लाइव न्यूज़ :

पिछले दो मैचों में हमारे गेंदबाज सुपरस्टार रहे : मोर्गन

By भाषा | Updated: September 24, 2021 11:09 IST

Open in App

अबुधाबी, 24 सितंबर कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के कप्तान इयोन मोर्गन ने अपनी टीम के गेंदबाजों को ‘सुपरस्टार’ करार देते हुए कहा कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पिछले दो मैचों में उनके बेजोड़ प्रदर्शन से उनके सलामी बल्लेबाज खुलकर खेल पाये।

केकेआर ने आईपीएल बहाल होने के बाद अपने पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को केवल 92 रन पर रोक दिया था और फिर मुंबई इंडियन्स को भी 155 रन ही बनाने दिये।

सलामी बल्लेबाज वेंकटेश अय्यर ने पहले मैच में 41 और दूसरे मैच में 53 रन की उपयोगी पारियां खेली जिससे केकेआर मुंबई को सात विकेट से हराकर अंकतालिका में शीर्ष चार में पहुंच गया।

मोर्गन ने मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता कि किसी एक खिलाड़ी ने टीम का परिदृश्य बदला है। मेरा मानना है कि पिछले दो मैचों में हमारे सुपरस्टार गेंदबाज रहे। उन्होंने यहां और अबुधाबी में बल्लेबाजी के लिये अनुकूल विकेटों पर वास्तव में शानदार गेंदबाजी की।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मेरा मानना है कि इससे शुभमन गिल और वेंकटेश अय्यर की हमारी सलामी जोड़ी को अपना नैसर्गिक खेल खेलने की छूट मिली। ’’

मोर्गन ने अय्यर की प्रभावशाली बल्लेबाजी के लिये भी प्रशंसा की।

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि वेंकटेश ने आज ऐसी पारी खेली जिसको आप 50 आईपीएल मैच खेलने वाले खिलाड़ी के समकक्ष रख सकते हो। उसने जिस स्वच्छंदता से बल्लेबाजी की वह वास्तव में शानदार है। वह शीर्ष क्रम के बल्लेबाज के लिये बेहद प्रभावशाली है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran Travel Advisory: ईरान की यात्रा से बचें, भारत सरकार की नागरिकों को सख्त चेतावनी, 'हवाई या सड़क मार्ग का न करें इस्तेमाल'

भारतअच्छे कामों के लिए नौकरशाही की हौसला अफजाई भी जरूरी

भारतगिरेबां में झांकने की जरूरत: क्या शहर स्मार्ट हुए ?

क्रिकेटपहली बार एमआई ने एक ही आईपीएल सीजन में वानखेड़े स्टेडियम में लगातार 3 मैच हारे?, MI की रनों के लिहाज से सबसे बड़ी हार

क्रिकेटहमारे टॉप-3 बल्लेबाज और खुद मैं रन बनाने में हो रहे फेल?, हार्दिक पांड्या ने कहा-अकील हुसैन ने कमर तोड़ी, 24 गेंद, 17 रन और 4 विकेट?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!