लाइव न्यूज़ :

सैबाइन लिस्की चोट के कारण फिर हुई बाहर

By भाषा | Updated: November 11, 2020 20:33 IST

Open in App

बर्लिन, 11 नवंबर (एपी) विंबलडन की पूर्व फाइनलिस्ट सैबाइन लिस्की का टेनिस कोर्ट पर वापसी का प्रयास नाकाम साबित हुआ और वह घुटने की चोट के कारण बुधवार को लिंज टूर्नामेंट से बाहर हो गयी।

यह जर्मन खिलाड़ी हाल में चोटों से जूझती रही है और फिर से फार्म में लौटने की कवायद में लगी थी लेकिन आस्ट्रिया के लिंज में युगल मैच में वह फिर से चोटिल हो गयी।

लिस्की ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘‘मेरा पहले ही आपरेशन हुआ है और सर्वश्रेष्ठ चिकित्सकों ने इसे किया। यह बहुत मुश्किल दौर था लेकिन मेरे आसपास बहुत अच्छी चिकित्सा टीम थी।’’

लिस्की लिंज में एकल के क्वालीफाईंग में हार गयी थी। वह 2013 में विंबलडन फाइनल में पहुंची थी जहां उन्हें मरियन बार्तोली से हार का सामना करना पड़ा था। वह 2012 में अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ 12वीं रैंकिंग पर पहुंची थी। वर्तमान में उनकी रैंकिंग 690 है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमिडिल ईस्ट युद्ध के असर के बावजूद ट्यूलिप गार्डन में इस साल 30 लाख से ज्यादा पर्यटकों ने लगाई हाजिरी

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

विश्वक्या ईरान और यूएस के बीच सीजफायर बढ़ेगा आगे? डोनाल्ड ट्रंप के बयान से युद्धविराम पर मंडराए अनिश्चितता के बादल

भारतजनगणना और परिसीमन के चक्रव्यूह में महिला आरक्षण बिल! क्या है अब मोदी सरकार की नई रणनीति?

क्राइम अलर्टTCS Nashik Case: धर्म परिवर्तन की शिकायतों से कंपनी का इनकार, जांच के लिए निगरानी पैनल तैयार

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!