लाइव न्यूज़ :

श्रीलंका ने नामीबिया को 96 रन पर आउट किया

By भाषा | Updated: October 18, 2021 21:49 IST

Open in App

अबुधाबी, 18 अक्टूबर अपना दूसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय खेल रहे महीश थीक्षना और वानिंदु हसरंगा की फिरकी के दम पर श्रीलंका ने आईसीसी टी20 विश्व कप में सोमवार को यहां नामीबिया की पारी को 19.3 ओवर में 96 रन पर समेट दिया।

थीक्षना ने चार ओवर में 25 रन देकर तीन जबकि हसरंगा ने इतने ही ओवर में 24 रन देकर दो विकेट झटके। लाहिरु कुमारा ने भी 3.3 ओवर में सिर्फ नौ रन खर्च कर दो सफलता हासिल की। चमिका करूणारत्ना और दुश्मंता चमीरा को एक-एक सफलता मिली।

नामीबिया के लिए क्रेग विलियम्स (29) और कप्तान एरार्ड इरास्मस (20) ही कुछ अच्छी बल्लेबाजी कर सके। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 39 रन की साझेदारी की। इन दोनों के अलावा केवल जेजे स्मिट (नाबाद 12) ही दहाई के आंकड़े में रन बना सके।

श्रीलंका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया और  शुरू से कसी हुई गेंदबाजी की। इसका फायदा तीसरे ओवर में गेंदबाजी के लिए आये महीश थीक्षना को हुआ। उन्होंने अपनी पहली गेंद पर ही स्टेफान बार्ड (07) को  हसरंगा के हाथों कैच कराकर पवेलियन भेजा। छठे ओवर में दूसरे सलामी बल्लेबाज जेन ग्रीन ने थीक्षना की पहली गेंद पर छक्का लगाया लेकिन चौथी गेंद पर वह दासुन शनाका को कैच देकर आउट हो गये।

कप्तान एरार्ड इरास्मस ने आठवें ओवर में हसरंगा के खिलाफ दो चौके लगाकर रन गति तेज करने की कोशिश की लेकिन अगले तीन ओवर में टीम 12 रन ही जुटा सकी।

क्रिग विलियमसन ने 12वें ओवर की आखिरी गेंद पर छक्का जड़ा , जिससे टीम ने इस ओवर में 10 रन बटोरे लेकिन अगले ओवर में लाहिरु कुमारा ने हसरंगा के हाथों कैच कराकर इरास्मस को चलता किया।

हसरंगा ने इसके बाद विलियम्सन को पगबाधा कर 36 गेंद में उनकी 29 रन की पारी को खत्म किया।

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी डेविड वाइसी (06 रन) भी बल्ले से कुछ कमाल करने में नाकाम रहे। वह 15वें ओवर में करुणारत्ने की गेंद पर पगबाधा हुये। टीम ने 17 रन के अंदर आखिरी के आखिरी छह विकेट गंवा दिये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू, आज लोकसभा में होगी वोटिंग; विपक्ष के कड़े रुख ने बढ़ाई सियासी तपिश

विश्वX Down: मस्क का 'X' हुआ ठप, हजारों यूजर्स ने की लॉगिन और फीड में दिक्कत की शिकायत

भारतसंसद में तीखी बहस के बीच महिला आरक्षण को मिली हरी झंडी, देशभर में जमीनी स्तर पर कानून लागू

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

पूजा पाठChar Dham Yatra 2026: चार धाम यात्रा में करना चाहते हैं VIP दर्शन? तो जान लें ये नियम

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!