लाइव न्यूज़ :

बतौर बल्लेबाज विराट की भूमिका में कोई बदलाव नहीं : रोहित शर्मा

By भाषा | Updated: November 16, 2021 18:12 IST

Open in App

जयपुर, 16 नवंबर भारत के नये टी20 कप्तान रोहित शर्मा टीम के नये ढांचे में बतौर बल्लेबाज विराट कोहली की भूमिका में कोई बदलाव नहीं देखते और उन्हें उम्मीद है कि कोहली आगे भी बेहतरीन पारियां खेलते रहेंगे ।

कोहली ने टी20 विश्व कप के बाद इस प्रारूप में कप्तानी छोड़ दी है और बुधवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच से रोहित इस प्रारूप में पूर्णकालिक कप्तान होंगे ।

कोहली की भूमिका के बारे में पूछने पर रोहित ने कहा,‘‘ यह एकदम सरल है ।वह अब तक जो कुछ कर रहा था, टीम में उसकी भूमिका वही रहेगी ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ वह टीम के लिये काफी महत्वपूर्ण खिलाड़ी है और जब भी वह खेलता है, अपना प्रभाव छोड़ता है । टीम के नजरिये से वह महत्वपूर्ण खिलाड़ी है और जब आप हर मैच खेलते हैं तो भूमिकायें बदल जाती है ।’’

उन्होंने कहा कि मैच के हालात के अनुसार हर खिलाड़ी की भूमिका बदल जाती है और कोहली समेत सभी खिलाड़ी इसके लिये तैयार हैं ।

उन्होंने कहा ,‘‘ जब आप पहले बल्लेबाजी कर रहे हैं तो बाद में बल्लेबाजी की तुलना में भूमिका अलग होगी । मैच के अनुसार सभी की भूमिका बदल जाती है और हर कोई इसके लिये तैयार है ।’’

रोहित ने कहा ,‘‘ जब विराट वापिस आयेगा तो हमारी टीम और मजबूत होगी क्योंकि उसके पास इतना अनुभव है और वह इतना शानदार बल्लेबाज है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटCSK को बड़ा झटका! खलील अहमद बाहर, अब कौन संभालेगा गेंदबाजी?

भारत'जो लोग इस बिल का विरोध करेंगे, उन्हें भारत की महिलाएं नहीं बख्शेंगी': महिला आरक्षण बिल पर विपक्ष को पीएम मोदी की चेतावनी

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

भारतजनगणना देश के विकास की नींव: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

क्रिकेटIPL 2026: मुंबई इंडियंस ने चोटिल अथर्व अंकोलेकर की जगह रिप्लेसमेंट खिलाड़ी की घोषणा की

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!