लाइव न्यूज़ :

स्टिमक ने भारतीय खिलाड़ियों को ट्रेनिंग की अनुमति देने के लिये कतर को शुक्रिया कहा

By भाषा | Updated: May 29, 2021 15:04 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 मई भारतीय फुटबॉल टीम के कोच इगोर स्टिमक ने विश्व कप और एशियाई कप क्वालीफायर से पहले अपने खिलाड़ियों को ट्रेनिंग देने की अनुमति देने के लिये कतर सरकार और उनके फुटबॉल संघ को शुक्रिया कहा है।

भारत को तीन जून को एशियाई चैम्पियन कतर से खेलना है जिसके बाद उसकी भिड़ंत सात जून को बांग्लादेश और 15 जून को अफगानिस्तान से होगी।

स्टिमक ने कहा, ‘‘यह मुश्किल समय है और सुरक्षा के लिये काफी दिशानिर्देश बनाये गये हैं जिनका हम पालन कर रहे हैं। ’’

कोच ने कहा, ‘‘मैं कतर सरकार को बड़ा शुक्रिया अदा करना चाहूंगा जिन्होंने ऐसी परिस्थितियों में हमें दोहा में ट्रेनिंग करने की अनुमति दी और कतर फुटबॉल संघ का भी जो ऐसे मुश्किल समय में हमारी मेजबानी कर रहे हैं। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘कतर फीफा विश्व कप 2022 की मेजबानी करेगा और हम सभी जानते हैं कि उनके पास यहां फुटबॉल टीमों के लिये कुछ शानदार सुविधायें हैं। ’’

विश्व कप की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुकी भारतीय टीम चीन में होने वाले 2023 एशियाई कप के लिये क्वालीफाई करने का लक्ष्य बनाये होगी।

स्टिमक को आगामी मैचों में टीम के अच्छे प्रदर्शन का भरोसा है। उन्होंने कहा, ‘‘हमें खिलाड़ियों को प्रेरित करने के लिये कुछ भी अतिरिक्त करने की जरूरत नहीं है। वे काफी पेशेवर हैं और मुझे उनका मनोबल बढ़ाने में कोई समस्या नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटघुटना पूरी तरह से ठीक नहीं?, क्या अगले मैच में नहीं खेलेंगे विराट कोहली, जानें क्या कहा?

पूजा पाठPanchang 16 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 16 April 2026: आज इन 6 राशियों के लिए राह आसान, धन प्राप्ति की ढेरों संभावनाएं

विश्ववीआईपी कल्चर के खिलाफ नेपाल की पहल?, मंत्रियों की कारों के काफिले नहीं चलेंगे?

भारतAssembly Election 2026: तमिलनाडु, असम, पश्चिम बंगाल, पुडुचेरी और केरलम के नतीजे तय करेंगे भाजपा की रणनीति

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!