लाइव न्यूज़ :

राजस्थान रॉयल्स की दूसरी टीमों से ऋण पर खिलाड़ियों को लेने की योजना

By भाषा | Updated: April 26, 2021 17:15 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 अप्रैल चोट, बायो-बबल थकान और कोविड-19 के तनाव के कारण चार विदेशी खिलाड़ियों के हटने से परेशानी का सामना कर रहे राजस्थान रॉयल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग के मौजूदा सत्र के लिए दूसरी टीमों से खिलाड़ियों को ऋण पर लेने के लिए संपर्क किया है।

बेन स्टोक्स और जोफ्रा आर्चर चोटिल होने के कारण आईपीएल से बाहर हैं जबकि लियाम लिविंगस्टोन ‘बबल’ थकान का हवाला देते हुए घर लौट गये। रविवार को एंड्रयू टाये ने भारत में कोविड-19 मामलों की वृद्धि से डर का हवाला देते हुए ऑस्ट्रेलिया लौटने का फैसला किया। खिलाड़ियों के हटने के कारण राजस्थान रॉयल्स सबसे बुरी तरह प्रभावित टीम बन गयी है।

टीम के एक सूत्र ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘ टीम खिलाड़ियों को ऋण पर लेने की योजना बना रही है और इसके बारे में अन्य फ्रेंचाइजियों को लिखा है, लेकिन फिलहाल कुछ भी तय नहीं हुआ है।’’

आईपीएल का ऋण समय (लोन विंडो) सोमवार को शुरू हुआ है और यह लीग मैचों के खत्म होने तक जारी रहेगा।

आस्ट्रेलिया और राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज एंड्रयू टाये ने भारत में कोरोना मामलों के बढने के कारण अपने देश में प्रवेश निषेध होने की आशंका से आईपीएल बीच में ही छोड़ दिया ।

आईपीएल नियमों के मुताबिक दो से कम मैच खेलने वाले खिलाड़ी को ऋण दिया जा सकता है और वह अपने घरेलू फ्रेंचाइजी के खिलाफ नहीं खेल सकता है।

राजस्थान रॉयल्स की टीम ने पांच मैचों में दो जीत दर्ज की है और गुरुवार को उन्हें दिल्ली में अपना अगला मैच खेलना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतआजादी के बाद भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की पड़ताल करती एक किताब

पूजा पाठPanchang 18 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 18 April 2026: आज मीन, कर्क और कन्या राशिवाले रहें सावधान, धन हानि की होने की संभावना

बॉलीवुड चुस्कीदु:ख-दर्द को जिया और खुशियों को बांटा!

भारतAcharya Vinoba Bhave: भूदान: भूमि, न्याय और नैतिकता की पुकार

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!