लाइव न्यूज़ :

कप्तान रानी समेत भारतीय महिला हॉकी टीम की छह सदस्य कोविड-19 पॉजिटिव

By भाषा | Updated: April 26, 2021 19:18 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 अप्रैल कप्तान रानी रामपाल सहित भारतीय महिला हॉकी टीम की सात खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ के दो सदस्यों को बेंगलुरु स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) में शुरू होने वाले अभ्यास शिविर से पहले कोविड-19 जांच में पॉजिटिव पाया गया।

साई ने सोमवार को खिलाड़ियों और सहयोगी सदस्यों के कोविड-19 पॉजिटिव होने की जानकारी देते हुए बताया कि सभी को पृथकवास में निगरानी में रखा गया है।

साई के मुताबिक, ‘‘ ये खिलाड़ी और सहयोगी सदस्य अपने गृह नगर से साई के बेंगलुरु परिसर में आये थे और प्रोटोकॉल के मुताबिक पृथकवास समय पूरा करने के बाद 24 अप्रैल को सभी की कोरोना वायरस की जांच की गयी थी।’’

विज्ञप्ति के मुताबिक, ‘‘ महिला टीम की कप्तान रानी रामपाल के अलावा पॉजिटिव आने वाली खिलाड़ियों में सविता पूनिया, शर्मिला देवी, रजनी, नवजोत कौर, नवनीत कौर और सुशीला हैं। इसके अलावा, वीडियो विश्लेषक अमृतप्रकाश और वैज्ञानिक सलाहकार वेन लोम्बार्ड भी कोरोना वायरस से संक्रमित मिले है।’’

उन्होंने बताया, ‘‘ सभी खिलाड़ी और सहायक कर्मचारियों में इसके लक्षण नहीं दिख रहे है और उन्हें ‘साई एनसीओई’ में पृथकवास पर रखा गया है।’’

भारतीय हॉकी टीम की कोर समूह 10 दिनों के विश्राम के बाद तोक्यो ओलंपिक की तैयारियों के तहत रविवार को बेंगलुरु में राष्ट्रीय शिविर में भाग लेने के लिए पहुंची थी। अभ्यास शुरू करने से पहले 25 सदस्यों का कोर समूह अनिवार्य पृथकवास पर था।

टीम ने जनवरी में अर्जेंटीना का दौरा किया था। भारतीय टीम को मेजबान देश की जूनियर टीम ने पहले दो मैचों में ड्रा पर रोक दिया। इसके बाद उसे अर्जेंटीना बी के खिलाफ दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा। फिर दुनिया की नंबर दो सीनियर टीम के खिलाफ भी दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा था।

टीम ने इसके बाद फरवरी मार्च में जर्मनी का दौरा किया जहां उसे विश्व रैंकिंग में तीसरे स्थान पर काबिज टीम के खिलाफ चारों मैचों में शिकस्त मिली थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतइस बार रिकार्ड बनाने से चूका ट्यूलिप गार्डन, मगर 10 सालों में 30 लाख का योगदान जरूर दिया

भारतBihar: CM सम्राट चौधरी से मिलने पहुंचे नीतीश कुमार, जानें क्या हुई बातचीत

भारत"एनडीए के लिए काला दिन", महिला आरक्षण बिल के मुद्दे पर प्रियंका गांधी ने सरकार को घेरा

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

विश्वक्या ईरान और यूएस के बीच सीजफायर बढ़ेगा आगे? डोनाल्ड ट्रंप के बयान से युद्धविराम पर मंडराए अनिश्चितता के बादल

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!