आईपीएल प्लेऑफ से बाहर मुंबई इंडियंस, कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के साथ मैच, टीम से बाहर क्विंटन डिकॉक और-राज अंगद बावा

क्विंटन डी कॉक और राज अंगद बावा चोट के कारण आईपीएल 2026 से बाहर हो गए हैं। मुंबई इंडियंस प्लेऑफ की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुकी है।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 19, 2026 15:31 IST2026-05-19T15:30:51+5:302026-05-19T15:31:54+5:30

Mumbai Indians  Quinton de Kock Raj Angad Bawa out out IPL playoffs matches against Kolkata Knight Riders and Rajasthan Royals | आईपीएल प्लेऑफ से बाहर मुंबई इंडियंस, कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के साथ मैच, टीम से बाहर क्विंटन डिकॉक और-राज अंगद बावा

file photo

googleNewsNext
Highlightsडी कॉक को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच से पहले बाएं हाथ की कलाई में टेंडन की चोट लग गई थी।राज अंगद बावा को पंजाब किंग्स के खिलाफ पिछले मैच के दौरान दाहिने अंगूठे में लिगामेंट में चोट आ गई थी। डी कॉक ने आखिरी बार 23 अप्रैल को एमआई के लिए खेला था।

कोलकाता: मुंबई इंडियन्स के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक और तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर राज अंगद बावा चोट के कारण बृहस्पतिवार को इंडियन प्रीमियर लीग के बाकी बचे सत्र से बाहर हो गए। प्ले ऑफ की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुकी मुंबई इंडियन्स को अभी दो मैच और खेलने हैं। टीम बुधवार को यहां कोलकाता नाइट राइडर्स से जबकि रविवार को राजस्थान रॉयल्स से भिड़ेगी। अपने बचे हुए दो मैचों में इन दोनों खिलाड़ियों के बिना खेलेगी। दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर-बल्लेबाज डी कॉक को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच से पहले बाएं हाथ की कलाई में टेंडन की चोट लग गई थी।

चंडीगढ़ के ऑलराउंडर राज अंगद बावा को पंजाब किंग्स के खिलाफ पिछले मैच के दौरान दाहिने अंगूठे में लिगामेंट में चोट आ गई थी। दोनों खिलाड़ी अपने-अपने घर पर हैं और चोट से उबर रहे हैं। मुंबई इंडियंस के एक बयान में कहा गया है कि वे आईपीएल दिशानिर्देशों के अनुसार प्रतिस्थापन की घोषणा करेंगे। डी कॉक ने आखिरी बार 23 अप्रैल को एमआई के लिए खेला था।

जिसमें उन्होंने तीन पारियों में 132 रन बनाए थे, जिनमें पंजाब किंग्स के खिलाफ उनकी 112* रन की पारी भी शामिल थी। 23 वर्षीय पूर्व अंडर-19 भारतीय ऑलराउंडर बावा ने इस साल टीम के लिए तीन मैच खेले हैं, पिछले साल भी उन्होंने इतने ही मैच खेले थे।

एमआई फिलहाल अंक तालिका में नौवें स्थान पर है, उसने 12 मैचों में चार जीत हासिल की हैं और उसका नेट रन रेट -0.504 है। उसके दो मैच बाकी हैं, बुधवार (20 मई) को कोलकाता में केकेआर के खिलाफ और रविवार (24 मई) को मुंबई में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ है।

Open in app