लाइव न्यूज़ :

सकारी ने ओसाका के 23 मैच के विजय अभियान को रोका

By भाषा | Updated: April 1, 2021 11:45 IST

Open in App

मियामी, एक अप्रैल (एपी) मारिया सकारी ने आस्ट्रेलियाई ओपन चैंपियन नाओमी ओसाका के 23 मैचों से चले आ रहे विजय अभियान पर रोक लगाकर बुधवार को यहां मियामी ओपन टेनिस टूर्नामेंट के महिला एकल के सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

यूनान की 23वीं वरीयता प्राप्त सकारी ने विश्व में नंबर दो ओसाका को आसानी से 6-0, 6-4 से हराया। जापानी खिलाड़ी ओसाका की फरवरी 2020 के बाद यह पहली हार है। इससे उनकी एश बार्टी की जगह फिर से नंबर एक बनने की संभावना भी समाप्त हो गयी है। बार्टी पहले ही सेमीफाइनल में जगह बना चुकी है।

सकारी का अगला मुकाबला कनाडा की आठवीं वरीय बियांका आंद्रेस्कू से होगा जिन्होंने सारा सोरिबेस टोर्मो को 6-4, 3-6, 6-3 से हराया। महिला एकल का अन्य सेमीफाइनल बार्टी और इलिना स्वितोलिना के बीच खेला जाएगा।

इस बीच पुरुष एकल में इटली के 19 वर्षीय यानिक सिनर ने 32वीं वरीयता प्राप्त अलेक्सांद्र बुबलिक को 7-6 (5), 6-4 से हराकर पहली बार एटीपी टूर के शीर्ष स्तर के टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टNashik TCS Case: धर्मांतरण केस की आरोपी निदा खान ने कोर्ट से लगाई गुहार, प्रेगनेंसी का दावा कर मांगी रियायत

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू, आज लोकसभा में होगी वोटिंग; विपक्ष के कड़े रुख ने बढ़ाई सियासी तपिश

विश्वX Down: मस्क का 'X' हुआ ठप, हजारों यूजर्स ने की लॉगिन और फीड में दिक्कत की शिकायत

भारतसंसद में तीखी बहस के बीच महिला आरक्षण को मिली हरी झंडी, देशभर में जमीनी स्तर पर कानून लागू

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!