लाइव न्यूज़ :

मोर्गन को जल्द फार्म में वापसी की उम्मीद

By भाषा | Updated: April 22, 2021 11:20 IST

Open in App

मुंबई, 22 अप्रैल कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के कप्तान इयोन मोर्गन इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अब तक खराब फार्म से जूझते रहे हैं लेकिन वह इससे चिंतित नहीं है और उन्हें उम्मीद है कि वह किसी भी समय बड़ी पारी खेल सकते हैं।

इंग्लैंड के विश्व कप विजेता कप्तान ने आईपीएल में अब तक चार मैचों में दो, सात, 29 और सात रन की पारियां खेली हैं। उनकी खराब फार्म केकेआर को भारी पड़ रही है।

मोर्गन ने चेन्नई सुपर​ किंग्स के खिलाफ 18 रन की हार के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा, ''यह सब प्रक्रिया से जुड़ा है। मैं चीजों को लेकर जिस तरह से आगे बढ़ रहा हूं वे काफी सकारात्मक हैं। मैं लंबे समय से यहां हूं और मैंने अच्छा अभ्यास किया है। मुझे जल्द ही बड़ी पारी की उम्मीद है।''

चेन्नई ने इस बड़े स्कोर वाले मैच में तीन विकेट पर 220 रन बनाये और फिर केकेआर को 202 रन पर आउट किया। मोर्गन की टीम ने पावरप्ले के दौरान ही 31 रन पर पांच विकेट गंवा दिये थे।

मोर्गन ने कहा, ''हमारे पास निचले क्रम में भी अच्छे बल्लेबाज हैं और यह हमारा मजबूत पक्ष है। हमारे पास मध्य और निचले क्रम में अनुभवी बल्लेबाज हैं और आज हमने यह देखा। ''

आंद्रे रसेल, पैट कमिन्स और​ दिनेश कार्तिक की शानदार पारियों से केकेआर 200 रन के पार पहुंचने में सफल रहा लेकिन लक्ष्य तक नहीं पहुंच पाया।

मोर्गन ने कहा कि उन्हें अपनी टीम की शानदार वापसी पर गर्व है।

उन्होंने कहा, ''हमें गर्व कि हम मैच को इतना करीब ले आये और असल में हम जीत की स्थिति में थे। विशेषकर पैट कमिन्स ने आखिर में बेहतरीन बल्लेबाजी की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTCS Nashik Case: धर्म परिवर्तन की शिकायतों से कंपनी का इनकार, जांच के लिए निगरानी पैनल तैयार

क्राइम अलर्टCR Park Double Murder: दिल्ली में डबल मर्डर से सनसनी, बाप-बेटे को को उतारा मौत के घाट; पुलिस खंगाल रही डिटेल्स

भारतTamil Nadu Road Accident: कोयंबटूर में टूरिस्ट बस खाई में गिरी, 9 पर्यटकों की मौत; पीएम और राष्ट्रपति ने जताया दुख

भारतपुणे एयरपोर्ट पर हादसा टला, IAF विमान की हार्ड लैंडिंग के बाद रनवे अस्थायी रूप से बंद; कई उड़ानों के रूट बदले गए

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!