लाइव न्यूज़ :

नॉरी, बाडोसा ने पहली बार इंडियन वेल्स खिताब जीता

By भाषा | Updated: October 18, 2021 10:36 IST

Open in App

इंडियन वेल्स, 18 अक्टूबर (एपी) कई बड़े खिलाड़ियों ने कोरोना महामारी के कारण देर से आयोजित बीएनपी परीबस ओपन में भाग नहीं लिया तो कई बड़े नाम उलटफेर का शिकार हो गए । नतीजतन दो ऐसे खिलाड़ी चैम्पियन बने जो विश्व रैंकिंग में शीर्ष 25 में भी नहीं हैं ।

ब्रिटेन के कैमरन नॉरी ने निकोलोज बासिलाश्विली को 3 . 6, 6 . 4, 6 . 1 से हराकर पुरूष एकल खिताब जीता । वहीं स्पेन की पाउला बाडोसा ने विक्टोरिया अजारेंका को 7 . 6, 2 . 6, 7 . 6 से मात देकर खिताब अपने नाम किया । वह पहली बार खेलते हुए यह टूर्नामेंट जीतने वाली तीसरी महिला बन गई ।

नोवाक जोकोविच, रफेल नडाल, रोजर फेडरर, नाओमी ओसाका और सेरेना विलियम्स ने इस टूर्नामेंट से नाम वापिस ले लिया था । वहीं दानिल मेदवेदेव और कैरोलिना प्लिसकोवा जैसे शीर्ष वरीयता प्राप्त खिलाड़ी उलटफेर का शिकार हो गए ।

नॉकी और बाडोसा ने अपने कैरियर का सबसे बड़ा खिताब जीता और 12 लाख डॉलर भी अपनी झोली में डाले ।

विश्व रैंकिंग में 26वें स्थान पर काबिज नॉरी से पहले इवान जुबिचिच (2019), एलेक्स कोरेत्जा (2000) और जिम कूरियर (1991) शीर्ष 25 से बाहर रहने के बावजूद खिताब जीतने वाले खिलाड़ी थे।

वहीं महिला वर्ग में बियांका आंद्रिस्कू ने 2019 में और सेरेना विलियम्स ने 1999 में पदार्पण करके टूर्नामेंट जीता था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमिडिल ईस्ट युद्ध के असर के बावजूद ट्यूलिप गार्डन में इस साल 30 लाख से ज्यादा पर्यटकों ने लगाई हाजिरी

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

विश्वक्या ईरान और यूएस के बीच सीजफायर बढ़ेगा आगे? डोनाल्ड ट्रंप के बयान से युद्धविराम पर मंडराए अनिश्चितता के बादल

भारतजनगणना और परिसीमन के चक्रव्यूह में महिला आरक्षण बिल! क्या है अब मोदी सरकार की नई रणनीति?

क्राइम अलर्टTCS Nashik Case: धर्म परिवर्तन की शिकायतों से कंपनी का इनकार, जांच के लिए निगरानी पैनल तैयार

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!