लाइव न्यूज़ :

संक्रमण के छह मामलों के बाद साल्सबर्ग के खिलाड़ी राष्ट्रीय टीमों से बाहर

By भाषा | Updated: November 9, 2020 18:54 IST

Open in App

साल्सबर्ग (आस्ट्रिया), नौ नवंबर (एपी) आस्ट्रिया के फुटबॉल क्लब साल्सबर्ग ने टीम के छह खिलाड़ियों के कोरोना वायरस संक्रमित पाए जाने के बाद सोमवार को अपने खिलाड़ियों को राष्ट्रीय टीमों से जुड़ने से रोक दिया है।

आस्ट्रिया की चैंपियन टीम ने कहा कि उसे सोमवार को परीक्षण के नतीजे मिले जिसमें छह ऐसे खिलाड़ी पॉजिटिव पाए गए जिन्हें अंतरराष्ट्रीय ब्रेक के दौरान राष्ट्रीय टीमों से जुड़ना था।

साल्सबर्ग ने कहा कि रविवार को रेपिड विएना के खिलाफ 1-1 के ड्रॉ से पहले शुक्रवार को हुए परीक्षण में टीम के सभी सदस्य नेगेटिव पाए गए थे। सोमवार को एक और दौर के परीक्षण होंगे।

क्लब ने कहा कि फिलहाल अंतरराष्ट्रीय टीमों में खिलाड़ियों को शामिल करने के सभी आग्रह को खारिज कर दिया गया है और खिलाड़ियों के और अधिक परीक्षण से गुजरने के बाद स्थिति में बदलाव हो सकता है।

आस्ट्रिया की राष्ट्रीय टीम को अब आगामी मैचों के लिए वैकल्पिक खिलाड़ियों की जरूरत होगी।

साल्सबर्ग के गोलकीपर सिकान स्टेनकोविच और डिफेंडर आंद्रियास उल्मेर और एल्बर्ट वाल्सी को पिछले हफ्ते आस्ट्रिया की टीम में जगह मिली थी।

आस्ट्रिया बुधवार को मैत्री मैच में लग्जमबर्ग से भिड़ेगा और फिर उत्तरी आयरलैंड और नार्वे के खिलाफ नेशन्स कप के लीग मैचों में हिस्सा लेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतParliament Special Session: 3 बिल पेश?, महिला आरक्षण-परिसीमन विधेयक पर बहस शुरू, वीडियो

क्रिकेटदुश्मन से प्यार और अपनों से तकरार?, राहुल-पंत से बहस और किंग कोहली से हंसी-मजाक, वाह रे संजीव गोयनका?, तस्वीरें और वीडियो वायरल

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस

क्रिकेटडोसा-इडली-सांभर-चटनी गाने पर बवाल?, बीसीसीआई से शिकायत, आरसीबी से क्यों चिढ़े सीएसके फैंस?, वीडियो

क्राइम अलर्टनासिक टीसीएसः नमाज़ अदा करने, कलमा पढ़ने और टोपी पहनने के लिए किया मजबूर?, मेल कर्मचारी ने कहा- तुम्से बच्चा नहीं हो रहा है तो अपनी पत्नी को मेरे पास भेजो?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!