लाइव न्यूज़ :

नीदरलैंड की विश्व कप में वापसी, तुर्की और उक्रेन खेलेंगे प्लेऑफ

By भाषा | Updated: November 17, 2021 11:25 IST

Open in App

रोटरडम, 17 नवंबर (एपी) नीदरलैंड ने आठ साल के अंतराल के बाद फीफा विश्व कप में जगह बनायी जिससे नार्वे के स्टार इर्लिंग हालैंड का विश्व फुटबॉल के सबसे बड़े टूर्नामेंट में खेलने का इंतजार 2026 तक बढ़ गया।

नीदरलैंड ने रोटरडैम में खेले गये मैच में आखिरी क्षणों के गोल के दम पर नार्वे को 2-0 से हराया। इस हार से नार्वे क्वालीफाई करने की दौड़ से बाहर हो गया। चोटिल होने के कारण 21 वर्षीय हालैंड इस मैच में नहीं खेल पाये थे।

नीदरलैंड ग्रुप जी में शीर्ष पर रहा जबकि तुर्की ने मोंटेग्रो को 2-1 से हराकर नार्वे को पीछे छोड़ा और मार्च में होने वाले प्लेऑफ में जगह बनायी।

उक्रेन ने भी बोसनिया हर्जेगोविना को 2-0 से हराकर प्लेऑफ में अपनी जगह सुरक्षित की। ग्रुप डी में अपने आठ मैचों में से छह ड्रा खेलने वाले उक्रेन ने फिनलैंड को पीछे छोड़ा। इस ग्रुप से फ्रांस ने विश्व कप के लिये पहले ही क्वालीफाई कर लिया था।

फ्रांस ने काइलन एमबापे और करीम बेंजेमा के गोल से फिनलैंड को 2-0 से हराकर उसकी प्लेऑफ में पहुंचने की संभावनाओं को समाप्त किया।

ग्रुप ई से दो टीमों वेल्स और चेक गणराज्य ने प्लेऑफ में जगह बनायी। इस ग्रुप से बेल्जियम पहले ही सीधे क्वालीफाई कर चुका था। वेल्स ने कार्डिफ में बेल्जियम को 1-1 से ड्रा पर रोककर ग्रुप से दूसरे नंबर की टीम के रूप में प्लेऑफ में जगह सुरक्षित की।

चेक गणराज्य ने एस्तोनिया को 1-0 से हराया और तीसरे स्थान पर रहा। इससे वह पिछले साल नेशन्स लीग ग्रुप के विजेता के रूप में दो से एक प्लेऑफ स्थान हासिल करने में सफल रहा।

यूरोप से अब तक 10 टीमों ने विश्व कप के लिये क्वालीफाई कर लिया है। इनमें बेल्जियम, फ्रांस, इंग्लैंड, स्पेन, डेनमार्क, नीदरलैंड, जर्मनी, स्विट्जरलैंड, क्रोएशिया और सर्बिया शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू, आज लोकसभा में होगी वोटिंग; विपक्ष के कड़े रुख ने बढ़ाई सियासी तपिश

विश्वX Down: मस्क का 'X' हुआ ठप, हजारों यूजर्स ने की लॉगिन और फीड में दिक्कत की शिकायत

भारतसंसद में तीखी बहस के बीच महिला आरक्षण को मिली हरी झंडी, देशभर में जमीनी स्तर पर कानून लागू

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

पूजा पाठChar Dham Yatra 2026: चार धाम यात्रा में करना चाहते हैं VIP दर्शन? तो जान लें ये नियम

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!