लाइव न्यूज़ :

पार्क का यूनाईटेड के प्रशंसकों से ‘कुत्ते का मांस’ संबंधी आपत्तिजनक गीत न गाने का आग्रह

By भाषा | Updated: October 5, 2021 12:06 IST

Open in App

मैनचेस्टर, पांच अक्टूबर (एपी) मैनचेस्टर यूनाईटेड के पूर्व मिडफील्डर पार्क जी सुंग ने क्लब के प्रशंसकों से कुत्ते का मांस खाने से जुड़ा आपत्तिजनक गीत नहीं गाने का आग्रह किया जिसमें उनके देश दक्षिण कोरिया के लिये नस्लीय बू आती है।

पार्क जब 2005 से 2012 तक यूनाईटेड के लिये खेला करते थे तो उसके प्रशंसक यह गीत गाते थे जिसमें कोरियाई लोगों के कुत्ते का मांस खाने से संबंधित आपत्तिजनक पंक्ति भी शामिल है।

ओल्ड ट्रैफर्ड में यह गीत अब भी सुना जा सकता है और पार्क ने प्रशंसकों को समझाया कि यह शब्द उन्हें और दक्षिण कोरिया के लोगों को क्यों आहत करता है। पार्क फुटबॉल से संन्यास ले चुके हैं।

चालीस वर्षीय पार्क ने कहा कि यूनाईटेड के वोल्वोरथम्पटन के खिलाफ पिछले मैच में दक्षिण कोरिया के स्ट्राइकर ह्वांग ही चान के खेलने पर प्रशंसकों ने यह गीत गाया जिससे उन्हें इस पर बात करने के लिये मजबूर होना पड़ा।

पार्क ने कहा, ‘‘मैं जानता हूं कि यूनाईटेड के प्रशंसक इस गीत से उन पर ताना नहीं कस रहे हैं लेकिन मुझे तब भी उन्हें शिक्षित करना होगा कि वे उस शब्द (कुत्ते का मांस) का उपयोग न करें जो कि अब दक्षिण कोरियाई के लिये अपमानजनक है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह शब्द दक्षिण कोरियाई लोगों को काफी असहज बना देता है। कोरिया में चीजें काफी बदली है। यह सच है कि कभी हम कुत्ते का मांस खाते थे लेकिन अब विशेषकर युवा पीढ़ी इससे घृणा करती है। मैं यूनाईटेड के प्रशंसकों से इस शब्द का उपयोग नहीं करने का आग्रह करता हूं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतParliament Special Session: 3 बिल पेश?, महिला आरक्षण-परिसीमन विधेयक पर बहस शुरू, वीडियो

क्रिकेटदुश्मन से प्यार और अपनों से तकरार?, राहुल-पंत से बहस और किंग कोहली से हंसी-मजाक, वाह रे संजीव गोयनका?, तस्वीरें और वीडियो वायरल

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस

क्रिकेटडोसा-इडली-सांभर-चटनी गाने पर बवाल?, बीसीसीआई से शिकायत, आरसीबी से क्यों चिढ़े सीएसके फैंस?, वीडियो

क्राइम अलर्टनासिक टीसीएसः नमाज़ अदा करने, कलमा पढ़ने और टोपी पहनने के लिए किया मजबूर?, मेल कर्मचारी ने कहा- तुम्से बच्चा नहीं हो रहा है तो अपनी पत्नी को मेरे पास भेजो?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!