लाइव न्यूज़ :

अगले साल की शुरूआत में हो सकते हैं ओलंपिक टेस्ट टूर्नामेंट

By भाषा | Updated: November 10, 2020 12:55 IST

Open in App

तोक्यो, 10 नवंबर (एपी) पिछले सप्ताह हुई जिम्नास्टिक स्पर्धा से उत्साहित तोक्यो ओलंपिक के आयोजकों ने मंगलवार को कहा कि वे ओलंपिक टेस्ट टूर्नामेंट अगले साल की शुरूआत में कराने को तैयार हैं ।

रविवार को हुई जिम्नास्टिक स्पर्धा में 22 रूसी , चीनी और अमेरिकी खिलाड़ियों ने भाग लिया था । कई हजार दर्शक भी इसे देखने के लिये मौजूद थे ।

तोक्यो ओलंपिक के ‘गेम्स डिलीवरी ’ अधिकारी हाइडमासा नकामूरा ने आनलाइन कांफ्रेंस में कहा कि वे मार्च में और टेस्ट टूर्नामेंट कराने की सोच रहे हैं ।

उन्होंने यह नहीं बताया कि ये किस रूप में होंगे और क्या इनमें जापान से इतर देशों के खिलाड़ी भी भाग ले सकेंगे ।

उन्होंने कहा ,‘‘ हम बात कर रहे हैं कि जापान सरकार और तोक्यो महानगर प्रशासन के साथ मिलकर कोरोना वायरस महामारी से कैसे निपटा जा सकता है ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ अगले साल की शुरूआत से हम काम शुरू कर देंगे और मार्च में टेस्ट टूर्नामेंट होंगे ।’’

कोरोना महामारी के कारण तोक्यो ओलंपिक पिछले साल स्थगित कर दिये गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू, आज लोकसभा में होगी वोटिंग; विपक्ष के कड़े रुख ने बढ़ाई सियासी तपिश

विश्वX Down: मस्क का 'X' हुआ ठप, हजारों यूजर्स ने की लॉगिन और फीड में दिक्कत की शिकायत

भारतसंसद में तीखी बहस के बीच महिला आरक्षण को मिली हरी झंडी, देशभर में जमीनी स्तर पर कानून लागू

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

पूजा पाठChar Dham Yatra 2026: चार धाम यात्रा में करना चाहते हैं VIP दर्शन? तो जान लें ये नियम

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!