लाइव न्यूज़ :

स्पेनिश लीग 17 सत्र के बाद मेस्सी के बिना शुरू होगी

By भाषा | Updated: August 10, 2021 16:51 IST

Open in App

मैड्रिड, 10 अगस्त (एपी) स्पेनिश फुटबॉल लीग का इस सप्ताहांत जब नया सत्र शुरू होगा तो पिछले 17 वर्षों में पहली बार महान खिलाड़ी लियोनल मेस्सी इसका हिस्सा नहीं होंगे।

मेस्सी स्पेनिश लीग ला लीगा में सबसे अधिक गोल करने वाली खिलाड़ी हैं।

वर्ष 2004 के बाद बार्सीलोना की टीम पहली बार मेस्सी के बिना खेलेगी क्योंकि वित्तीय संकट के कारण टीम अर्जेन्टीना के खिलाड़ी से नया अनुबंध नहीं कर पाई।

मेस्सी जब पिछली बार इस लीग का हिस्सा नहीं थे तब डिएगो सिमियोन, जिनेदिन जिदान और लुई एनरिके जैसे खिलाड़ी कोचिंग की जगह इस लीग में खेल रहे थे।

उस समय रीयाल मैड्रिड के फारवर्ड विनिसियस जूनियर और एटलेटिको मैड्रिड के फारवर्ड जोओ फेलिक्स सिर्फ चार साल के थे। बार्सीलोना के पूर्व खिलाड़ी नेमार किशोरावस्था में प्रवेश कर रहे थे और उन्होंने ब्राजील के क्लब सांतोस की युवा टीम के साथ पहला करार किया था। रीयाल मैड्रिड के काइलान एमबापे उस समय सिर्फ पांच साल के थे और किसी को नहीं पता था कि वह फुटबॉल की दुनिया में सुर्खियां बटोरेंगे।

मेस्सी के पदार्पण करने से पहले के दशक में बार्सीलोना की टीम सिर्फ दो बार लीग खिताब जीत पाई। अगले 17 सत्र में बार्सीलोना की टीम 10 बार चैंपियन बनी। इस दौरान मेस्सी ने रिकॉर्ड आठ बार लीग में सर्वाधिक गोल करने का कारनामा किया। उन्होंने प्रतियोगिता के 520 मैचों में 474 गोल दागे।

मेस्सी के पदार्पण करने के तीन साल बाद बार्सीलोना से जुड़े अनुभवी कप्तान गेरार्ड पिक ने कहा, ‘‘जब आप इतिहास के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को गंवा देते हैं तो आपको वास्तविकता का सामना करना होता है और समझना होगा है कि आपने टीम का बेहद महत्वपूर्ण हिस्सा खो दिया है। उसने काफी गोल किए और काफी गोल करने में मदद की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!