लाइव न्यूज़ :

चेंचो गिएल्त्सेन के दो गोल से पंजाब एफसी ने टीआरएयू को हराया

By भाषा | Updated: February 4, 2021 22:34 IST

Open in App

कल्याणी, चार फरवरी भूटान के फुटबॉल खिलाड़ी चेंचो गिएल्त्सेन के शानदार खेल के दम पर पंजाब एफसी ने आई-लीग टूर्नामेंट में गुरुवार को यहां टिडिम रोड एथलेटिक यूनियन (टीआरएयू) एफसी को 2-0 से शिकस्त दी।

मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गये गिएल्त्सेन ने मैच के दोनों हाफ में एक-एक गोल किया। उन्होंने 42वें मिनट में पहला जबकि 64वें मिनट में दूसरा गोल किया। मौजूदा सत्र में उनके नाम अब चार गोल हो गये हैं।

पंजाब की टीम ने जीत की राह पर वापसी की तो वहीं मणिपुर की टीआरएयू को मौजूदा सत्र में पहली बार हार का सामना करना पड़ा।

इस जीत के साथ पंजाब की टीम के छह मैचों में आठ अंक हो गये हैं और वह तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गयी। टीआरएयू की टीम हार के बाद सातवें पायदान पर फिसल गयी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटBAN vs NZ, 3rd ODI: बांग्लादेश ने न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ 2-1 से ODI सीरीज़ जीती, शांतो का शतक और रहमान ने झटके 5 विकेट

क्राइम अलर्टबिहार के नवगछिया में बहू ने प्रेमी से मिलकर करा दी ससुर की हत्या, करीब एक महीने पहले दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा था

भारतनोटबंदी केस में बड़ा आदेश, आरबीआई को 2 लाख रुपये के नोट बदलने के निर्देश

कारोबारसीएम डॉ. मोहन यादव के प्रयासों का दिखा असर, 100 लाख मीट्रिक टन हुआ गेहूं खरीदी कोटा

क्रिकेटPSL मैच में मोहम्मद आमिर ने पाकिस्तान के स्टार खिलाड़ी को दी गाली, बल्लेबाज़ हाथ में बल्ला लेकर उनकी ओर दौड़ा, WATCH

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!