India Squad vs Afghanistan: पहली बार टीम इंडिया में शामिल प्रिंस यादव, गुरनूर बराड़ और एच दुबे?, अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज, देखिए टीम लिस्ट

India Squad vs Afghanistan: सीनियर हरफनमौला रविंद्र जडेजा को अफगानिस्तान के खिलाफ एक टेस्ट से आराम।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 19, 2026 16:59 IST2026-05-19T16:47:04+5:302026-05-19T16:59:36+5:30

India Squad vs Afghanistan Harsh Dubey Gurnoor Brar Prince Yadav ODIs only received maiden India call-ups Jasprit Bumrah rested 3-match ODI series against Afg see | India Squad vs Afghanistan: पहली बार टीम इंडिया में शामिल प्रिंस यादव, गुरनूर बराड़ और एच दुबे?, अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज, देखिए टीम लिस्ट

file photo

googleNewsNext
Highlightsतेज गेंदबाज प्रिंस यादव को भारतीय टीम में शामिल किया गया है।गुरनूर बराड़ अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के लिए भारतीय टीम में नए चेहरे। शुभमन गिल वनडे सीरीज में टीम की कप्तानी करेंगे, जबकि श्रेयस अय्यर उनके उप-कप्तान होंगे।

गुवाहाटीः रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या को अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट टीम में शामिल किया गया है, लेकिन मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने कहा कि उनकी उपलब्धता दोनों क्रिकेटरों के फिटनेस टेस्ट पास करने पर निर्भर करेगी। शुभमन गिल वनडे सीरीज में टीम की कप्तानी करेंगे, जबकि श्रेयस अय्यर उनके उप-कप्तान होंगे।

विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी एक टेस्ट के लिये भारतीय टीम की उपकप्तानी से हटा दिया गया है और तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिये वह टीम में भी नहीं हैं। केएल राहुल को पंत की जगह भारतीय टीम का उपकप्तान बनाया गया है, जबकि शुभमन गिल कप्तान होंगे। सीनियर हरफनमौला रविंद्र जडेजा को टेस्ट मैच से आराम दिया गया है ।

विराट कोहली को भी इस सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया है, जबकि केएल राहुल और ईशान किशन विकेटकीपिंग के विकल्प के रूप में मौजूद हैं। टीम में कुछ नए चेहरे भी शामिल हैं, जिनमें गुरनूर बराड़, प्रिंस यादव और हर्ष दुबे को 15 सदस्यीय टीम में जगह मिली है। जसप्रीत बुमराह को सीरीज से आराम दिया गया है।

अफगानिस्तान टेस्ट के लिए भारतीय टीम:

शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल (उपकप्तान), साई सुदर्शन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, मानव सुथार, गुरनूर बराड़, हर्ष दुबे, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर)

अफगानिस्तान वनडे के लिए भारतीय टीम:

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा*, विराट कोहली, एस अय्यर, केएल राहुल, अर्शदीप सिंह, इशान किशन, हार्दिक पंड्या*, नितीश कुमार रेड्डी, डब्ल्यू सुंदर, के यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बराड़ और एच दुबे।

भारत बनाम अफगानिस्ताः देखिए शेयडूल-

एकमात्र टेस्ट मैच, शनिवार, 6-10 जून 2026, न्यू चंडीगढ़, महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लनपुर, सुबह 9:30 बजे

पहला वनडेः रविवार, 14 जून 2026, धर्मशाला, हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, दोपहर 1:30 बजे

दूसरा वनडेः बुधवार, 17 जून 2026, लखनऊ, भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम, दोपहर 1:30 बजे

तीसरा वनडेः चेन्नई, एमए चिदंबरम स्टेडियम, दोपहर 1:30 बजे

Open in app