लाइव न्यूज़ :

ओसाका और सेरेना ने अभ्यास टूर्नामेंटों से नाम वापिस लिया, एटीपी कप फाइनल में रूस का मुकाबला इटली से

By भाषा | Updated: February 6, 2021 15:05 IST

Open in App

मेलबर्न, छह फरवरी (एपी) आस्ट्रेलियाई ओपन की तैयारी में जुटी ग्रैंडस्लैम चैम्पियन नाओमी ओसाका और सेरेना विलियम्स ने अभ्यास टूर्नामेंटों से नाम वापिस ले लिया जबकि दानिल मेदवेदेव के खिलाफ एटीपी कप मैच के दौरान अलेक्जेंडर ज्वेरेव चोटिल हो गए।

वह उपचार के लिये कोर्ट छोड़कर चले गए । बाद में लौटकर आने पर मेदवेदेव ने 3 . 6, 6 . 3, 7 .5 से जीत दर्ज की । आंद्रेइ रूबलेव ने इससे पहले जान लेनार्ड स्ट्रफ को 3 .6, 6 . 1 ,6 . 2 ने मात दी थी ।

फाइनल में रूस का सामना इटली से होगा । फाबियो फोगनिनी ने पाब्लो कारेनो को 6 . 2, 1 . 6, 6 . 4 से मात दी । माटेओ बेरेटिनी ने राबर्टो बाउतिस्ता को 6 . 3, 7 . 5 से हराया ।

रफेल नडाल कमर में सूजन के कारण स्पेन के लिये नहीं खेल सके । उन्होंने अभ्यास किया जिससे आस्ट्रेलियाई ओपन में उनके खेलने की संभावनाओं पर आंच नहीं आई । उनकी नजरें रिकार्ड 21वें ग्रैंडस्लैम खिताब पर है ।

ज्वेरेव के शानदार प्रदर्शन के दम पर जर्मनी ने सर्बिया को 2 . 1 से हराया ।

वहीं यारा रिवर क्लासिक में गार्बाइन मुगुरूजा ने आठवीं वरीयता प्राप्त मार्केटा वी को 6 . 1, 6 . 0 से मात दी ।

पूर्व चैम्पियन नाओमी ओसाका और विक्टोरिया अजारेंका ने आस्ट्रेलियाई ओपन की तैयारी के टूर्नामेंट से नाम वापिस ले लिया ।

दुनिया की तीसरे नंबर की खिलाड़ी ओसाका ने मामूली चोट के कसरण गिप्सलैंड ट्रॉफी सेमीफाइनल से नाम वापिस लिया जहां उनका सामना एलिसे मर्टेंस से होना था ।

वहीं अजारेंका ने कमर में दर्द के कारण ग्राम्पियंस ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल से नाम वापिस लिया जिसमें उन्हें एनेट कोंटावेट से खेलना था ।

इससे पहले सेरेना विलियम्स ने कल एशले बार्टी के खिलाफ यारा वैली क्लासिक से नाम वापिस ले लिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट11 चौके 5 छक्के, साई सुदर्शन का तूफानी शतक, GT ने बनाया 205

भारतबनारस और लखनऊ यूनिवर्सिटी में थम नहीं रही रैगिंग की शिकायतें, यूनिवर्सिटी ग्रांट कमिशन की एंटी रैगिंग कमेटी की रिपोर्ट से हुआ खुलासा

क्रिकेटRCB vs GT: साई सुदर्शन ने आरसीबी के खिलाफ 57 गेंदों में जड़ा अपना पहला IPL शतक

भारत'सुर ज्योत्सना राष्ट्रीय संगीत पुरस्कार' के मंच से बोले लोकमत चेयरमैन विजय दर्डा, संगीत साधकों को बताया राष्ट्र की सांस्कृतिक धरोहर

भारत'सुर और संगीत शाश्वत है': लोकमत सुर ज्योत्सना राष्ट्रीय संगीत पुरस्कार के मंच से बोले डॉ. विजय दर्डा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!