लाइव न्यूज़ :

आस्ट्रेलियाई ओपन के पहले दौर में बेरांकिस से भिड़ेंगे नागल

By भाषा | Updated: February 5, 2021 16:44 IST

Open in App

मेलबर्न, पांच फरवरी सुमित नागल को यहां आस्ट्रेलियाई ओपन के पहले दौर के मुकाबले में शीर्ष 10 के किसी खलाड़ी से भिड़ने की उम्मीद थी लेकिन भारतीय टेनिस खिलाड़ी को शुक्रवार को ड्रा के अनुसार लिथुआनिया के रिकार्डस बेरांकिस के खिलाफ खेलना है।

दुनिया के 72वें नंबर के खिलाड़ी के खिलाफ यह नागल की दूसरे हफ्ते में दूसरी भिड़ंत होगी। वह इस हफ्ते के शुरू में आस्ट्रेलियाई ओपन की तैयारियों के लिये आयोजित टूर्नामेंट में इस लिथुआनियाई खिलाड़ी से हार गये थे।

अगर नागल पहले दौर की बाधा पार कर लेते हैं तो वाइल्ड कार्डधारी भारतीय का सामना 19वें वरीय रूसी कारेन खाचानोव या स्थानीय वाइल्ड कार्डधारी एलेक्सांद्र वुकिच से होगा।

दुनिया के 139वें नंबर के खिलाड़ी नागल तीसरी बार ग्रैंडस्लैम पुरूष एकल में हिस्सा लेंगे। वह दो बार अमेरिकी ओपन (2019, 2020) में खेल चुके हैं।

हालांकि अंकिता रैना महिला एकल के कट में जगह नहीं बना सकी। पुरूष युगल में रोहन बोपन्ना और दिविज शरण अपने जोड़ीदारों के साथ खेलेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran Travel Advisory: ईरान की यात्रा से बचें, भारत सरकार की नागरिकों को सख्त चेतावनी, 'हवाई या सड़क मार्ग का न करें इस्तेमाल'

भारतअच्छे कामों के लिए नौकरशाही की हौसला अफजाई भी जरूरी

भारतगिरेबां में झांकने की जरूरत: क्या शहर स्मार्ट हुए ?

क्रिकेटपहली बार एमआई ने एक ही आईपीएल सीजन में वानखेड़े स्टेडियम में लगातार 3 मैच हारे?, MI की रनों के लिहाज से सबसे बड़ी हार

क्रिकेटहमारे टॉप-3 बल्लेबाज और खुद मैं रन बनाने में हो रहे फेल?, हार्दिक पांड्या ने कहा-अकील हुसैन ने कमर तोड़ी, 24 गेंद, 17 रन और 4 विकेट?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!