लाइव न्यूज़ :

मेघालय में सड़क हादसे में तमिलानाडु के उभरते 18 साल के टेबल टेनिस खिलाड़ी की मौत, ट्रक ने मारी कार को टक्कर

By भाषा | Updated: April 18, 2022 12:54 IST

टेबल टेनिस खिलाड़ी दीनदयालन विश्वा कुछ अन्य खिलाड़ियों के साथ 83वीं सीनियर नेशनल टेबल टेनिस चैंपियनशिप में हिस्सा लेने के लिए एक टैक्सी में गुवाहाटी हवाई अड्डे से शिलांग जा रहे थे। इसी दौरान हादसा हुआ।

Open in App

शिलांग: मेघालय के री-भोई जिले में रविवार को एक सड़क हादसे में टेबल टेनिस खिलाड़ी दीनदयालन विश्वा की मृत्यु हो गई और तमिलनाडु के तीन अन्य खिलाड़ी घायल हो गए। यह दुर्घटना तब हुई जब उनकी टैक्सी 12-पहिया ट्रक से टकरा गई। यह जानकारी पुलिस ने दी।

तमिलनाडु राज्य के चार खिलाड़ी 83वीं सीनियर नेशनल टेबल टेनिस चैंपियनशिप में हिस्सा लेने के लिए एक पर्यटक टैक्सी में गुवाहाटी हवाई अड्डे से शिलांग जा रहे थे। पुलिस ने बताया कि शांगबांग्ला इलाके में रविवार दोपहर करीब डेढ़ बजे दूसरी ओर से आ रहे 12 पहिया ट्रक ने टैक्सी को टक्कर मार दी।

मेघालय टेबल टेनिस संघ (एमटीटीए) ने एक बयान में कहा कि 18 वर्षीय विश्वा की री-भोई जिले के नोंगपोह सिविल अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई, जबकि अन्य खिलाड़ी अब यहां पूर्वोत्तर इंदिरा गांधी क्षेत्रीय स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विज्ञान संस्थान (एनईआईजीआरआईएचएमएस) में भर्ती हैं। वे खतरे से बाहर हैं।

उसने कहा कि किशोर ने देश और विदेश में कई जूनियर, सब-जूनियर और कैडेट खिताब जीते थे और उनका निधन भारत में खेल के लिए एक बड़ा झटका है। विश्वा के परिवार के सदस्य नोंगपो पहुंचने वाले हैं, जहां उनका शव रखा गया है।

एमटीटीए के उपाध्यक्ष ब्रूस पी मारक और महासचिव चिरंजीब चौधरी ने एक अत्यंत प्रतिभाशाली और होनहार टेबल टेनिस खिलाड़ी विश्वा के निधन पर शोक व्यक्त किया।

टॅग्स :टेबल टेनिससड़क दुर्घटनातमिलनाडु
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

भारत"ड्राइवर की लापरवाही ने ली मासूम की जान: मक्सी के पास इंटरसिटी बस में आग, 4 वर्षीय अनय जिंदा जला"

भारतसड़क सुरक्षाः हर साल लाखों की मौत, भारत में ‘लेन ड्राइविंग’ पर अमल नहीं, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- वीएलटीडी और आपातकालीन बटन अनिवार्य रूप से लगाए जाएं

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'महाराष्ट्र टेनिस क्रिकेट चैंपियंस लीग' का भव्य शुभारंभ?, सुनील गावस्कर, करसन घावरी और अमोल मजूमदार रहे मौजूद

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!