लाइव न्यूज़ :

मेरा ध्यान केवल तोक्यो ओलंपिक में सफल अभियान पर : रोहिदास

By भाषा | Updated: July 13, 2021 14:23 IST

Open in App

बेंगलुरू, 13 जुलाई भारतीय हॉकी टीम के डिफेंडर अमित रोहिदास ने कहा कि अब जबकि उनका ओलंपिक खेलों में खेलने का सपना पूरा होने वाला है तब उनका एकमात्र ध्यान तोक्यो खेलों में पदक के साथ वापसी करने पर टिका है।

रोहिदास ने हॉकी इंडिया की प्रेस विज्ञप्ति में कहा, ‘‘मुझे यहां पहुंचने में 12 वर्ष लगे। मैं ओलंपिक टीम का हिस्सा बनकर बहुत खुश हूं। मेरा सबसे बड़ा सपना अब पूरा हो गया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं अपने प्रत्येक कोच का आभार व्यक्त करता हूं जिन्होंने मुझे एक हॉकी खिलाड़ी के रूप में तैयार करने में मदद की। मेरा ध्यान केवल तोक्यो ओलंपिक के सफल अभियान पर टिका है। हाल के सफल दौरों से निश्चित तौर पर टीम का मनोबल बढ़ा है।’’

इस 28 वर्षीय खिलाड़ी ने राष्ट्रीय टीम की तरफ से 97 मैच खेले हैं। वह ओडिशा के सुंदरगढ़ में उसी गांव के रहने वाले हैं जहां तीन बार के ओलंपियन और पूर्व भारतीय कप्तान दिलीप टिर्की का जन्म हुआ था।

रोहिदास ने कहा, ‘‘उन्होंने (दिलीप टिर्की) हम कई गांव वालों को हॉकी खेल से जुड़ने के लिये प्रेरित किया। मैं जिस क्षेत्र का रहने वाला हूं वहां के लिये हॉकी एक खेल ही नहीं सामाजिक आर्थिक विकास का साधन भी है। मैं ओडिशा का पहला गैर आदिवासी हॉकी ओलंपियन हूं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू, आज लोकसभा में होगी वोटिंग; विपक्ष के कड़े रुख ने बढ़ाई सियासी तपिश

विश्वX Down: मस्क का 'X' हुआ ठप, हजारों यूजर्स ने की लॉगिन और फीड में दिक्कत की शिकायत

भारतसंसद में तीखी बहस के बीच महिला आरक्षण को मिली हरी झंडी, देशभर में जमीनी स्तर पर कानून लागू

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

पूजा पाठChar Dham Yatra 2026: चार धाम यात्रा में करना चाहते हैं VIP दर्शन? तो जान लें ये नियम

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!