की साझेदारी से तमिलनाडु ने 17.1 ओवर में तीन विकेट पर 148 रन बनाकर जीत दर्ज की।

महाराष्ट्र ने एक अन्य मैच में यश नाहर के शतक (68 गेंदों पर नाबाद 103 रन, छह चौके, पांच छक्के) तथा कप्तान रुतुराज गायकवाड़ (34 गेंदों पर 44 रन) के साथ उनकी पहले विकेट के लिये 104 रन की साझेदारी से तीन विकेट पर 177 रन बनाये और फिर गोवा को 18.1 ओवर में 104 रन पर आउट कर दिया। महाराष्ट्र के लिये सत्यजीत बाचव ने तीन विकेट लिये।

ग्रुप ए के एक अन्य मैच में पांडिचेरी ने ओडिशा को छह विकेट से हराया। ओडिशा ने सात विकेट पर 132 रन बनाये। पांडिचेरी ने पारस डोगरा के नाबाद 54 रन की मदद से 19 ओवर में चार विकेट पर 136 रन बनाकर जीत दर्ज की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!