लाइव न्यूज़ :

एसएसपी चौरसिया, शिव कपूर पीजीटीआई एमपी कप में पेश करेंगे चुनौती

By भाषा | Updated: October 4, 2021 18:43 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार अक्टूबर ओलंपियन उदयान माने और एसएसपी चौरसिया के साथ अनुभवी गोल्फर शिव कपूर और ज्योति रंधावा मंगलवार से यहां शुरू होने वाले टाटा स्टील पीजीटीआई एमपी कप में चुनौती पेश करेंगे।

इस प्रतियोगिता की पुरस्कार राशि 70 लाख रुपये है और इससे दिल्ली गोल्फ कोर्स में सात साल बाद पीजीटीआई टूर्नामेंट की वापसी होगी।

इसमें विदेशी चुनौती का नेतृत्व श्रीलंका के मिथुन परेरा और एन थंगराजा जबकि बांग्लादेश के मोहम्मद जमाल हुसैन मुल्ला और बादल हुसैन करेंगे।

यह आयोजन अंतरराष्ट्रीय गोल्फिंग कैलेंडर का एक हिस्सा है, जिसके लिए आधिकारिक विश्व गोल्फ रैंकिंग (ओडब्ल्यूजीआर) अंक आवंटित किए गए हैं। प्रतियोगिता के शीर्ष पांच खिलाड़ी ओडब्ल्यूजीआर अंक अर्जित करेंगे।

पीजीटीआई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी उत्तम सिंह मुंडी ने कहा, ‘‘ यह नया आयोजन भारतीय पेशेवर गोल्फ और पीजीटीआई को कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के कारण हुई छह महीने की रुकावट से उबरने में मदद करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतTTAADC Election Results: कुल 28 सीट, टिपरा मोथा पार्टी को 24 और बीजेपी को 4 सीट?, 0 पर ढेर सीपीआई, कांग्रेस, आईपीएफटी?

भारत"उन्हें सुनना सिरदर्द जैसा था..वह अपने बचपन के ट्रॉमा से गुजर रहे हैं", लोकसभा में राहुल गांधी के भाषण पर BJP सांसद कंगना रनौत ने कहा, VIDEO

भारत1 अणे मार्ग से सुनहरी बाग रोड स्थित टाइप-8 श्रेणी का 9 नंबर बंगला?, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा

क्राइम अलर्ट60 दिन बैन?, सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर सांप्रदायिक, भड़काऊ और गुमराह करने वाली सामग्री को पोस्ट और शेयर करने पर रोक

भारतप्रधानमंत्री और मेरे बीच पत्नी को लेकर कोई समस्या नहीं?, लोकसभा में अलग मूड में दिखे राहुल गांधी, वीडियो

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!