लाइव न्यूज़ :

Sports Top Headlines: वर्ल्ड टी20 में स्पॉट फिक्सिंग के खुलासे से हिला क्रिकेट जगत, पढ़िए बड़ी खेल खबरें

By विनीत कुमार | Updated: October 23, 2018 07:05 IST

Sports Top Headlines: एक चैनल द्वारा क्रिकेट में स्पॉट फिक्सिंग की ताजा खबरों से एक बार फिर दुनिया हैरत में है, पढ़िए खेल की तमाम बड़ी खबरें

Open in App

नई दिल्ली: वर्ल्ड कप के लिए तैयारियों के मद्देनजर आज से शुरू हो रहा देवधर ट्रॉफी टीम इंडिया के लिए अहम साबित होने वाला है। इसमें बेशक पृथ्वी शॉ आकर्षण होंगे लेकिन रविचंद्रन अश्विन समेत, अजिंक्य रहाणे जैसे खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर भी नजर होगी। दूसरी ओर बैडमिंटन में आज से फ्रेंच ओपन का भी आगाज हो रहा है। वहीं, 2012 के टी20 वर्ल्ड कप में स्पॉट फिक्सिंग की खबरें भी सुर्खियों में हैं।

टी20 वर्ल्ड कप में स्पॉट फिक्सिंग का खुलासा!

आईसीसी के रडार पर चल रहे कथित मैच फिक्सर अनील मुनवर ने दावा किया है कि साल 2011-12 में 15 इंटरनेशनल मैचों में 26 बार स्पॉट फिक्सिंग हुई थी और इसमें इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया व पाकिस्तान के खिलाड़ी शामिल थे। अल जजीरा की की डॉक्यूमेंट्री में इस बात का खुलासा हुआ है, जो रविवार को प्रसारित की गई। इसी साल मई महीने में भी अल जजीरा ने क्रिकेट में स्पॉट फिक्सिंग को लेकर 54 मिनट की एक डॉक्यूमेंट्री में खुलासा किया था, जिसमें फिक्सिंग का खुलासा किया गया था। (पूरी खबर पढ़ें)

मैच फिक्सर के साथ दिखे कोहली-रोहित शर्मा!

अल जजीरा की नई डॉक्यूमेंट्री में आईसीसी के रडार पर चल रहे कथित मैच फिक्सर अनील मुनवर ने दावा किया है कि 2011 में भारत-इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स टेस्ट में फिक्सिंग हुई थी। इसके अलावा इस डॉक्यूमेंट्री में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और रोहित शर्मा की फोटो मुनवर के साथ दिखाया गया है। कोहली और रोहित की यह तस्वीर 2012 टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान की है, जो कोलंबो के एक होटल की है। (पूरी खबर पढ़ें)

रंगना हेराथ का संन्यास

श्रीलंकाई क्रिकेट टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ी रंगना हेराथ ने 40 साल की उम्र में क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया है। अगले महीने इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज का पहला मैच रंगना के करियर का आखिरी मैच होगा। इंग्लैंड और श्रीलंका का बीच टेस्ट सीरीज का पहला मैच छह नवंबर से गॉल में खेला जाएगा, जो रंगना के करियर का आखिरी मैच होगा। बता दें कि रंगना हेराथ ने इसी ग्राउंड पर 22 सितंबर 1999 को टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू भी किया था। (पूरी खबर पढ़ें)

देवधर ट्रॉफी में अश्विन समेत रहाणे और दिनेश कार्तिक पर होगी नजर

पृथ्वी शॉ मंगलवार से शुरू हो रहे देवधर टॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट में आकर्षण का केंद्र होंगे लेकिन अजिंक्य रहाणे और रविचंद्रन अश्विन जैसे सीनियर खिलाड़ी इस टूर्नामेंट के जरिए एकदिवसीय प्रारूप में अपनी उपयोगिता साबित करने की कोशिश करेंगे। अगले साल होने वाले विश्व कप से पूर्व भारत को अब सिर्फ 17 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच और खेलने हैं और ऐसे में टीम के मुख्य खिलाड़ी लगभग तय हैं। घरेलू स्तर पर खेलने वाले युवा खिलाड़ियों के लिए यह अगले महीने होने वाले न्यूजीलैंड के ए दौरे के लिए दावेदारी पेश करने का मौका होगा। (पूरी खबर पढ़ें)

भारत-ए ने पहले टी20 में ऑस्ट्रेलिया-ए को 4 विकेट से हराया

भारत-ए ने मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्पलेक्स में सोमवार को खेले गये पहले टी20 में ऑस्ट्रेलिया-ए की टीम को 4 विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। भारतीय महिला टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 40 गेंदों पर 72 रनों की पारी खेली। (पूरी खबर पढ़ें)

टॅग्स :स्पॉट फिक्सिंगविराट कोहलीरोहित शर्मासाइना नेहवालपी वी सिंधुस्मृति मंधानादेवधर ट्रॉफी
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIndia Squad vs Afghanistan: पहली बार टीम इंडिया में शामिल प्रिंस यादव, गुरनूर बराड़ और एच दुबे?, अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज, देखिए टीम लिस्ट

क्रिकेटरोहित शर्मा, विराट कोहली वनडे टीम में शामिल, जसप्रीत बुमराह बाहर?, अफगानिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की घोषणा

क्रिकेटआईपीएल प्लेऑफ से बाहर मुंबई इंडियंस, कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के साथ मैच, टीम से बाहर क्विंटन डिकॉक और-राज अंगद बावा

क्रिकेटउप-कप्तानी से हटाए जाएंगे पंत?, अफगानिस्तान के खिलाफ क्या खेलेंगे रोहित और हार्दिक?, गुवाहाटी में टीम की घोषणा

क्रिकेटउप-कप्तानी से हटाए जाएंगे पंत?, अफगानिस्तान के खिलाफ क्या खेलेंगे रोहित और हार्दिक?, गुवाहाटी में टीम की घोषणा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'महाराष्ट्र टेनिस क्रिकेट चैंपियंस लीग' का भव्य शुभारंभ?, सुनील गावस्कर, करसन घावरी और अमोल मजूमदार रहे मौजूद

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!